सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Two officers of Supreme Court sacked with order related to Anil Ambani

अनिल अंबानी से जुड़े आदेश के साथ छेड़छाड़ करने वाले दो अधिकारी बर्खास्त

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: गौरव द्विवेदी Updated Fri, 15 Feb 2019 04:36 AM IST
विज्ञापन
Two officers of Supreme Court sacked with order related to Anil Ambani
Anil ambani
विज्ञापन

अवमानना से जुड़े मामले में अनिल अंबानी को समन भेजने में आदेश के साथ की गई छेड़छाड़ को लेकर सुप्रीम कोर्ट के दो अधिकारियों को बर्खास्त कर दिया गया है। चीफ जस्टिस रंजन गोगोई ने दोनों अधिकारियों को बर्खास्त कर दिया। स्वीडिश कंपनी एरिक्सन की 550 करोड़ रुपये नहीं चुकाने के मामले में अंबानी सुप्रीम कोर्ट में अवमानना याचिका का सामना कर रहे हैं। 



बुधवार को अंबानी इस मामले में व्यक्तिगत तौर पर सुप्रीम कोर्ट में पेश हुए थे। दोनों पक्षों की दलीलें सुनने के बाद शीर्ष अदालत ने फैसला सुरक्षित रख लिया है। मानव शर्मा और तपन कुमार चक्रवती नाम के इन दो अधिकारियों पर आरोप था कि उन्होंने जस्टिस रोहिंग्टन एफ नरीमन और जस्टिस विनीत शरण के उस आदेश में बदलाव कर दिया था कि अंबानी को व्यक्तिगत तौर पर पेश होना होगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इन अधिकारियों ने सुप्रीम कोर्ट की वेबसाइट पर यह आदेश अपलोड किया कि अंबानी को व्यक्तिगत पेशी से छूट है। चीफ जस्टिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए अपने विशेषाधिकार का इस्तेमाल कर दोनों अधिकारियों को बर्खास्त कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed