फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Two villagers killed, several injured as militants attack Kuki village in Manipur

मणिपुर में नहीं थम रही हिंसा: कुकी गांव पर उग्रवादियों के हमले में दो ग्रामीणों की मौत, कई घायल

Mon, 31 Aug 2026 04:43 PM IST
राहुल कुमार आईएएनएस, इंफाल
आईएएनएस, इंफाल Published by: राहुल कुमार Updated Mon, 31 Aug 2026 04:43 PM IST
सार

मणिपुर में हिंसक घटनाए लगातार सामने आ रही है। पिछले कई दिनों से राज्य में कई उग्रवादी हमलों में कई लोगों की मौत हुई है। वहीं सुरक्षाबलों ने कई उग्रवादियों को भी मार गिराया है। 
 

विज्ञापन
Two villagers killed, several injured as militants attack Kuki village in Manipur
मणिपुर में हिंसा। - फोटो : एक्स

विस्तार

मणिपुर के कांगपोकपी जिले में  सोमवार को संदिग्ध उग्रवादियों के हमले में दो ग्रामीणों की मौत हो गई और एक अन्य घायल हो गया। हालांकि, कुकी आदिवासियों के एक प्रमुख संगठन का दावा है कि कथित तौर पर तीन निर्दोष ग्रामीणों (जिनमें दो महिलाएं भी शामिल हैं) की गोली मारकर हत्या कर दी गई, जबकि चार अन्य को गोली लगी और वे गंभीर रूप से घायल हैं।

विज्ञापन


कई घरों में लगाई आग
इंफाल में एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि पहाड़ी कांगपोकपी जिले में कुकी समुदाय के गांव 'एन. तेइखांग' में संदिग्ध उग्रवादी समूह के हथियारबंद लोगों ने अत्याधुनिक हथियारों से अंधाधुंध गोलीबारी की, जिसमें दो लोगों की मौत हो गई और एक अन्य घायल हो गया। हमले के दौरान कई घरों में आग भी लगा दी गई।
विज्ञापन


जंगलों में भागे ग्रामीण 
अधिकारी ने बताया कि भारी गोलीबारी के कारण महिलाओं और बच्चों सहित कई ग्रामीणों को अपने घर छोड़कर पास के जंगलों में शरण लेनी पड़ी। मणिपुर पुलिस और केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों (सीएपीएफ) की सुरक्षा टुकड़ियां इलाके में पहुंच गई हैं और स्थिति को नियंत्रण में लाने के लिए अभियान शुरू कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह हमला उस घटना के कुछ दिनों बाद हुआ है जब संदिग्ध उग्रवादियों ने जिले में एक वाहन पर घात लगाकर हमला किया था, जिसमें चार नागा नागरिकों की मौत हो गई थी और एक अन्य घायल हो गया था।

इस साल अभी तक 20 लोगों की मौत
इस साल फरवरी में राज्य में नागा और कुकी समुदायों के बीच हिंसा शुरू होने के बाद से गोलीबारी की अलग-अलग घटनाओं में दोनों समुदायों के 20 से अधिक लोग मारे जा चुके हैं और कई घर जला दिए गए हैं।

ट्विलांग एरिया कुकी सीएसओ वर्किंग कमिटी ने उस घटना की कड़ी निंदा की है जिसे उन्होंने एनएससीएन-आईएम के हथियारबंद कैडरों और उनके कथित प्रॉक्सी फोर्स (जेलियांगग्रोंग यूनाइटेड फ्रंट - कामसन/कैंसन गुट) द्वारा तेइखांग गांव के बेगुनाह निवासियों पर बिना किसी उकसावे के किया गया बर्बर हमला बताया है।

कुकी आदिवासी संगठन ने एक बयान में दावा किया कि अलगाववादी एनएससीएन-आईएम के लगभग 50 भारी हथियारों से लैस कैडरों ने गांव पर हमला किया, आम नागरिकों पर अंधाधुंध गोलीबारी की और कई घरों में आग लगा दी। बयान में कहा गया कि खबरों के अनुसार, दो महिलाओं समेत तीन बेगुनाह ग्रामीणों की गोली मारकर हत्या कर दी गई, जबकि एक महिला समेत चार अन्य लोग गोली लगने से गंभीर रूप से घायल हो गए।

बयान के अनुसार, मारे गए लोगों की पहचान टिंगनेइचिन ल्होवम (40), होइनेइनेंग ल्होजेम (21) और लामतिनथांग ल्होजेम (36) के तौर पर हुई है। गंभीर रूप से घायल ग्रामीणों की पहचान नेमनेइचोंग ल्होजेम (50), सेलुन ल्होजेम (70), डेलहिंग हाओकिप (55) और कामतिनसेई चोंगलोई (38) के तौर पर हुई है। आदिवासी संगठन ने हमले की कड़ी निंदा की और आरोप लगाया कि बिना किसी उकसावे के बेगुनाह नागरिकों को निशाना बनाया गया, जिससे कुकी-बहुल गांव के निवासियों में दहशत फैल गई।


कुकी स्टूडेंट्स ऑर्गनाइजेशन ने भी हमले की कड़ी निंदा की। पुलिस और सुरक्षा अधिकारियों ने कहा कि और जानकारी जुटाई जा रही है और सुरक्षा बल प्रभावित इलाके और उसके आसपास ऑपरेशन जारी रखे हुए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed