Maharashtra Civic Polls: आखिरी दिन हुए 2122 नामांकन, ठाणे में भाजपा के दो प्रत्याशी निर्विरोध चुने गए
महाराष्ट्र में नगर निकाल चुनाव के लिए तैयरियां पूरी हो चुकी है। कुल 2500 नामांकन हुए हैं। वहीं 15 जनवरी को चुनाव के बाद 16 जनवरी को नतीजे आने हैं।
विस्तार
महाराष्ट्र नगर निकाय चुनावों के लिए कुछ 2500 नामांकन कुए गए हैं। आखिरी दिन कुल 2122 नामांकन हुए हैं। बीएमसी में कुल 227 चुनावी वार्ड है, जहां 15 जनवरी को चुनाव होने हैं। नतीजे अगल दिन यानी 16 जनवरी को आएंगे। नामांकन का प्रक्रिया 23 दिसंबर को शुरू होकर 30 दिसंबर को खत्म हो गई। आज इन सभी नामांकन का जांच हो रही है। इसी के साथ नाम वापस लेने की आखिरी तारीख 2 जनवरी दोपहर तीन बजे तक है।
एम-ईस्ट वार्ड से सबसे ज्यादा 183 नामांकन किए गए हैं। इसमें गोवंडी, देवनार, चेंबूर, ट्रॉम्बे, मानखुर्द और अनीक जैसे इलाके शामिल हैं।
थाने में दो महिलाएं निर्विरोध चुनी गई
ठाणे जिले के कल्याण डोंबिवली नगर निगम में भाजपा की दो महिलाओं ने निर्विरोध जीत दर्ज की। इसमें पहला नाम रेखा चौधरी का है। उन्हें वार्ड नंबर 26(A) से जीत मिली है। वह एक दशक से ज़्यादा समय से पार्षद थीं। दूसरा नाम असावरी केदार नवारे का है। उन्हें वार्ड नंबर 18 (कचोरे) से विजेता घोषित किया गया।
राज्य बीजेपी प्रमुख रवींद्र चव्हाण ने इन जीतों को लोगों की तरफ से "सबसे बड़ा नागरिक सम्मान बताया। मुख्यमंत्री फडणवीस ने वीडियो कॉल के दौरान कहा जीत तो जीत होती है। लेकिन बिना मुकाबले की जीत भरोसे का संदेश है।