सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Union Budget 2026-27 Updates Nirmala Sitharaman present Today focus growth manufacturing and employment

बजट आज: विकास, विनिर्माण व रोजगार को बढ़ावा देने पर रहेगा फोकस, वैश्विक चुनौतियों के बीच नई संभावनाओं का संकेत

अमर उजाला ब्यूरो Published by: शुभम कुमार Updated Sun, 01 Feb 2026 02:30 AM IST
विज्ञापन
सार

केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण रविवार को वित्त वर्ष 2026-27 का आम बजट पेश करेंगी। स्वतंत्र भारत के इतिहास में यह पहली बार है जब रविवार के दिन बजट पेश होने जा रहा है। इसमें रोजगार, विनिर्माण और वैश्विक व्यापारिक तनाव से बचाव के उपाय शामिल होने की उम्मीद है। आइए जानते है कि इस बजट में क्या-क्या खास हो सकता है?

Union Budget 2026-27 Updates Nirmala Sitharaman present Today focus growth manufacturing and employment
केंद्रीय बजट 2026 - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
Follow Us

केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण रविवार को वित्त वर्ष 2026-27 के लिए आम बजट पेश करेंगी। सीतारमण का यह लगातार नौंवां बजट होगा। इसमें विकास की गति बनाए रखने, राजकोषीय अनुशासन को बरकरार रखने, विनिर्माण क्षेत्र और रोजगार को बढ़ावा देने के उपायों को शामिल किए जाने की उम्मीद है। इस बार के बजट में विशेष तौर पर ऐसे उपायों पर नजर होगी, जो अमेरिकी टैरिफ समेत वैश्विक व्यापारिक संघर्षों से अर्थव्यवस्था को बचा सकते हैं।

Trending Videos


आजादी के बाद से यह पहली बार होगा कि आम बजट रविवार को पेश किया जाएगा। बजट ऐसी चुनौतियों के बीच पेश किया जा रहा है, जब अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने 50% टैरिफ लगाया है, घरेलू मांग में स्थिरता बनी हुई है और वैश्विक अननिश्चितताएं आगे की राह को धूमिल कर ही हैं। जीएसटी की दरों में कटौती से रकारी राजस्व में कमी आई है, जिससे वित्त बी के पास अर्थव्यवस्था को सहारा देने के कल्प सीमित हो गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें:- यूनियन बजट 2026-27: पहली बार रविवार के दिन पेश होगा बजट, जानिए वित्त मंत्री सीतारमण के नौंवे बजट का शिड्यूल

वित्त मंत्री के सामने कौन-कौन सी चुनौतियां?
इसके अलावा, सरकार पर घरेलू स्तर पर उपभोग को बढ़ावा रोजगार सृजन में तेजी लाने और पूंजीगत बढ़ाने का दबाव है। हालांकि, वित्त मंत्री की ओर से आयकर और जीएसटी में भारी कटौती, बुनियादी ढांचे पर खर्च और भारतीय रिजर्व बैंक की तरफ से ब्याज दरों में की गई कटौती से भारतीय अर्थव्यवस्था को अब तक ट्रंप के टैरिफ का सामना करने में मदद मिली है। वित्त मंत्री के सामने सबसे बड़ी चुनौती ऐसे उपाय खोजने की होगी, जो इन तमाम बाधाओं के बीच विकास को गति दे सकें।

तेल को लेकर कैसी हो सकती है योजना?
दूसरी ओर तेल की अंतरराष्ट्रीय कीमतों में भारी उछाल आने से पहले सीमित समय का लाभ उठाते हुए, वित्त मंत्री पेट्रोल और डीजल दोनों ईंधनों पर उत्पाद शुल्क बढ़ा सकती हैं। वह घरेलू और विदेशी निवेश को आकर्षित करने के लिए नियमों को सरल बनाने और संरचनात्मक सुधारों पर ध्यान केंद्रित कर सकती हैं।

रोजगार, विनिर्माण और एमएसएमई पर फोकस
बजट में रोजगार सृजन पर विशेष ध्यान देने की उम्मीद है। इसमें विनिर्माण, कौशल विकास और अपरेंटिस कार्यक्रमों से जुड़े प्रोत्साहन शामिल हो सकते हैं। उच्च इनपुट लागत से लाभ में कमी का सामना कर रहे सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यमों (एमएसएमई) को समर्थन देने वाली योजनाओं के लिए आवंटन में वृद्धि या ऋण गारंटी सहायता दी जा सकती है।

इसके साथ ही विनिर्माण क्षमता, निर्यात और रोजगार पर उत्पादन-प्रोत्साहन (पीएलआई) योजनाओं में भी सुधार संभव है। इसके अलावा हरित उर्जा के क्षेत्र में नवीकरणीय ऊर्जा, हरित हाइड्रोजन, बैटरी भंडारण और इलेक्ट्रिक मोबिलिटी के लिए समर्थन बढ़ सकता है। स्वच्छ ऊर्जा उपकरणों के घरेलू उत्पादन को बढ़ावा देने के उपाय भी हो सकते हैं।

ये भी पढ़ें:- Budget 2026: एक कड़ाही हलवा और लगभग 100 अधिकारियों की 'नजरबंदी', जानिए नॉर्थ ब्लॉक के बेसमेंट की इनसाइड स्टोरी

रिकॉर्ड दर्ज करेंगी सीतारमण
 
इन सभी चिजों के बीच सबसे ज्यादा ध्यान देने वाली बात यह है कि वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने लगातार नौ बार बजट पेश करने वाली देश की पहली वित्त मंत्री बन जाएंगी। हालांकि, पूर्व प्रधानमंत्री और पूर्व वित्त मंत्री मोरारजी देसाई ने 10 बार और पी चिदंबरम ने 9 बार बजट पेश किया, लेकिन दोनों नेताओं ने ही अलग-अलग कार्यकालों में ऐसा किया है। इसलिए भारत के इतिहास में यह पहली बार है जब कोई वित्त मंत्री लगातार नौ बार बजट पेश करेगा। 

चुनावी राज्यों पर नजर
खर्च में कटौती की आशंका के बावजूद वित्त मंत्री से खर्च कम करने की उम्मीद नहीं है। चुनाव वाले राज्यों पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु, केरल और असम के लिए नए उपाय शामिल हो सकते हैं। कुछ योजनाओं को नए रूप में पेश किया जा सकता है। ऐसा करते समय कल्याणकारी व्यय और राजकोषीय विवेक के बीच संतुलन बनाना नाजुक कार्य होगा। ग्रामीण क्षेत्रों के लिए अधिक समर्थन और लक्षित सब्सिडी की मांगों को देखते हुए यह अहम है।

पूंजीगत व्यय में वृद्धि की संभावना
गौरतलब है कि पिछले कुछ वर्षों में, सरकार ने निजी निवेश को आकर्षित करने के लिए सड़कों, रेलवे, रक्षा विनिर्माण, शहरी अवसंरचना और रसद पर खर्च में भारी वृद्धि की है। इस वर्ष भी अर्थशास्त्रियों को पूंजीगत व्यय में एक और महत्वपूर्ण वृद्धि की उम्मीद है। रेलवे, नवीकरणीय ऊर्जा, विद्युत पारेषण, रक्षा और शहरी परिवहन पर प्राथमिकता रह सकती है। साथ ही बड़ी रियायतों के बजाय कर स्थिरता पर जोर देते हुए सरकार ने प्रत्यक्ष करों पर स्थिरता और पूर्वानुमान को प्राथमिकता देने का संकेत दिया है। आयकर में मामूली कमी होने की उम्मीद है, ताकि मध्यम वर्ग पर बोझ कम करके उपभोग को बढ़ावा मिले।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed