सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bizarre News ›   Cctv Footage Of Water Came Out Of Ground With High Pressure Like Tsunami In Bilaspur Chhattisgarh

Viral Video: अचानक फटी धरती और निकलने लगी पानी की तेज धारा, वीडियो में दिखा खतरनाक मंजर, देखकर कांप जाएगी रूह

फीचर डेस्क, अमर उजाला Published by: धर्मेंद्र सिंह Updated Sun, 01 Feb 2026 05:58 PM IST
विज्ञापन
सार

Viral Video: छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में एक ऐसी घटना घटी है, जिसने सोशल मीडिया पर लोगों को डरा दिया है। दरअसल, घर में अचानक फर्श के नीचे से ऐसी पानी की धारा निकलती है, जैसे कोई जमीन के अंदर विस्फोट हो गया हो।

Cctv Footage Of Water Came Out Of Ground With High Pressure Like Tsunami In Bilaspur Chhattisgarh
अचानक फटी धरती और निकलने लगी पानी की तेज धारा, वीडियो में दिखा खतरनाक मंजर - फोटो : X@SanjayLohani76
विज्ञापन

विस्तार
Follow Us

Viral Video: छत्तीसगढ़ के बिलासपुर से एक बेहद डराने वाला वीडियो सामने आया है। वीडियो में दिख रहा है अचानक जमीन को फाड़कर पानी की तेज धारा बाहर निकली रही है। यह नजारा बेहद खतरनाक है। घटना के दौरान पास नें खड़ा एक युवक बाल-बाल बच जाता है। यह घटना सीसीटीवी में कैद हो गई है।

Trending Videos


क्या है पूरा मामला? 

यह पूरा मामला बिलासपुर के उसलापुर स्थित गोकुलधाम का है। यहां पर घर में अचानक जमीन के नीचे से ऐसी पानी धारा निकलती है जिसने लोगों को डरा दिया। एक शांत घर में अचानक फर्श के नीचे से ऐसी पानी की धारा निकलती है, जैसे कोई जमीन के अंदर विस्फोट हो गया हो। दरअसल, मकान की अंडरग्राउंड बोरिंग अचानक फट गई, जिससे हाई प्रेशर के साथ पानी फर्श को तोड़कर बाहर निकल आया।
विज्ञापन
विज्ञापन


क्या थी घटना की वजह?

हादसे के समय घर का मालिक वहीं पर मौजूद था, लेकिन अचानक विस्फोट जैसे हालात में बाल-बाल बच जाता है। मिली जानकारी के मुताबिक, पास के प्लॉट में नई बोरिंग का काम चल रहा था। इसके कारण जमीन के भीतर दबाव असंतुलित हो गया और पुरानी बोरिंग ने रास्ता छोड़ दिया। पूरा हादसा घर के सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया।



Asteroid 2024 Yr4: चंद्रमा से टकरा सकता है एस्टेरॉयड, धरती को क्या है खतरा? वैज्ञानिकों ने दी चेतावनी  

Video: 'बिग बॉस छोड़िए, दिल्ली मेट्रो का मजा लीजिए', लड़की ने हड़काया तो लड़के ने दिया ऐसा जवाब कि हुआ वायरल

कब की है घटना?

वायरल वीडियो 29 जनवरी रात 8 बजकर 25 मिनट का है। वीडियो में दिख रहा है कि पहले गेट के अंदर पानी आता होता है। लेकिन बाद में अचानक जमीन फटती है और पूरे प्रेशर के साथ जमीन के भीतर से पानी बाहर आ जाता है। इस हादसे में पास मौजूद घर का मालिक बाल-बाल बच जाता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed