{"_id":"6341ad5f909c0e217a7c79b6","slug":"two-imprisoned-for-25-years-in-different-cases-of-sexual-abuse-in-karnataka","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Karnataka: यौन शोषण के मामले में दो लोगों को 25 साल की कैद, जुर्माना न भरने पर भुगतनी होगी अतिरिक्त सजा","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Karnataka: यौन शोषण के मामले में दो लोगों को 25 साल की कैद, जुर्माना न भरने पर भुगतनी होगी अतिरिक्त सजा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेंगलुरु
Published by: निर्मल कांत
Updated Sat, 08 Oct 2022 10:34 PM IST
सार
पहला मामला 12 वर्षीय लड़की के अपहरण करने और फिर उसका यौन शोषण करने से जुड़ा था। घटना 2019 की थी। पीड़िता धार्मिक समारोह में शामिल होने जा रही थी। इसी दौरान आरोपी ने 20 रुपये के नोट का लालच देकर उसे एक सुनसान इमारत में ले गया और उसका यौन शोषण किया।
विज्ञापन
1 of 2
court Order
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
कर्नाटक में पॉक्सो कानून के तहत दो अलग-अलग मामलों में दो लोगों को 25-25 साल कैद की सजा सुनाई गई है। दोनों मामलों की सुनवाई खडग के अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायालय द्वारा की गई थी। ये मामले जिले के बेतागेरी पुलिस थाना क्षेत्र के हैं।
पहला मामला 12 वर्षीय लड़की के अपहरण करने और फिर उसका यौन शोषण करने से जुड़ा था। यह घटना 2019 की थी। पीड़िता गणेश चतुर्थी समारोह में शामिल होने जा रही थी। इसी दौरान आरोपी वेंकटेश डोड्डाशिवप्पा शावी 20 रुपये के नोट का लालच देकर उसे एक सुनसान इमारत में ले गया और उसका यौन शोषण किया।
इसके बाद इस मामले में बेतागेरी पुलिस ने 25 अक्तूबर, 2019 को चार्जशीट दाखिल की थी। सत्र अदालत ने आरोपी को अपराधों का दोषी पाया और उसे पच्चीस साल की कैद की सजा सुनाई। इसके अलावा एक लाख रुपये का जुर्माना भी लगाया। जुर्माना न भरने स्थिति में आरोपी को तीन साल और यानी 28 साल जेल में गुजारने होंगे।
अदालत ने राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण (नाल्सा) को भी निर्देश दिए हैं कि वह पीड़िता को पुनर्वास, शिक्षा और चिकित्सा खर्च के लिए सात लाख रुपये का मुआवजा दे।
दूसरा मामला
2 of 2
Jail demo
- फोटो : फाइल फोटो
साल 2009 के शुरुआत में नागासमुद्रा गांव का था। यहां मलय्या मदारा नाम के व्यक्ति पर आठ साल की लड़की का यौन उत्पीड़न करने का आरोप लगा था। पीड़िता नोटबुक खरीदने जा रही ती, तभी आरोपी उसे सुनसान जगह पर ले गया और उसका यौन शोषण किया।
इस मामले में 7 फरवरी 2019 को निचली अदालत में चार्जशीट दाखिल की गई थी। वहीं निचली अदालत ने आरोपी को अपराध का दोषी पाया और उसे भी 25 साल की कैद की सजा सुनाई। अदालत ने 1.1 लाख रुपये का जुर्माना पीड़िता को देने का भी आदेश दिया है। इसके अलावा नाल्सा को पीड़ित लड़की को छह लाख रुपये का मुआवजा देने का भी आदेश दिया गया है। दोनों मामले में लोक अभियोजक अमरेशा हिरेमथ ने मुकदमों का नेतृत्व किया।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।