TOP News: विवाद के बाद बदले ट्रंप के सुर; जज के तबादलों पर सवाल; छत्तीसगढ़ में पुल चोरी; INDvNZ आज तीसरा T20
अफगानिस्तान युद्ध को लेकर दिए गए अपने बयानों पर ब्रिटेन में भारी नाराजगी झेलने के बाद अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अब ब्रिटिश सैनिकों की खुलकर तारीफ की है। उन्होंने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में ब्रिटेन के सैनिकों को बहादुर और महान योद्धा बताते हुए कहा कि अमेरिका और ब्रिटेन की सेनाओं के बीच का रिश्ता कभी टूट नहीं सकता। पढ़ें पूरी खबर...
सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश जस्टिस उज्जल भुइयां ने जजों के तबादले में केंद्र सरकार की कथित भूमिका को लेकर तीखी टिप्पणी की है। उन्होंने स्पष्ट शब्दों में कहा कि यदि किसी जज का तबादला केंद्र सरकार के अनुरोध पर किया जाता है, तो यह कोलेजियम प्रणाली की निष्पक्षता और विश्वसनीयता पर सीधा आघात है। पढ़ें पूरी खबर...
गणतंत्र दिवस की परेड कल सुबह 10:30 बजे विजय चौक से शुरू होगी और लाल किला तक जाएगी। मार्ग पर परेड के सुचारू संचालन के लिए व्यापक यातायात व्यवस्था के इंतजाम किए गए है। परेड के दौरान किसी को रूट क्रॉस करने की अनुमति नहीं दी जाएगी। दिल्ली यातायात पुलिस ने लोगों से अपील कि वह कल नई दिल्ली और मध्य दिल्ली आने से बचें। आसमान से भी समारोह पर नजर रखी जाएगी। पढ़ें पूरी खबर...
कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने एक बार फिर ऐसा बयान दिया है, जिससे पार्टी और उनके बीच बढ़ती दूरी की चर्चा तेज हो गई है। उन्होंने कहा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी संविधान को पवित्र यानी बहुत ही सम्मान की नजर से देखते हैं। थरूर ने याद दिलाया कि 2016 में जब पीएम मोदी ने अमेरिकी संसद को संबोधित किया था, तब उन्होंने भारतीय संविधान को अपनी पवित्र ग्रंथ बताया था। पढ़ें पूरी खबर...
छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में रातों रात नहर पर बना चार दशक पुराना 10 टन का लोहे का पुल चोरी हो गया। इससे स्थानीय लोग हैरान रह गए। नहर पर बना यह 70 फीट लंबा पुल पैदल आने-जाने के लिए इस्तेमाल होता था। कोरबा के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक लखन पटले ने शनिवार को बताया कि जांच में सामने आया है कि इस चोरी में करीब 15 लोग शामिल थे। पढ़ें पूरी खबर...
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने शनिवार को मोदी सरकार पर गैर भाजपा शासित राज्यों को परेशान करने के लिए राज्यपालों को कठपुतली की तरह इस्तेमाल करने आरोप लगाया। खरगे ने कहा कि अगले आम चुनाव में भाजपा को नहीं रोका गया तो देश में तानाशाही का खतरा बढ़ सकता है। हुबली में एक सभा को संबोधित करते हुए राज्यसभा में नेता प्रतिपक्ष खरगे ने कहा, प्रधानमंत्री कार्यालय और गृह मंत्रालय सीधे राज्यपालों को निर्देश देते हैं। राज्यपाल निजी तौर पर यह मानते हैं कि उन्हें ऊपर से निर्देश मिलते हैं। पढ़ें पूरी खबर...
राष्ट्रपति ट्रंप ने बनाई नई रक्षा रणनीति
अमेरिकी रक्षा मंत्रालय के मुख्यालय पेंटागन ने शुक्रवार देर रात प्राथमिकताओं में बदलाव को दर्शाने वाली नई राष्ट्रीय रक्षा रणनीति जारी की। इसमें नाटो व अन्य सहयोगी देशों को अपनी सुरक्षा की जिम्मेदारी खुद संभालने को कहा गया है। इसमें वो सभी राष्ट्र शामिल हैं, जिनसे अब तक अमेरिका के प्रगाढ़ संबंध रहे हैं। पढ़ें पूरी खबर...
भारत ने न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले दो मैच जीतकर पांच मैचों की सीरीज में 2-0 की बढ़त बना ली है। भारतीय टीम अब रविवार को गुवाहाटी में होने वाले तीसरे टी20 मैच को जीतकर सीरीज अपने नाम करना चाहेगी। भारत के लिए राहत की बात यह है कि ईशान किशन और कप्तान सूर्यकुमार यादव टी20 विश्व कप से पहले लय में आ गए हैं। ईशान की दमदार पारी से हालांकि, सलामी बल्लेबाज संजू सैमसन पर दबाव बढ़ेगा जो अब तक इस सीरीज में बड़ी पारी नहीं खेल सके हैं। पढ़ें पूरी खबर...
मानसिक बीमारियों से जूझ रहे हैं दिल्ली के 11.23 फीसदी लोग
दिल्ली की 11.23 फीसदी आबादी मानसिक बीमारियों से जूझ रही है। दिल्ली स्टैटिस्टिकल हैंडबुक 2025 की रिपोर्ट में इसका खुलासा हुआ है। करीब 7 फीसदी लोगों का बौद्धिक विकास नहीं हो पाया है, जिससे उनके सीखने और रोजमर्रा के जीवन में कठिनाइयां झेलनी पड़ रहीं। 4.28 फीसदी लोग अवसाद, चिंता और सिजोफ्रेनिया जैसी गंभीर मानसिक बीमारी से प्रभावित हैं। पढ़ें पूरी खबर...
ऋतिक रोशन फैंस के फिटनेस आइडल भी हैं। हाल ही में वह चोटिल नजर आए। वॉकिंग स्टिक का सहारा लेकर चलते दिखे। सोशल मीडिया पर उनका यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसे देखकर फैंस काफी परेशान हैं। देखिए, ऋतिक रोशन का वो वायरल वीडियो। पढ़ें पूरी खबर...