फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Torrential rains wreak havoc across the country 41 dead in Assam floods, Red Alerts issued in several states.

देशभर में आफत की बारिश: असम में बाढ़ से 41 की मौत, महाराष्ट्र में जल भराव, कई राज्यों में रेड अलर्ट जारी

Thu, 23 Jul 2026 11:40 AM IST
अस्मिता त्रिपाठी न्यूज डेस्क, अमर उजाला नई दिल्ली।
न्यूज डेस्क, अमर उजाला नई दिल्ली। Published by: अस्मिता त्रिपाठी Updated Thu, 23 Jul 2026 11:40 AM IST
सार

देशभर में भारी बारिश से बाढ़ और भूस्खलन ने तबाही मचा दी है। असम में एक दिन में 10 लोगों की मौत के साथ मृतकों की संख्या 41 हो गई है और 65 लाख से अधिक लोग प्रभावित हैं। महाराष्ट्र के पालघर और ठाणे में भी जलभराव, एक मौत और राहत-बचाव अभियान जारी है। पढ़ेंं पूरी खबर...

विज्ञापन
Torrential rains wreak havoc across the country 41 dead in Assam floods, Red Alerts issued in several states.
बारिश का कहर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

देश भर में बारिश की कहर जारी है। बादल फटने, बाढ़ और भूस्खलन से कई लोगों ने जान गंवाई है। असम में जल प्रलय जैसी स्थिति पैदा हो गई है। बारिश के कारण असम में एक ही दिन में 10 लोगों की मौत हो गई। मौसम विज्ञान विभाग ने कई राज्यों में रेड अलर्ट जारी किया है। असम के मुख्य सचिव रवि कोटा ने पूर्वोत्तर राज्य में बाढ़ की स्थिति की समीक्षा की है। 

विज्ञापन

विज्ञप्ति में क्या कहा गया है? 
बुधवार शाम को जारी एक आधिकारिक विज्ञप्ति के अनुसार, समीक्षा का विशेष ध्यान बाढ़ प्रभावित चराइदेव, शिवसागर, जोरहाट और गोलाघाट जिलों पर था, और विभिन्न विभागों की स्थिति से निपटने की तैयारियों का जायजा लिया गया।


विज्ञापन
विज्ञापन

असम में क्या हाल? 
असम में बाढ़ की स्थिति गंभीर बनी हुई है, जिसमें अब तक 41 लोगों की मौत हो चुकी है और 11 जिलों में 65 लाख से अधिक लोग बाढ़ की चपेट में हैं। उन्होंने बताया कि सेना, वायु सेना और अन्य एजेंसियों ने राहत और बचाव अभियान जारी रखे हुए हैं, साथ ही दूरदराज के इलाकों में फंसे लोगों को आवश्यक वस्तुएं पहुंचाने के लिए ड्रोन का भी इस्तेमाल किया जा रहा है। अधिकारियों ने बताया कि पूर्वोत्तर राज्य की कई प्रमुख नदियां खतरे के स्तर से ऊपर बह रही थीं।

मुख्यमंत्री ने प्रभावित क्षेत्रों का किया दौरा
मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा दिन में गोलाघाट जिले के कुछ सबसे अधिक प्रभावित क्षेत्रों का दौरा करेंगे। उन्होंने बुधवार को पड़ोसी जोरहाट और शिवसागर में बचाव कार्यों का जायजा लिया और प्रभावित लोगों से बातचीत की।

विज्ञापन

एएसडीएमए ने क्या बताया? 
असम राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (एएसडीएमए) के अनुसार, मंगलवार आधी रात से शुरू हुए 24 घंटों में आई बाढ़ में 10 लोगों की जान चली गई। इसके साथ ही इस साल की बाढ़ में मरने वालों की संख्या बढ़कर 41 हो गई है।

महाराष्ट्र में क्या स्थिति?
वहीं, महाराष्ट्र के पालघर जिले में रात भर हुई भारी बारिश ने कई कस्बों और गांवों को जलमग्न कर दिया, जिससे कई लोग फंसे रह गए और अधिकारियों को बचाव अभियान तेज करने के लिए मजबूर होना पड़ा।

एक की हुई मौत
जिला कलेक्टर इंदु रानी जाखर ने पीटीआई को बताया कि एक व्यक्ति नाले में मृत पाया गया। उन्होंने कहा कि मृतक की पहचान अभी तक नहीं हो पाई है। कलेक्टर ने बताया कि एहतियात के तौर पर जिले के सभी शिक्षण संस्थानों को गुरुवार को बंद रहने का आदेश दिया गया है। जाखर ने बताया कि बिगड़ती स्थिति को देखते हुए जिला प्रशासन ने राज्य सरकार से राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल (एनडीआरएफ) की एक अतिरिक्त टीम की मांग की है।



यातायात बुरी तरह प्रभावित
महाराष्ट्र के ठाणे जिले के कल्याण तालुका में भारी बारिश के कारण प्रमुख पुल जलमग्न हो गए हैं, जिससे क्षेत्र में यातायात और संपर्क बुरी तरह प्रभावित हुआ है, एक अधिकारी ने गुरुवार को यह जानकारी दी।

ठाणे शहर में गुरुवार सुबह 8:30 बजे तक पिछले 24 घंटों में 99.32 मिमी बारिश दर्ज की गई। ठाणे नगर निगम के क्षेत्रीय आपदा प्रबंधन प्रकोष्ठ के प्रमुख यासीन ताडवी ने बताया कि इस मौसम में अब तक कुल 1893.78 मिमी बारिश हुई है, जबकि पिछले साल यह 1270.48 मिमी थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed