{"_id":"68b8efbdc77d5af9250a0a8c","slug":"top-headline-today-important-and-big-news-stories-of-4rd-september-2025-updates-on-amar-ujala-2025-09-04","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Top News: भारी बारिश से नदियां उफान पर; GST में बदलाव पर सरकार ने दिए सवालों के जवाब; नरम पड़े ट्रंप के तेवर","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Top News: भारी बारिश से नदियां उफान पर; GST में बदलाव पर सरकार ने दिए सवालों के जवाब; नरम पड़े ट्रंप के तेवर
Thu, 04 Sep 2025 07:18 AM IST
शुभम कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला
Published by: शुभम कुमार
Updated Thu, 04 Sep 2025 07:18 AM IST
विज्ञापन
आज की बड़ी खबरें
- फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देश के अधिकांश हिस्से इस समय मूसलाधार बारिश की मार झेल रहे हैं। हिमाचल, उत्तराखंड में भूस्खलन से सड़कें बंद और कई मौतें हुई हैं। दिल्ली-NCR, यूपी, पंजाब, हरियाणा में भी जलभराव से हालात बिगड़े हैं। सेना और एनडीआरएफ राहत में जुटे हैं। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में एयरपोर्ट से रवाना होने वाली 400 से अधिक उड़ानों को रद्द करना पड़ा है। वहीं जीएसटी काउंसिल की 56वीं बैठक में वित्त मंत्रालय ने गहन मंथन के बाद आईपीएल जैसे खेल आयोजनों के टिकट पर जीएसटी, तंबाकू-सिगरेट जैसे उत्पादों पर लगने वाले टैक्स, बीमा पर कर की दरों में बदलाव जैसे अहम फैसले लिए। आम जनता के रोजमर्रा के खर्चों और उद्योग जगत के तमाम सवालों पर सरकार ने विस्तार से जवाब दिए हैं। एक तरफ जीएसटी काउंसिल ने अप्रत्यक्ष करों की दरों में ऐतिहासिक सुधार करते हुए चार की जगह अब सिर्फ दो जीएसटी स्लैब को मंजूरी दे दी। काउंसिल में सभी राज्यों के वित्त मंत्रियों ने आम सहमति से जीएसटी की सिर्फ दो दरों, 5 और 18 फीसदी को मंजूरी दी। जीएसटी के इस बड़े फैसले से शेयर बाजार में बृहस्पतिवार को तेजी दिख सकती है। वहीं जीएसटी 2.0 के तहत सरकारी खजाने को सालाना औसतन 85,000 करोड़ रुपये का नुकसान होगा। वहीं दूसरी ओर उत्तर-मध्य नाइजीरिया में एक नदी में नाव हादसा हो गया। हादसे में 31 लोगों की मौत हो गई। अफसरों ने बताया कि नाइजर राज्य के बोर्गू क्षेत्र में एक नाव एक पेड़ के तने से टकरा गई। उसमें 90 लोग सवार थे। नाइजीरिया की राष्ट्रीय आपातकालीन एजेंसी ने बताया कि अब तक 50 लोगों को बचा लिया गया है, लेकिन लापता लोगों की संख्या की जानकारी नहीं है। खोज और बचाव अभियान जारी है। ऐसी ही देश-दुनिया की अहम खबरें पढ़ें एक ही जगह और एक ही क्लिक पर...
भारी बारिश से नदियां उफान पर, कई राज्यों में स्कूल बंद
देश के अधिकांश हिस्से इस समय मूसलाधार बारिश की मार झेल रहे हैं। हिमाचल, उत्तराखंड में भूस्खलन से सड़कें बंद और कई मौतें हुई हैं। दिल्ली-NCR, यूपी, पंजाब, हरियाणा में भी जलभराव से हालात बिगड़े हैं। सेना और एनडीआरएफ राहत में जुटे हैं। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में एयरपोर्ट से रवाना होने वाली 400 से अधिक उड़ानों को रद्द करना पड़ा है। पढ़ें पूरी खबर..
GST में बदलाव पर सरकार ने दिए सभी सवालों के जवाब
जीएसटी में बदलाव, केंद्र सरकार ने दिए सभी सवालों के जवाब
- फोटो : अमर उजाला
जीएसटी काउंसिल की 56वीं बैठक में वित्त मंत्रालय ने गहन मंथन के बाद आईपीएल जैसे खेल आयोजनों के टिकट पर जीएसटी, तंबाकू-सिगरेट जैसे उत्पादों पर लगने वाले टैक्स, बीमा पर कर की दरों में बदलाव जैसे अहम फैसले लिए। आम जनता के रोजमर्रा के खर्चों और उद्योग जगत के तमाम सवालों पर सरकार ने विस्तार से जवाब दिए हैं। पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : Adobestock
जीएसटी काउंसिल ने अप्रत्यक्ष करों की दरों में ऐतिहासिक सुधार करते हुए चार की जगह अब सिर्फ दो जीएसटी स्लैब को मंजूरी दे दी। काउंसिल में सभी राज्यों के वित्त मंत्रियों ने आम सहमति से जीएसटी की सिर्फ दो दरों, 5 और 18 फीसदी को मंजूरी दी। जीएसटी के इस बड़े फैसले से शेयर बाजार में बृहस्पतिवार को तेजी दिख सकती है। वहीं जीएसटी 2.0 के तहत सरकारी खजाने को सालाना औसतन 85,000 करोड़ रुपये का नुकसान होगा। पढ़ें पूरी खबर..
विज्ञापन
नाइजीरिया में नाव हादसे का शिकार, 31 लोगों की मौत
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
उत्तर-मध्य नाइजीरिया में एक नदी में नाव हादसा हो गया। हादसे में 31 लोगों की मौत हो गई। अफसरों ने बताया कि नाइजर राज्य के बोर्गू क्षेत्र में एक नाव एक पेड़ के तने से टकरा गई। उसमें 90 लोग सवार थे। नाइजीरिया की राष्ट्रीय आपातकालीन एजेंसी ने बताया कि अब तक 50 लोगों को बचा लिया गया है, लेकिन लापता लोगों की संख्या की जानकारी नहीं है। खोज और बचाव अभियान जारी है। पढ़ें पूरी खबर..