फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

ये हैं 2018 के सर्वाधिक चर्चित Hashtags, ट्विटर इंडिया ने जारी की ट्रेंडिंग टॉपिक्स की सूची

Sun, 23 Dec 2018 10:07 AM IST
Shilpa Thakur न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Shilpa Thakur Updated Sun, 23 Dec 2018 10:07 AM IST
विज्ञापन
Top 10 hashtags moments in India on twitter

आए दिन सोशल मीडिया पर किसी बात को अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाने के लिए हैशटैग का इस्तेमाल किया जाता है। कई बार यह एक अभियान में भी बदल जाता है। बुधवार को ट्वीटर ने भारत के 10 बड़े हैशटैग की सूची जारी की है। इस सूची में सबसे ऊपर दक्षिण भारतीय फिल्मों के हैशटैग हैं। ये हैशटैग हैं "सरकार", "विश्वराम" और "भारत आने नेनु"। वहीं हॉलिवुड से बॉलिवुड में आया हैशटैग मीटू आठवें नंबर पर है।

loader


सूची में शुरू के छह स्थानों पर दक्षिण भारतीय फिल्मों से जुड़े हैशटैग हैं। वहीं "बिग बॉस तेलुगु" सातवें नंबर पर है। वहीं नौवें स्थान पर #WhistlePodu है। यह गाना इंडियन प्रीमियर लीग टीम "चेन्नई सुपर किंग्स" को चीयर करने के लिए आया था। दसवें नंबर पर #IPL2018 है।

लोगों को प्रभावित करने के मामले में दूसरे नंबर पर #Metoo  

Top 10 hashtags moments in India on twitter
metoo
वहीं यौन शोषण के खिलाफ अभियान के तौर पर महिलाओं की आवाज बना #MeToo अभियान ट्विटर पर 2018 के दूसरे सबसे प्रभावशाली अभियानों में से एक है।

वहीं दक्षिण भारतीय फिल्म "सरकार" ने न केवल टॉप 10 में स्थान बनाया है बल्कि साल 2018 के सबसे प्रभावशाली हैशटैग में पहला स्थान भी हासिल किया है। यह फिल्म राजनीति पर आधारित है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इन्होंने भी किया भारतीयों को प्रभावित

Top 10 hashtags moments in India on twitter
केरल में बाढ़
#Sarkar और #KarnatakaElection के अलावा  #KeralaFloods और #Aadhaar भी ऐसे हैशटैग की सूची में शामिल हैं जिन्होंने साल 2018 में भारतीयों को सबसे अधिक प्रभावित किया है।

भारतीयों के बारे में इन ट्विटर हैंडल पर हुई सबसे अधिक बात

Top 10 hashtags moments in India on twitter
नरेंद्र मोदी-राहुल गांधी
सूची में ऐसे ट्वीटर हैंडल के बारे में भी बताया गया है जिनमें भारतीयों की सबसे अधिक बात हुई है। इस मामले में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, कांग्रेस प्रमुख राहुल गांधी, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल का नाम शामिल है।
विज्ञापन

ये ट्वीट हुआ सबसे ज्यादा रीट्वीट

Top 10 hashtags moments in India on twitter
सुनील छेत्री
जिस ट्वीट को साल 2018 में सबसे अधिक बार रीट्वीट किया गया वह है भारतीय फुटबॉल टीम के कप्तान सुनील छेत्री द्वारा शेयर किया एक भावुक वीडियो मैसेज। इस वीडियो में अंतरराष्ट्रीय कप के दौरान उन्होंने भारतीय फुटबॉल फैंस से कहा है कि "मैन इन ब्लू"  को अपना सपोर्ट दिखाने के लिए स्टेडियम को भरें। इस ट्वीट को 60 हजार बार रीट्वीट किया गया है।
विज्ञापन
अगली फोटो गैलरी देखें

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

Followed