सब्सक्राइब करें

विजय दिवस: युद्ध के दौरान जब कारगिल पहुंचे थे मोदी, शेयर की 1999 की तस्वीरें

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Sneha Baluni Updated Fri, 26 Jul 2019 09:33 AM IST
विज्ञापन
Vijay Diwas: PM Modi tweets pictures of conflict and said Kargil visit was unforgettable
कारगिल युद्ध के दौरान की अपनी यादों को पीएम मोदी ने ट्विटर पर शेयर किया - फोटो : Twitter

आज पूरा देश 20वां विजय दिवस मना रहा है और अपने वीर सपूतों को नम आंखों से याद कर रहा है। 26 जुलाई 1999 को भारत ने कारगिल युद्ध में पाकिस्तान के दांत खट्टे करके अपनी विजय पताका लहराई थी। देश के वीर जवानों ने युद्ध के दौरान अपने अदम्य साहस और शौर्य का परिचय दिया था। वह अपनी जाबांजी की कई ऐसी यादें छोड़ गए हैं जिन्हें याद करके आज भी हमारा सीना गर्व से चौड़ा हो जाता है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी जवानों को याद करते हुए ट्वीट किया है। 

Trending Videos
Vijay Diwas: PM Modi tweets pictures of conflict and said Kargil visit was unforgettable
युद्ध के दौरान सैनिकों से मिलने कारगिल गए थे मोदी - फोटो : Twitter
प्रधानमंत्री ने ट्विटर पर लिखा, '1999 में कारगिल युद्ध के दौरान मुझे कारगिल जाने और अपने बहादुर सैनिकों के साथ एकजुटता दिखाने का अवसर मिला था। यह वह समय था जब मैं पार्टी के लिए जम्मू-कश्मीर और हिमाचल प्रदेश में काम कर रहा था। कारगिल की यात्रा और सैनिकों के साथ बातचीत अविस्मरणीय है।'
विज्ञापन
विज्ञापन
Vijay Diwas: PM Modi tweets pictures of conflict and said Kargil visit was unforgettable
युद्ध के दौरान सैनिकों से मिलने कारगिल गए थे मोदी - फोटो : Twitter
प्रधानमंत्री ने ट्वीट के साथ ही सैनिकों के साथ अपनी तस्वीरें साझा की है। जिसमें वह सैनिकों के साथ बात करते और अस्पताल में घायलों से मिलते हुए नजर आ रहे हैं। युद्ध के दौरान भारत ने 527 से ज्यादा वीर योद्धाओं को खोया था। वहीं 1300 से ज्यादा घायल हो गए थे। लगभग दो महीने तक यह युद्ध चला था। जिसे करीब 18 हजार फीट की ऊंचाई पर कारगिल में लड़ा गया था।

Vijay Diwas: PM Modi tweets pictures of conflict and said Kargil visit was unforgettable
युद्ध के दौरान सैनिकों से मिलने कारगिल गए थे मोदी - फोटो : Twitter
बता दें कि पाकिस्तान ने इस युद्ध की शुरुआत 3 मई 1999 को उस समय की थी जब उसने कारगिल की ऊंची पहाड़ियों पर 5,000 सैनिकों के साथ घुसपैठ कर कब्जा जमा लिया था। इस बात की जानकारी जब भारत सरकार को मिली तो सेना ने पाक सैनिकों को खदेड़ने के लिए ऑपरेशन विजय चलाया।
विज्ञापन
Vijay Diwas: PM Modi tweets pictures of conflict and said Kargil visit was unforgettable
युद्ध के दौरान सैनिकों से मिलने कारगिल गए थे मोदी - फोटो : Twitter
भारतीय वायुसेना ने पाकिस्तान के खिलाफ मिग-27 और मिग-29 का भी इस्तेमाल किया। इसके बाद जहां भी पाकिस्तान ने कब्जा किया था वहां बम गिराए गए। इसके अलावा मिग-29 की सहायता से पाकिस्तान के कई ठिकानों पर आर-77 मिसाइलों से हमला किया गया।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed