{"_id":"697f3d4328c5bfd6270d8bcc","slug":"delhi-metro-fight-video-girl-and-boy-fight-inside-delhi-metro-watch-metro-kalesh-video-2026-02-01","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Video: 'बिग बॉस छोड़िए, दिल्ली मेट्रो का मजा लीजिए', लड़की ने हड़काया तो लड़के ने दिया ऐसा जवाब कि हुआ वायरल","category":{"title":"Bizarre News","title_hn":"हटके खबर","slug":"bizarre-news"}}
Video: 'बिग बॉस छोड़िए, दिल्ली मेट्रो का मजा लीजिए', लड़की ने हड़काया तो लड़के ने दिया ऐसा जवाब कि हुआ वायरल
फीचर डेस्क, अमर उजाला
Published by: धर्मेंद्र सिंह
Updated Sun, 01 Feb 2026 05:51 PM IST
विज्ञापन
सार
Delhi Metro Fight Video: सोशल मीडिया पर दिल्ली मेट्रो में एक लड़की और लड़के का लड़ाई वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में आप देख सकते हैं कि लड़के को लड़की धमकी दे रही है। इसके बाद लड़का कुछ ऐसा कहता है कि वीडियो वायरल हो गया।
लड़की ने हड़काया तो लड़के ने दिया ऐसा जवाब कि हुआ वायरल
- फोटो : freepik
विज्ञापन
विस्तार
Delhi Metro Fight Video: सोशल मीडया पर अक्सर दिल्ली मेट्रो के वीडियो वायरल होते हैं। इनमें कुछ लड़ाई के होते हैं, कई डांस के वीडियो होते हैं। अब एक इसी तरह का वीडियो वायरल हो रहा है। यह एक लड़के और लड़की के बीच तीखा बहस का वीडियो है, जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
Trending Videos
वायरल वीडियो में आप देख सकते हैं कि खचाखच भरी मेट्रो में एक लड़की को लड़के पर चिल्ला रही है और उसे चेतावनी दे रही है। बताया जा रहा है कि यह पूरा मामला छेड़खानी और पीछा करने का है। हालांकि, लड़का लड़की के दावों को गलत बता रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
तीखी बहस के साथ ही वीडियो की शुरुआत होती है। लड़की गुस्से में लड़के से कहती है, तेरे जैसे 36 देखे हैं। इस पर लड़का भी तुरंत जवाब देता है- तेरे जैसे 40 देखे हैं। लड़की ने आरोप लगाया है कि लड़का बीते तीन दिनों से उसका पीछा कर रहा है। वीडियो में लड़की साफ कहती है- मैं 3 दिन से नोटिस कर रही हूं, आज चौथे दिन मैंने टोक दिया है। पीछे-पीछे घूमेगा मेरे? काम-धंधा नहीं है क्या?
Kalesh b/w Girl and Guy inside Delhi metro over push and shove pic.twitter.com/0eP7J72az3
— Ghar Ke Kalesh (@gharkekalesh) January 31, 2026
Asteroid 2024 Yr4: चंद्रमा से टकरा सकता है एस्टेरॉयड, धरती को क्या है खतरा? वैज्ञानिकों ने दी चेतावनी
लड़के का जवाब हुआ वायरल
लड़की के आरोपों को लड़का खारिज कर देता है। लड़की ने लड़के गंवार कहा और चुप रहने को कहा। इसके बाद लड़के ने भी उसी अंदाज में जवाब दिया। बहस के दौरान लड़की ने धमकी देते हुए कहा कि अगर दोबारा दिख गया तो देख लियो,"तो लड़का सवाल करता है, 'क्या करेगी तू?'
Viral Video: अनाज के झोले से बना बच्ची का स्कूल बैग, मजबूरी को बनाया ताकत, देखें वीडियो
बातचीत से पता चलता है कि यह मामला फरीदाबाद रूट का हो सकता है। लड़की ने जगह का जिक्र किया, तो लड़के ने सफाई में कहा कि "मैं फरीदाबाद में ही रहता हूं, यानी उसका उसी रूट पर होना सामान्य है, वह पीछा नहीं कर रहा। वीडियो वायरल होने के बाद सोशल मीडिया पर बहस छिड़ गई है।
February 2026: इस साल फरवरी है बेहद खास, हफ्ते के हर दिन 4-4 बार आएंगे, क्या 823 साल में पहली बार होगा ऐसा?
वायरल वीडियो को @gharkekalesh नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। एक शख्स ने लिखा- बिग बॉस छोड़िए, दिल्ली मेट्रो का मजा लीजिए। एक अन्य ने लिखा है, फरीदाबाद वालों से कोई नहीं जीत सकता।
