{"_id":"69fd3387ff5021ea500efd37","slug":"top-news-weather-will-change-in-north-india-firing-in-hormuz-politics-intensifies-over-govt-formation-in-tn-2026-05-08","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"TOP News: उत्तर भारत में फिर बदलेगा मौसम; होर्मुज में गोलीबारी से हड़कंप; तमिलनाडु में सरकार गठन पर सियासत तेज","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
TOP News: उत्तर भारत में फिर बदलेगा मौसम; होर्मुज में गोलीबारी से हड़कंप; तमिलनाडु में सरकार गठन पर सियासत तेज
Fri, 08 May 2026 06:24 AM IST
Pavan
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Pavan
Updated Fri, 08 May 2026 06:24 AM IST
विज्ञापन
आज की बड़ी खबरें।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आज शुक्रवार, 8 मई 2026 की तारीख में देश दुनिया की अहम खबरों की श्रृंखला लेकर एक बार फिर अमर उजाला हाजिर है। सबसे पहले बात करेंगे मौसम की, तो उत्तर भारत में एक बार फिर मौसम को लेकर अलर्ट जारी किया गया है। इस कड़ी में राजस्थान और गुजरात में लू चलने की आशंका के साथ-साथ पूर्वोत्तर में बारिश की संभावना जताई गई है। वहीं, पश्चिम एशिया एक बार फिर से संकट गहराता दिख रहा है। दरअलस, होर्मुज जलडमरूमध्य में अमेरिका-ईरान की तरफ से एक दूसरे पर गोलीबारी और बमबारी की गई है। इधर, तमिलनाडु में सरकार गठन को लेकर सियासत तेज हो गई है। बता दें कि, राज्यपाल की तरफ से टीवीके को साफ कहा गया है कि वे 118 विधायकों का समर्थन लेकर आए, जिसके बाद कर्नाटक के डिप्टी सीएम डीके शिवकुमार ने उन पर निशाना साधा है। उधर, रूस ने यूक्रेन के साथ जंग के बीच 8 से 10 मई तक के लिए युद्धविराम की घोषणा की है। वहीं, महाराष्ट्र के नासिक में टीसीएस धर्मांतरण केस की मुख्य आरोपी निदा खान को नासिक पुलिस ने छत्रपति संभाजीनगर से हिरासत में लिया है, पुलिस को निदा खान की पिछले 25 दिन से तलाश थी। देश-दुनिया की अहम खबरें पढ़ें एक ही जगह और एक ही क्लिक पर...
विज्ञापन
मौसम को आईएमडी का अलर्ट
- फोटो : ANI
Weather: उत्तर भारत में फिर बदलेगा मौसम, राजस्थान - गुजरात में लू, पूर्वोत्तर में बारिश की संभावना; जानें वजह
देश के अलग-अलग हिस्सों में मौसम का मिजाज तेजी से बदल रहा है। कहीं तेज हवाओं के साथ बारिश लोगों को राहत दे रही है तो कहीं उमस और बढ़ती गर्मी परेशानी बढ़ाने लगी है। मौसम विभाग (आईएमडी) के अनुसार सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ और कई क्षेत्रों में बने चक्रवाती परिसंचरण के कारण उत्तर-पश्चिम भारत में गरज-चमक, बिजली गिरने और 40 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाओं के साथ बारिश का नया दौर शुरू होगा। दूसरी ओर पश्चिमी राजस्थान और गुजरात में 9 से 13 मई के दौरान लू चलने का अनुमान है। यहां पढ़ें पूरी खबर...

सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : ANI
होर्मुज में फिर बढ़ा जंग का खतरा: अमेरिका के तीन जहाजों पर ईरानी हमला नाकाम, अमेरिकी नौसेना ने किया पलटवार
अमेरिका और ईरान के बीच तनाव एक बार फिर बढ़ गया है। अमेरिकी सेना ने दावा किया है कि ईरान ने होर्मुज जलडमरूमध्य में अमेरिकी नौसेना के तीन जहाजों को निशाना बनाने की कोशिश की, लेकिन अमेरिकी सेना ने इन हमलों को बीच में ही रोक दिया। अमेरिकी सेंट्रल कमांड के अनुसार, गुरुवार को अमेरिकी नौसेना के युद्धपोत होर्मुज जलडमरूमध्य से गुजर रहे थे, तभी ईरान की ओर से 'बिना उकसावे' के हमला किया गया। यहां पढ़ें पूरी खबर...

डीके शिवकुमार, डिप्टी सीएम, कर्नाटक
- फोटो : IANS
Tamil Nadu Politics: डीके शिवकुमार बोले- राज्यपाल की तरफ से टीवीके को बहुमत साबित करने का मौका न मिलना गलत
कर्नाटक के उपमुख्यमंत्री और राज्य कांग्रेस अध्यक्ष डीके शिवकुमार ने गुरुवार को तमिलनाडु के राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ अर्लेकर के उस कथित फैसले की आलोचना की, जिसमें उन्होंने अभिनेता विजय के नेतृत्व वाली तमिलगा वेट्री कजगम को सरकार बनाने और विधानसभा में अपना बहुमत साबित करने का मौका देने से इनकार कर दिया था। उन्होंने इस कदम को अलोकतांत्रिक बताया। यहां पढ़ें पूरी खबर...

व्लादिमीर पुतिन और वोलोदिमीर जेलेंस्की
- फोटो : ANI
Russia-Ukraine War: रूस ने यूक्रेन के साथ युद्धविराम की घोषणा की, 8-10 मई तक लागू रहेगा सीजफायर; जानें सबकुछ
रूस के रक्षा मंत्रालय ने गुरुवार को घोषणा की कि यूक्रेन के साथ जारी युद्ध के बीच रूस आठ मई की आधी रात से 10 मई तक युद्धविराम (सीजफायर) लागू करेगा। स्थानीय मीडिया के अनुसार, यह फैसला द्वितीय विश्व युद्ध में सोवियत लोगों की जीत की 81वीं वर्षगांठ के समारोह के दौरान लिया गया है। यहां पढ़ें पूरी खबर...

टीसीएस की पूर्व कर्मचारी निदा खान।
- फोटो : एक्स
TCS Case: निदा खान को नासिक पुलिस ने छत्रपति संभाजीनगर से हिरासत में लिया, जबरन धर्मांतरण मामले में हैं आरोपी
महाराष्ट्र के नासिक में मौजूद आईटी कंपनी टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (टीसीएस) की स्थानीय यूनिट में काम करने वाली महिला कर्मचारियों के साथ कथित यौन उत्पीड़न और जबरन धर्म परिवर्तन के मामले में फरार चल रही आरोपी निदा खान का नासिक पुलिस ने छत्रपति संभाजीनगर से हिरासत में लिया है। यहां पढ़ें पूरी खबर...

वृंदावन में भाजपा नेता को मारी गई गोली
- फोटो : अमर उजाला
Mathura: वृंदावन में भाजपा नेता पम्मी गोस्वामी को गोली मारी, गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती; तफ्तीश शुरू
वृंदावन में पानीगांव के नए पुल पर अज्ञात हमलावरों ने भाजपा नेता पम्मी गोस्वामी को गोली मार दी। गोली भाजपा नेता के सीने के दायीं ओर लगी है, जिससे हालत गंभीर बताई गई है। पहले उसे जिला संयुक्त चिकित्सालय ले गए। हालत गंभीर होने जिला अस्पताल रेफर किया लेकिन परिजनों ने मथुरा के सिम्स हॉस्पिटल में भर्ती कराया है। यहां पढ़ें पूरी खबर...

बाबा अमरनाथ यात्रा।
- फोटो : अमर उजाला।
Amarnath Yatra: बार-बार भूस्खलन से बढ़ा जोखिम, जम्मू-श्रीनगर के बीच छह ब्लैक स्पॉट; हल्की बारिश से भी खतरा
जम्मू-कश्मीर हाईवे पर लगातार भूस्खलन ने अमरनाथ यात्रा से पहले चिंता बढ़ा दी है। जम्मू से श्रीनगर के बीच करीब छह जगह ब्लैक स्पॉट चिह्नित किए गए हैं। हल्की बारिश के बाद यहां भारी भूस्खलन हो रहा है, जिससे हाल ही में कई बार हाईवे बाधित हो चुका है। यहां पढ़ें पूरी खबर...

नमो भारत ट्रेन
- फोटो : x/@officialncrtc
Namo Bharat: अब ब्रांड के नाम से पहचाने जाएंगे नमो भारत के 21 स्टेशन, विज्ञापनों से होगी लाखों की कमाई
दिल्ली मेट्रो की तर्ज पर दिल्ली-गाजियाबाद-मेरठ नमो भारत कॉरिडोर पर भी अब स्टेशनों के नाम ब्रांड के नाम पर रखे जाएंगे। एनसीआरटीसी ने 21 स्टेशनों के लिए सेमी-नेमिंग और को-ब्रांडिंग अधिकार देने की प्रक्रिया शुरू कर दी है, जिससे कंपनियों को बड़ा प्रचार मिलेगा और एनसीआरटीसी को लाखों की कमाई होने की उम्मीद है। यहां पढ़ें पूरी खबर...

लखनऊ बनाम आरसीबी
- फोटो : IANS
LSG vs RCB: घर में पांच मैचों में हार के बाद लखनऊ की पहली जीत, मिचेल मार्श के बाद प्रिंस और शाहबाज चमके
लखनऊ सुपर जाएंट्स ने गुरुवार को खेले गए आईपीएल मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) को नौ रन से हरा दिया। इकाना स्टेडियम में बारिश से प्रभावित इस मुकाबले को 19-19 ओवर का किया गया। डकवर्थ-लुईस (डीएलएस) नियम के तहत आरसीबी को 213 रन का संशोधित लक्ष्य मिला, लेकिन टीम 19 ओवर में छह विकेट पर 203 रन ही बना सकी। यहां पढ़ें पूरी खबर...

राजा शिवाजी-एक दिन बॉक्स ऑफिस
- फोटो : अमर उजाला
Raja Shivaji VS Ek Din: 'राजा शिवाजी' के आगे मिट्टी में मिली 'एक दिन'; सातवें दिन दोनों फिल्मों ने कितने कमाए?
रितेश देशमुख अभिनीत फिल्म 'राजा शिवाजी' 01 मई को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। इसी दिन जुनैद खान और साई पल्लवी की 'एक दिन' भी थिएटर्स में सजी। मगर, कमाई के मामले में 'राजा शिवाजी' के सामने फिल्म 'एक दिन' भीगी बिल्ली बनी हुई है। 'राजा शिवाजी' ने जुनैद की फिल्म के मुकाबले सिर्फ हिंदी पट्टी में ही चार गुना ज्यादा कमाई कर डाली है। यहां पढ़ें पूरी खबर...