फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Live

Parliament Monsoon Session LIVE: लोकसभा-राज्यसभा 2 बजे तक स्थगित, मकर द्वार पर आमने-सामने पक्ष-विपक्ष

Thu, 23 Jul 2026 12:30 PM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली।
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली। Published by: निर्मल कांत Updated Thu, 23 Jul 2026 12:30 PM IST
खास बातें

Parliament Monsoon Session 2026 Live Updates in Hindi: मानसून सत्र का आज चौथा दिन है। बीते तीन दिन संसद के दोनों सदनों में विपक्ष का जोरदार हंगामा जारी रहा, जिसके चलते कई बार कार्यवाही स्थगित हुई है। पढ़िए लोकसभा और राज्यसभा की लाइव अपडेट्स-

विज्ञापन
parliament monsoon session 2026 live day 4 lok sabha rajya sabha cjp protest paper leak row
संसद सत्र LIVE - फोटो : अमर उजाला

लाइव अपडेट

12:29 PM, 23-Jul-2026

मकर द्वार पर आमने-सामने आए पक्ष-विपक्ष

संसद परिसर में गुरुवार को एनडीए और इंडिया ब्लॉक के सांसद आमने-सामने आ गए। दोनों पक्षों ने मकर द्वार पर अलग-अलग मुद्दों को लेकर एक साथ प्रदर्शन किया।

विपक्षी सांसद केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान और नीट पेपर लीक विवाद के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे थे। वहीं, एनडीए सांसद इस मुद्दे पर संसद में चर्चा से विपक्ष के इनकार और कथित तौर पर फर्जी खबरें फैलाने के आरोप को लेकर प्रदर्शन कर रहे थे।

इस दौरान तनाव तब बढ़ गया, जब माकपा सांसद जॉन ब्रिटास भाजपा नेता अरुण सिंह के हाथ से पोस्टर खींचते हुए दिखाई दिए। दोनों पक्षों के सांसद आमने-सामने आ गए, जिसके बाद संसद की सुरक्षा में तैनात कर्मियों ने बीच में मानव श्रृंखला बनाकर दोनों समूहों को अलग किया।

आमने-सामने की इस स्थिति के दौरान कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा और बीजेपी नेताओं के बीच नारेबाजी भी हुई। इस घटना पर भाजपा सांसद संबित पात्रा ने कांग्रेस पर संसद में बहस से 'भागने' का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि पिछले तीन दिनों में भाजपा के वरिष्ठ नेताओं, छात्रों और सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक के साथ बातचीत हुई है।
12:25 PM, 23-Jul-2026

जब तक धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा नहीं होगा, चर्चा संभव नहीं : खरगे

राज्यसभा में विपक्ष के नेता मल्लिकार्जुन खरगे ने एक्स पर एक पोस्ट में लिखा, धमेंद्र प्रधान को इस्तीफा देना होगा। आज हजारों युवा सड़कों पर हैं, उन पर लाठीचार्ज किया गया। कई युवा अस्पताल में भर्ती हैं। उनके माता-पिता परेशान हैं। इसलिए जब तक इस्तीफा नहीं होगा, चर्चा संभव नहीं है।

विज्ञापन
12:13 PM, 23-Jul-2026

दोनों सदनों की कार्यवाही 2 बजे तक स्थगित

संसद के दोनों सदनों की कार्यवाही 2 बजे तक स्थगित कर दी गई है। 
12:06 PM, 23-Jul-2026

चर्चा से बचने के लिए शर्तें न रखें: रिजिजू ने विपक्ष से कहा

संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि विपक्ष के हंगामे के बीच संसद की कार्यवाही दोपहर तक स्थगित करनी पड़ी। उन्होंने कहा कि सरकार नीट पेपर लीक मामले पर चर्चा के लिए तैयार है, फिर भी संसद के चौथे दिन की कार्यवाही बाधित हुई।

रिजिजू ने कहा, हमने कई विपक्षी दलों से बात की थी। लेकिन बाद में उन्होंने मनमाने तरीके से शर्तें रखना शुरू कर दिया। आज प्रधानमंत्री मोदी ने बिल्कुल साफ शब्दों में कहा है कि वह भारत के युवाओं के साथ खड़े हैं। उन्होंने कहा कि उन्हें उम्मीद है कि विपक्षी नेताओं में समझदारी आएगी।

रिजिजू ने कहा, यह साथ आने और भविष्य की दिशा तय करने का समय है। संसद इस मुद्दे पर चर्चा करने के लिए सही और उचित मंच है। बहस से बचने के लिए शर्तें न रखें। ऐसा लगता है कि वे बहाने ढूंढ रहे हैं। 
12:02 PM, 23-Jul-2026

राज्यसभा की कार्यवाही 2 बजे तक स्थगित

विपक्ष के जोरदार हंगामे के बीच राज्यसभा की कार्यवाही 2 बजे तक स्थगित कर दी गई है। 
12:00 PM, 23-Jul-2026

सदन की कार्यवाही दोबारा शुरू

संसद के मानसून सत्र के चौथे दिन भी विपक्ष ने जोरदार हंगामा किया। 12 बजे फिर दोनों सदनों की कार्यवाही शुरू हो गई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
11:55 AM, 23-Jul-2026

मकर द्वार पर प्रदर्शन में कौन-कौन शामिल हुए?

कांग्रेस सांसद मल्लिकार्जुन खरगे, राहुल गांधी, प्रियंका गांधी वाड्रा, समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव और अन्य नेता संसद परिसर के अंदर मकर द्वार पर इंडिया ब्लॉक के प्रदर्शन में शामिल हुए। वहीं, एनडीए सांसद भी इंडिया ब्लॉक के सांसदों के सामने प्रदर्शन कर रहे हैं।
 
11:54 AM, 23-Jul-2026

प्रदर्शन करके सदन का समय भी बर्बाद कर रही : संबित पात्रा

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के सांसद संबित पात्रा ने कहा, आज सदन के बाहर के दृश्य आप देख सकते हैं। कांग्रेस बैनर लेकर प्रदर्शन करके सदन का समय भी बर्बाद कर रही है। जिन मुद्दों पर चर्चा होनी चाहिए, कांग्रेस उन मुद्दों से भाग रही है। 

उन्होंने कहा, पिछले 2-3 दिनों में भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन और पार्टी के पूर्व अध्यक्ष जेपी नड्डा ने छात्रों और सोनम वांगचुक से बात की। इन बातचीत से एक बात सामने आई कि पेपर लीक के मुद्दे पर गंभीरता से विचार होना चाहिए और इसके लिए कड़े कानून बनाए जाने चाहिए। 

संबित पात्रा ने कहा, लेकिन कांग्रेस सदन में चर्चा नहीं चाहती, वह सिर्फ राजनीति करना चाहती है। प्रधानमंत्री ने पेपर लीक मामलों में न्याय दिलाने के लिए फास्ट ट्रैक कोर्ट बनाने का ऐतिहासिक फैसला घोषित किया है।
11:18 AM, 23-Jul-2026

मकर द्वार पर एनडीए और इंडिया ब्लॉक के सांसदों का प्रदर्शन

संसद परिसर के मकर द्वार के पास गुरुवार को विपक्षी सांसदों ने प्रदर्शन किया। उन्होंने परीक्षा पेपर लीक के मामलों को लेकर केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को बर्खास्त करने की अपनी मांग दोहराई। कांग्रेस संसदीय दल (सीपीपी) की अध्यक्ष सोनिया गांधी भी विपक्षी सांसदों के इस प्रदर्शन में शामिल हुईं।

वहीं, सत्तारूढ़ राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) के सांसदों ने भी जवाबी प्रदर्शन किया। यह प्रदर्शन टीएमसी सांसद कल्याण बनर्जी के खिलाफ किया गया, जिन्हें दो महिला सांसदों पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने के बाद सदन से निलंबित किया गया है।
11:16 AM, 23-Jul-2026

सरकार नीट मुद्दे पर चर्चा के लिए तैयार, लेकिन कांग्रेस ने शर्तें रखीं: रिजिजू

राज्यसभा में हंगामे के बीच केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि सरकार और सभी दल नीट पेपर लीक मामले पर चर्चा के लिए सहमत थे। लेकिन उच्च सदन में मल्लिकार्जुन खरगे के नेतृत्व वाली कांग्रेस ने चर्चा के लिए शर्तें रख दीं।

रिजिजू ने कहा, शर्तें न रखें और इस मुद्दे का राजनीतिकरण न करें। इससे साफ दिखता है कि वे चर्चा नहीं होने देना चाहते।
Load More
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed