सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   today weather monsoon heavy rain alert in tamil nadu heatwave like condition in north

मौसम: 4 जून को केरल पहुंचेगा मानसून, तमिलनाडु में भारी बारिश की चेतावनी; उत्तर में फिलहाल गर्मी से राहत नहीं

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: नितिन गौतम Updated Tue, 02 Jun 2026 11:40 AM IST
विज्ञापन
सार

मौसम विभाग ने कहा है कि उत्तर भारत में पश्चिम विक्षोभ का असर अब कम हो गया है, जिसके चलते अब उत्तर में फिर से भीषण गर्मी पड़ेगी। वहीं मानसून चार जून को केरल पहुंच सकता है। मानसून की दस्तक के बाद तमिलनाडु में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। उत्तर भारत में फिलहाल गर्मी से निजात मिलने के आसार नहीं हैं।

today weather monsoon heavy rain alert in tamil nadu heatwave like condition in north
मौसम विभाग ने मौसम को लेकर क्या बताया - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

मौसम विभाग का कहना है कि दक्षिण-पश्चिम मानसून के लिए हालात अनुकूल बन रहे हैं और 4 जून तक इसके केरल पहुंचने के आसार हैं। भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने तमिलनाडु के पश्चिमी और दक्षिणी हिस्सों के 15 से अधिक जिलों में भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। वहीं उत्तर भारत में बारिश से मिली राहत अब खत्म होने वाली है और अगला हफ्ता भीषण गर्मी सताएगी। हालांकि कुछ जगहों पर हल्की बारिश के भी आसार हैं, लेकिन तापमान में 3-4 डिग्री की बढ़ोतरी देखी जाएगी। 


तमिलनाडु में भारी बारिश की चेतावनी
मौसम विभाग के अनुसार, नीलगिरी, कोयंबटूर, थेनी, तिरुपुर, डिंडीगुल, तेनकासी, तिरुनेलवेल्ली, कन्याकुमारी, इरोड, नमक्कल, सलेम, धर्मापुरी, कृष्णागिरी, तिरुपुत्तुर, वेल्लोर, थिरुवन्नामलाई , रानीपेट और मदुरै जिलों में अलग-अलग हिस्सों में भारी बारिश की संभावना है। यह स्थिति 7 जून तक बनी रह सकती है। इसके विपरीत, उत्तर तटीय तमिलनाडु, जिसमें राजधानी चेन्नई भी शामिल है, भीषण गर्मी और अत्यधिक नमी के कारण असहज मौसम झेल रहा है। मौसम विभाग ने कहा है कि उच्च तापमान और आर्द्रता के संयोजन से क्षेत्र में लू जैसी परिस्थितियां बन रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


क्षेत्रीय मौसम केंद्र की ताजा रिपोर्ट के मुताबिक, कुछ स्थानों पर अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से ऊपर पहुंच चुका है, जिनमें राजधानी चेन्नई भी शामिल है। उत्तर तमिलनाडु के कुछ हिस्सों में तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस तक और वृद्धि की संभावना जताई गई है।
विज्ञापन
Trending Videos


उत्तर में अब चढ़ेगा पारा
उत्तर प्रदेश में सोमवार को मौसम का मिजाज बदला रहा। कई जिलों में आंधी और बारिश का सिलसिला चला। इससे लोगों को गर्मी से राहत मिली। राजधानी लखनऊ समेत पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कई इलाकों में दिन भर बादलों की आवाजाही बनी रही, जबकि बुंदेलखंड के झांसी, ललितपुर और आसपास के जिलों में कहीं हल्की तो कहीं मध्यम बारिश दर्ज की गई। सोमवार को सुल्तानपुर में 14.8 मिमी, फतेहपुर में 7.3 मिमी, अमेठी में 6.6 मिमी, आजमगढ़ में 3.8 मिमी, हरदोई में 1.6 मिमी और झांसी में 1.2 मिमी बारिश हुई। 42 डिग्री सेल्सियस तापमान के साथ फर्रुखाबाद प्रदेश में सर्वाधिक गर्म रहा।

मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश में सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ अब कमजोर पड़ने लगा है। इसके चलते मंगलवार से पारा चढ़ना शुरू होगा। दो से तीन दिन के अंदर यह छह डिग्री तक चढ़ सकता है। इसके पहले सरकार ने भी गर्मी बढ़ने की चेतावनी जारी की थी। 

ये भी पढ़ें- UP: प्रदेश में आज से खत्म होगा पश्चिमी विक्षोभ का असर, सोमवार को कई जिलों में हुई आंधी-बारिश; अब चढ़ेगा पारा

अन्य राज्यों में क्या रहेगा हाल
मध्य भारत, जिसमें मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और महाराष्ट्र के कुछ इलाकों में हवा की गति तेज रहेगी और आंधी चल सकती है। कुछ जगहों पर बिजली चमक सकती है। राजस्थान और गुजरात में कुछ जगह आंधी-बारिश के आसार हैं। पहाड़ी राज्यों में बारिश के आसार हैं। पूर्वोतर भारत में भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है। पूर्वोत्तर भारत में 6 और 7 जून को बारिश के आसार हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed