TOP News: आज PM मोदी-मार्क कार्नी की बैठक; ईरान के खिलाफ बना तीसरा मोर्चा; अमेरिकी सेना पर ट्रंप का बड़ा बयान
चार दिवसीय भारत यात्रा पर शुक्रवार को मुंबई पहुंचने के बाद कनाडा के प्रधानमंत्री मार्क कार्नी सोमवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ द्विपक्षीय वार्ता करेंगे। वार्ता के दौरान दोनों देशों के बीच मुख्य रूप से व्यापक आर्थिक साझेदारी समझौते का रोडमैप तैयार करने पर सहमति बन सकती है। वहीं ब्रिटेन, फ्रांस और जर्मनी ने साफ कहा है कि वे अमेरिका के साथ मिलकर ईरान के जवाबी हमलों को रोकने के लिए तैयार हैं। इन तीनों देशों के नेताओं ने संयुक्त बयान जारी कर ईरान के हालिया हमलों पर गहरी नाराजगी जताई है। इसके साथ ही अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान के खिलाफ जारी संघर्ष के बीच अमेरिकी सेना को लेकर बड़ा बयान दिया है। ऐसी ही देश-दुनिया की अहम खबरें पढ़ें एक ही जगह और एक ही क्लिक पर...
PM मोदी और मार्क कार्नी के बीच द्विपक्षीय वार्ता आज
चार दिवसीय भारत यात्रा पर शुक्रवार को मुंबई पहुंचने के बाद कनाडा के प्रधानमंत्री मार्क कार्नी सोमवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ द्विपक्षीय वार्ता करेंगे। वार्ता के दौरान दोनों देशों के बीच मुख्य रूप से व्यापक आर्थिक साझेदारी समझौते का रोडमैप तैयार करने पर सहमति बन सकती है। इसके अलावा दोनों देशों के बीच क्रिटिकल मिनिरल्स और ऊर्जा के क्षेत्र में कई अहम समझौते हो सकते हैं। यह द्विपक्षीय वार्ता ऐसे समय में हो रही है जब ईरान पर इस्राइल और अमेरिका की संयुक्त कार्रवाई के कारण पश्चिम एशिया में तनाव की स्थिति है। पढ़ें पूरी खबर...
ईरान के हमलों पर ब्रिटेन-फ्रांस-जर्मनी सख्त
ब्रिटेन, फ्रांस और जर्मनी ने साफ कहा है कि वे अमेरिका के साथ मिलकर ईरान के जवाबी हमलों को रोकने के लिए तैयार हैं। इन तीनों देशों के नेताओं ने संयुक्त बयान जारी कर ईरान के हालिया हमलों पर गहरी नाराजगी जताई है। ब्रिटेन के प्रधानमंत्री कीएर स्टार्मर, फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों और जर्मनी के चांसलर फ्रेडरिक मर्ज ने कहा कि वे ईरान के लापरवाह हमलों से बेहद चिंतित हैं। उनका कहना है कि इन हमलों से क्षेत्र में मौजूद उनके सैनिकों और नागरिकों की जान खतरे में पड़ रही है। पढ़ें पूरी खबर...
ईरान के साथ संघर्ष पर ट्रंप बोले- चार हफ्ते और चल सकता है युद्ध
संघर्ष और फिर बढ़ते हमलों के बीच राष्ट्रपति ट्रंप ने एक वीडियो संदेश जारी कर ईरान को फिर से चेतावनी दी है। उन्होंने कहा कि लड़ाई तब तक जारी रहेगी जब तक अमेरिका के मजबूत उद्देश्य पूरे नहीं होते। उन्होंने कहा कि अमेरिकी सैनिकों की शहादत के बाद अमेरिका और इस्राइल ने आतंकवादियों को निर्णायक और दर्दनाक जवाब देने की कसम खाई। पढ़ें पूरी खबर..
पश्चिम एशिया में तनाव के बीच पीएम मोदी का शांति संदेश
पश्चिम एशिया में बढ़ते सैन्य तनाव के बीच हालात और गंभीर होते जा रहे हैं। ईरान की ओर से संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) पर बढ़ते हमलों ने क्षेत्रीय सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ा दी है। इसी बीच में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने यूएई के राष्ट्रपति शेख मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान और फिर इस्राइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू से फोन पर बातचीत की। इस दौरान उन्होंने हालात की जानकारी ली और भारत की एकजुटता जताई। इस बात की जानकारी खुद पीएम मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट कर दी। पढ़ें पूरी खबर..
होली से पहले आज होगी सौगातों की बरसात
आज राजधानी में नारी सशक्तिकरण का बड़ा संदेश गूंजेगा। इंदिरा गांधी इंडोर स्टेडियम में आयोजित सशक्त नारी, समृद्ध दिल्ली कार्यक्रम में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू लाखों महिलाओं और बेटियों को होली से पहले विशेष सौगात देंगी। इसी मंच से मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ‘दिल्ली लखपति बिटिया योजना’ का शुभारंभ करेंगी, जिसके तहत करीब 229 करोड़ रुपये सीधे बेटियों के खातों में ट्रांसफर किए जाएंगे। साथ ही दो मुफ्त एलपीजी सिलेंडर योजना और महिलाओं के लिए ‘पिंक कार्ड’ की शुरुआत भी होगी। सरकार का दावा है कि इन पहलों का उद्देश्य बेटियों को आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर और आत्मविश्वासी बनाना है। पढ़ें पूरी खबर..
पश्चिम एशिया में युद्ध की आग: भारत समेत वैश्विक बाजार पर कैसा होगा असर?
बीते 36 घंटों से पश्चिम एशिया आग की लपटों में है। ईरान पर अमेरिका और इस्राइल के हमलों ने दुनियाभर में हलचल तेज कर दी है। दूसरी ओर ईरान के जवाबी हमलों ने पूरे पश्चिम एशिया में तनाव को सातवें आसमान पर पहुंचा दिया है। इसका कारण है कि ईरान ने जवाब में इस्राइल और खाड़ी देशों में अमेरिकी ठिकानों पर मिसाइल और ड्रोन दागे हैं, जिसके चलते हर तरफ विस्फोट और तबाही के दृश्य हैं। क्षेत्र तनाव की कगार पर है और अब सवाल यह है कि इस हिंसक संघर्ष का असर वैश्विक व्यापार, तेल की कीमतों और दुनिया की सुरक्षा पर कितना गहरा होगा। पढ़ें पूरी खबर...
नाइजीरिया में खूनी हमला: गांव में बाइक सवार हमलावरों ने की अंधाधुंध फायरिंग
अफ्रीकी देश नाइजीरिया के उत्तर-मध्य इलाके में बंदूकधारियों ने तीन गांवों पर हमला कर कम से कम 15 लोगों की हत्या कर दी। मानवाधिकार संगठन एमनेस्टी इंटरनेशनल ने रविवार को यह जानकारी दी। ये हमले शनिवार को नाइजर राज्य के बोरगु इलाके के तीन गांवों- ताशन माजे, सादुरो और रुंतुावा- में हुए। रिपोर्ट के मुताबिक, हमलावर दर्जनों मोटरसाइकिलों पर सवार होकर गांवों में घुसे और चारों तरफ अंधाधुंध गोलियां चलाने लगे। उन्होंने दुकानों को भी लूट लिया। एमनेस्टी इंटरनेशनल ने इस हमले को भयावह बताया और कहा कि यहां के लोग लगातार डर और असुरक्षा के माहौल में जी रहे हैं। पढ़ें पूरी खबर...
कई राज्यों में चढ़ेगा पारा, पूर्वोत्तर-दक्षिण में बारिश
देश में मौसम का मिजाज तेजी से बदल रहा है। मौसम विभाग के ताजा पूर्वानुमान के अनुसार उत्तर-पश्चिम, मध्य और पश्चिम भारत में अगले कुछ दिनों के दौरान अधिकतम तापमान में 2 से 4 डिग्री सेल्सियस तक की बढ़ोतरी दर्ज की जा सकती है, जबकि पूर्वोत्तर और दक्षिण भारत के कई हिस्सों में गरज-चमक और बिजली के साथ बारिश की संभावना बनी हुई है। पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र में भी नए पश्चिमी विक्षोभ के असर से बारिश और बर्फबारी के संकेत हैं। पढ़ें पूरी खबर..
अफगानिस्तान-PAK सीमा पर बढ़ा तनाव: पाकिस्तान का बड़ा दावा
पाकिस्तान और अफगानिस्तान के बीच तनाव दिन-प्रतिदिन और बढ़ता जा रहा है। इसी बीच पाकिस्तान की ओर से जारी बयान में बताया गया कि अफगानिस्तान के साथ जारी सैन्य अभियान में पाकिस्तानी सेना ने 415 अफगान तालिबान लड़ाकों को मार गिराया है और 580 से ज्यादा को घायल किया है। यह जानकारी पाकिस्तान के सूचना और प्रसारण मंत्री अत्ताउल्लाह तरार ने रविवार को दी। बता दें कि दोनों देशों के बीच यह संघर्ष ज्यादा तेज तब हो गया जब पाकिस्तान ने गुरुवार रात ‘गजब लिल हक’ नाम से एक सैन्य अभियान शुरू किया। पढ़ें पूरी खबर...
खिताब से दो कदम दूर भारत: लगातार तीसरी बार सेमीफाइनल में इंग्लैंड से होगा सामना
सूर्यकुमार यादव की अगुआई वाली भारतीय टीम ने सारे समीकरण ध्वस्त करते हुए टी20 विश्व कप के सेमीफाइनल में जगह बना ली है। भारत इस टूर्नामेंट के इतिहास में कुल छह और लगातार तीन बार सेमीफाइनल में पहुंचा है। भारत का सामना अब पांच मार्च को मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में इंग्लैंड से होगा। ऐसा नहीं है कि दोनों टीमें इससे पहले सेमीफाइनल में नहीं भिड़ी हैं। यह लगातार तीसरी बार होगा जब भारत और इंग्लैंड फाइनल में पहुंचने के लिए एक दूसरे का सामना करेंगे। पढ़ें पूरी खबर...
क्या 'द केरल स्टोरी 2' को मिला रविवार का फायदा? जानें तीसरे दिन का कलेक्शन
साल 2023 में रिलीज हुई फिल्म 'द केरल स्टोरी' का सीक्वल 'द केरल स्टोरी 2' भारी विवाद के बाद शुक्रवार को सिनेमाघरों में रिलीज हो चुका है। इस फिल्म की रिलीज को आज पूरे तीन दिन हो गए हैं। जानिए आज रविवार को इस फिल्म ने तीसरे दिन कितने का कारोबार कर लिया है। पढ़ें पूरी खबर...
कमेंट
कमेंट X