सब्सक्राइब करें

Hunza Community: 150 साल तक जीने वाले पाकिस्तानी समुदाय का रहस्य, तीन महीने रहते हैं भूखे

फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: ज्योति मेहरा Updated Tue, 09 May 2023 05:03 PM IST
विज्ञापन
Hunza community of pakistan Hunza people live for 150 years
पाकिस्तानी हुंजा समुदाय का रहस्य (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : social media

Hunza Community of Pakistan: आज के समय में एक इंसान का जीवन औरसतन 70 साल का होता है, लेकिन क्या आपको पता है कि पाकिस्तान में एक समुदाय ऐसा भी है, जिसके लोग 120 से 150 साल तक जिंदा रहते हैं? इन्हें हुंजा समुदाय के रूप में जाना जाता है, जो 70 साल तक जवान दिखते हैं। हुंजा समुदाय की महिलाएं 65 साल की उम्र में भी बच्चों को जन्म दे सकती हैं। ऐसे में हर किसी के मन में सवाल आता है कि आखिर इसके पीछे की वजह क्या है।



क्या है पाकिस्तान का हुंजा समुदाय?
150 साल तक जीवित रहेने वाले लोगों में सबसे बड़ी बात तो ये है कि ये लोग किसी गंभीर बीमारी के शिकार नहीं होते हैं और उन्हें बुढ़ापा भी परेशान नहीं करता है। इसके अलावा इस समुदाय की महिलाएं बहुत खूबसूरत होती हैं, जो आम मनुष्यों के मुकाबले काफी लंबे समय तक जवान ही रहती हैं। आइए पाकिस्तान के हुंजा समुदाय के बारे में जानते हैं।

Trending Videos
Hunza community of pakistan Hunza people live for 150 years
पाकिस्तानी हुंजा समुदाय का रहस्य (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : social media
इस बात पर भरोसा करना मुश्किल होता अगर इसको लेकर कई किस्से मशहून न होते। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, सन 1984 की एक घटना के बाद हर कोई इसके बारे में जानकर होरान रह गया। दरअसल लंदन के हिथ्रो एयरपोर्ट में अब्दुल मोबट नामक एक यात्री की सुरक्षा जांच के समय अधिकारियों ने पाया कि उसका जन्म साल 1832 में हुआ था। पहले उन्हें लगा कि यह कोई त्रुटि है, लेकिन अच्छे से जांच पड़ताल के बाद पता चला कि अब्दुल की उम्र वाकई 152 साल है। इस घटना ने सभी को हैरान कर दिया। अब्दुल पाकिस्तान के हुंजा समुदाय का ही था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Hunza community of pakistan Hunza people live for 150 years
पाकिस्तानी हुंजा समुदाय का रहस्य (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : social media
सबसे स्वस्थ और खुशहाल समुदाय 
यह समुदाय पाकिस्तान के काराकोरम पहाड़ी क्षेत्र की हुंजा घाटी में रहता है, जिन्हें हुन्जकूटस या हुंजा के नाम से जाना जाता है।इनकी आबादी काफी कम है, लेकिन इन्हें दुनिया के सबसे लंबी उम्र के साथ-साथ सबसे स्वस्थ और खुशहाल समुदाय के रूप में भी जाना जाता है। दावा है कि इस समुदाय के किसी भी शख्स को आज तक कैंसर नहीं हुआ। 
Hunza community of pakistan Hunza people live for 150 years
पाकिस्तानी हुंजा समुदाय का रहस्य (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : social media
लंबी उम्र के पीछे है ये वजह
अगर आप सोच रहे हैं कि हुंजा समुदाय की लंबी उम्र के पीछे कोई वरदान या चमत्कार है, तो आप गलत हैं। दरअसल यह लोग अपने खान-पान और रहन-सहन की वजह से स्वस्थ रहते हैं। यही कारण है कि इनका जीवन भी लंबा होता है। अधिक मात्रा में अखरोट और खुबानी का सेवन इन्हें कैंसर के खतरे से बचाता है।
विज्ञापन
Hunza community of pakistan Hunza people live for 150 years
पाकिस्तानी हुंजा समुदाय का रहस्य (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : social media
बताया जाता है कि हुंजा समुदाय के लोग साल में 2 से 3 महीने तक खाना नहीं खाते। इस दौरान वह केवल जूस पीते हैं। इनकी जीवनशैली में लंबी वॉक और फल, कच्ची सब्जियां, मेवे, दूध और अंडे शामिल हैं। यही वजह है कि ये लोग 70 साल की उम्र में भी जवान दिखते हैं और 150 साल तक जीते हैं।
 
विज्ञापन
अगली फोटो गैलरी देखें

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed