फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

BRS: सीतारमण का दावा- केसीआर ने तांत्रिकों की सलाह पर बदला पार्टी का नाम, तेलंगाना के लोगों के साथ किया धोखा

Sat, 08 Oct 2022 09:19 PM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई Published by: निर्मल कांत Updated Sat, 08 Oct 2022 09:19 PM IST
सार

सीतारमण ने कहा, मुख्यमंत्री केसीआर ने तांत्रिकों और ज्योतिषियों की सलाह पर सचिवालय जाना बंद कर दिया और कई वर्षों तक महिलाओं को अपने मंत्रिमंडल में शामिल नहीं किया।

विज्ञापन
Nirmala Sitharaman slams KCRs move to change TRS name On Tantriks advice
निर्मला सीतारमण - फोटो : पीटीआई (फाइल)

केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने शनिवार को दावा किया कि मुख्यमंत्री के. चंद्रशेखऱ राव (केसीआर) ने तांत्रिकों की सलाह पर जानबूझकर अपनी पार्टी टीआरएस का नाम बदलकर भारत राष्ट्र समिति (बीआरएस) किया। 


 

'तांत्रिकों के कहने पर केसीआर ने सचिवालय जाना बंद किया'

Nirmala Sitharaman slams KCRs move to change TRS name On Tantriks advice
तेलंगाना के सीएम केसीआर - फोटो : PTI
सीतारमण ने कहा, मुख्यमंत्री केसीआर ने तांत्रिकों और ज्योतिषियों की सलाह पर सचिवालय जाना बंद कर दिया और कई वर्षों तक महिलाओं को अपने मंत्रिमंडल में शामिल नहीं किया। अब तांत्रिक की सलाह पर पार्टी का नाम बदलकर बीआरएस कर दिया है। तेलंगाना और तेलुगु भाषी लोगों को धोखा देने के बाद बीआरएस को एक राष्ट्रीय पार्टी के रूप में लॉन्च किया गया है। नई पार्टी का असफल होना तय है।  
 

'तांत्रिकों के कहने पर महिलाओं को नहीं मिला था कैबिनेट में प्रतिनिधित्व'

Nirmala Sitharaman slams KCRs move to change TRS name On Tantriks advice
केसीआर
उन्होंने आगे कहा कि टीआरएस (तेलंगाना राष्ट्र समिति) का गठन तेलंगाना की भावना को पूरा करने के लिए गया था, लेकिन केसीआर इसे पूरा करने में असफल रहे हैं। उस समय कहा गया था कि उनकी प्रधामिकताएं पैसा, पानी और नौकरियां हैं। सामाजिक न्याय और महिला सशक्तिकरण होगा। लेकिन 2014 से 1018 तक टीआरएस सरकार में एक भी महिला मंत्री नहीं थीं। एक बार फिर चुने जाने के बाद भी टीआरएस में लगभग एक साल तक कोई महिला मंत्री नहीं थी। जाहिर है, कुछ तांत्रिकों की सलाह पर महिलाओं को कैबिनेट में प्रतिनिधित्व नहीं दिया गया था। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन

कालेश्वरम सिंचाई परियोजना को लेकर कही ये बात

Nirmala Sitharaman slams KCRs move to change TRS name On Tantriks advice
kaleshwaram godavari lift irrigation project
सीतारमण ने आगे कहा कि तेलंगाना का जब 2014 में गठन किया गया था तब यह राजस्व अधिशेष (रेवेन्यू सरप्लस) वाला राज्य था। आज तेलंगाना पर तीन लाख करोड़ रुपये का कर्ज है। केंद्रीय मंत्री ने विवादास्पद कालेश्वरम सिंचाई परियोजनाका भी जिक्र किया और कहा कि इस परियोजना को 40 हजार करोड़ रुपये के बजट के साथ पूरा किया जाना था, लेकिन बिना उचित कारणों के यह 1,40,000 करोड़ रुपये तक पहुंच गया। 

केंद्रीय वित्त मंत्री ने चेन्नई के मायलापुर बाजार का दौरा किया, जहां उन्होंने विक्रेताओं और स्थानीय निवासियों के साथ बातचीत की और सब्जियां खरीदीं।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed