सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Violence erupted in Kolkata, miscreants created Disturbance near Golpark, firing, crude bombs, Kankulia Road

Kolkata Violence: कोलकाता के कंकुलिया रोड पर फायरिंग, देर रात देशी बम फेंके जाने की भी खबर; बंगाल पुलिस अलर्ट

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता Published by: पवन पांडेय Updated Mon, 02 Feb 2026 10:10 AM IST
विज्ञापन
सार

Violence In Kolkata: पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता से एक बार फिर हिंसा की खबर सामने आई है। कोलकाता पुलिस के अनुसार, कंकुलिया रोड पर देर रात फायरिंग की गई और देशी बम भी फेंके गए। पुलिस ने बताया कि बदमाशों ने गोलपार्क के पास हंगामा किया, फिलहाल इस मामले में 10 लोगों को गिरफ्तार भी किया गया है।

Violence erupted in Kolkata, miscreants created Disturbance near Golpark, firing, crude bombs, Kankulia Road
कोलकाता में हिंसा, पुलिस अलर्ट - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन

विस्तार
Follow Us

कोलकाता पुलिस के अनुसार, बीती शाम राजधानी में फिर से हिंसा हुई, इस दौरान बदमाशों ने गोलपार्क के पास हंगामा किया और कथित तौर पर कंकुलिया रोड पर फायरिंग की और देशी बम भी फेंके। स्थानीय लोगों ने आरोप लगाया कि यह हमला कुख्यात अपराधी सोना पप्पू के गैंग ने किया था। इस मामले में कोलकाता पुलिस ने 10 लोगों को गिरफ्तार किया है।
Trending Videos


भाजपा ने राज्य सरकार पर साधा निशाना
वहीं इस घटना को लेकर भाजपा नेता दिलीप घोष ने राज्य सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा, 'बंगाल में गुंडे माफिया का राज है। पुलिस भी उनके साथ मिली हुई है। सरकार का कोई कंट्रोल नहीं है। आम आदमी मारे जाते हैं। ये सब ममता बनर्जी के हाथ से बाहर है। ये सरकार जब तक रहेगी इससे बचाव संभव नहीं है।'
विज्ञापन
विज्ञापन

 

जानकारी के मुताबिक, रविवार रात करीब 8:30 बजे गोलपार्क इलाके के कंकुलिया रोड पर दो गुटों के बीच झड़प हुई, जिसमें कच्चे बम फेंके गए, गोलियां चलाई गईं और पत्थरबाजी की गई। इस झड़प में कम से कम दो लोग घायल हुए हैं। इस दौरान बदमाशों ने कई कारों और बाइकों में तोड़फोड़ की गई, जिसमें एक पुलिस वाहन का शीशा क्षतिग्रस्त हो गया।

अन्य वीडियो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed