{"_id":"6a3e4603ddfcb44bf50c4ee9","slug":"was-ketan-killed-over-a-wig-victim-father-says-family-was-informed-earlier-police-revelation-on-chetan-2026-06-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"विग के कारण से हुई केतन की हत्या?: मृतक के पिता बोले- परिवार को पहले ही बता चुके थे; चेतन पर भी हुआ नया खुलासा","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
विग के कारण से हुई केतन की हत्या?: मृतक के पिता बोले- परिवार को पहले ही बता चुके थे; चेतन पर भी हुआ नया खुलासा
Fri, 26 Jun 2026 02:57 PM IST
हिमांशु सिंह चंदेल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
Published by: हिमांशु सिंह चंदेल
Updated Fri, 26 Jun 2026 02:57 PM IST
सार
Ketan Agarwal Murder Case: केतन अग्रवाल हत्याकांड में 'विग' का मुद्दा चर्चा का विषय बन गया है। मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया गया कि सिया गोयल को केतन के विग लगाने से आपत्ति थी। हालांकि, मृतक के पिता विशाल अग्रवाल ने कहा कि उन्होंने पहले ही सिया के परिवार को इस बारे में बता दिया था। वहीं, पुलिस का कहना है कि केतन के विग लगाने की बात सही है, लेकिन यह नहीं कहा जा सकता कि यही हत्या की एकमात्र वजह थी। आइए, विस्तार से मामले को समझते हैं...
विज्ञापन
पुलिस का दावा
- फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सिर पर छोटा सा विग पैच लगाने की बात को लेकर शुरू हुई चर्चा अब देश के सबसे चर्चित हत्याकांडों में बदल गई है। पुणे के कारोबारी केतन अग्रवाल की मौत के मामले में कई चौंकाने वाले खुलासे हो रहे हैं। मृतक के पिता का कहना है कि उन्होंने सिया गोयल के परिवार को पहले ही बता दिया था कि केतन बालों के लिए छोटा सा विग पैच इस्तेमाल करते हैं। वहीं, पुलिस का दावा है कि सिया को अपने मंगेतर केतन की हत्या के लिए उसके प्रेमी चेतन चौधरी ने उकसाया था। इस बीच महाराष्ट्र सरकार ने मामले की जांच के लिए एसआईटी बनाने और फास्ट ट्रैक कार्रवाई का भरोसा दिया है। मामले में सिया गोयल के भाई को पूछताछ के लिए लोनावला ग्रामीण पुलिस स्टेशन बुलाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
क्या केतन के बालों और विग से सिया को थी परेशानी?
पुणे पुलिस की जांच में सामने आया है कि केतन अग्रवाल विग का इस्तेमाल करते थे। हालांकि, पुलिस अधिकारियों का कहना है कि यह नहीं कहा जा सकता कि यही सिया केतन को पसंद न करने की एकमात्र वजह थी। दूसरी तरफ, केतन के पिता विशाल अग्रवाल ने साफ कहा है कि उन्होंने सिया और उसके परिवार को पहले ही इस बारे में जानकारी दे दी थी। उनका सवाल है कि अगर केतन विग लगाते भी थे, तो क्या यह किसी की हत्या करने का कारण हो सकता है? विशाल अग्रवाल ने महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस से मुलाकात कर आरोपियों को फांसी की सजा देने की मांग भी की है।
विज्ञापन
क्या प्रेमी चेतन ने सिया को हत्या के लिए उकसाया?
पुलिस जांच के अनुसार, 20 वर्षीय सिया गोयल और 22 वर्षीय चेतन चौधरी एक-दूसरे के साथ रिश्ते में थे। पूछताछ के दौरान यह बात सामने आई है कि चेतन ने ही सिया को मंगेतर केतन अग्रवाल को रास्ते से हटाने के लिए उकसाया। पुलिस का दावा है कि दोनों ने मिलकर पूरी साजिश रची। 18 जून को लोहागढ़ किले पर पहुंचने के बाद सिया ने पहले से तय इशारा किया, जिसके बाद चेतन ने कथित तौर पर 25 वर्षीय केतन को खाई में धक्का दे दिया। जांच अधिकारियों का कहना है कि केतन को इस बात का बिल्कुल अंदाजा नहीं था कि उसके साथ क्या होने वाला है।
विज्ञापन
वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक दिनेश तायडे ने बताया कि आरोपी को दो दिन पहले गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया गया था। उन्होंने कहा कि मामले में सबूत जुटाने की प्रक्रिया जारी है। पुलिस इस केस से जुड़े सभी लोगों को बुलाकर पूछताछ कर रही है। तायडे ने कहा कि पीड़ित परिवार जांच में पूरा सहयोग कर रहा है और पुलिस के सवालों के स्पष्ट व सकारात्मक जवाब दे रहा है।