कर्नाटक में सभी 224 विधानसभा सीटों पर आज मतदान हो रहा है। चुनाव आयोग ने मतदान के लिए सुरक्षा के सख्त इंतजाम किए हैं। साथ ही कई दिग्गजों की साख भी दांव पर लगी हुई है। वहीं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज राजस्थान के दौरे पर रहेंगे। इस दौरान वह राजस्थान में 5,500 करोड़ रुपये से अधिक की बुनियादी ढांचा परियोजनाओं का शिलान्यास करेंगे। साथ ही इमरान खान की गिरफ्तारी के बाद पाकिस्तान में बवाल मचा हुआ है। इमरान के समर्थन सड़कों पर उतर हिंसक प्रदर्शन कर रहे हैं। ऐसी ही देश-दुनिया की अहम खबरें पढ़ें एक ही जगह और एक ही क्लिक पर...
Top News: कर्नाटक में विधानसभा चुनाव आज, पीएम मोदी करेंगे राजस्थान का दौरा, पढ़ें अहम खबरें
कर्नाटक में चुनाव आज
कर्नाटक में सभी 224 विधानसभा सीटों पर आज मतदान हो रहा है। चुनाव आयोग ने मतदान के लिए सुरक्षा के सख्त इंतजाम किए हैं। साथ ही कई दिग्गजों की साख भी दांव पर लगी हुई है।
यहां पढ़ें पूरी खबर...
पीएम मोदी का राजस्थान दौरा आज
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज राजस्थान के दौरे पर रहेंगे। इस दौरान वह राजस्थान में 5,500 करोड़ रुपये से अधिक की बुनियादी ढांचा परियोजनाओं का शिलान्यास करेंगे। पीएम सुबह करीब 11 बजे नाथद्वारा स्थित श्रीनाथजी मंदिर जाएंगे। इसके बाद परियोजनाओं का तोहफा देंगे।
यहां पढ़ें पूरी खबर...
इमरान की गिरफ्तारी के खिलाफ आज सुप्रीम कोर्ट जाएगी पीटीआई
इमरान खान की गिरफ्तारी के बाद पाकिस्तान में बवाल मचा हुआ है। इमरान के समर्थन सड़कों पर उतर हिंसक प्रदर्शन कर रहे हैं। पीटीआई उपाध्यक्ष फवाद चौधरी ने बुधवार को कहा कि पार्टी इस्लामाबाद हाईकोर्ट द्वारा पार्टी अध्यक्ष इमरान की गिरफ्तारी को बरकरार रखने के फैसले को चुनौती देने के लिए आज सुप्रीम कोर्ट का रुख करेगी।
यहां पढ़ें पूरी खबर...
स्वार और छानबे विधानसभा सीट पर उपचुनाव के लिए मतदान आज
रामपुर की स्वार और मिर्जापुर की छानबे विधानसभा सीट पर उपचुनाव के लिए आज मतदान होगा। इस दौरान 6.62 लाख मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे।
यहां पढ़ें पूरी खबर...
