सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   West Bengal Dilip Ghosh accuses TMC MP Abhishek Banerjee, says his name crops up in several cases.

West Bengal: टीएमसी सांसद अभिषेक बनर्जी पर दिलीप घोष ने लगाया आरोप, कहा- कई मामलों में आता है उनका नाम

एएनआई, कोलकाता Published by: Asmita Tripathi Updated Tue, 16 Jun 2026 12:59 PM IST
विज्ञापन
सार

पश्चिम बंगाल भाजपा नेता दिलीप घोष ने कहा कि ईडी द्वारा अभिषेक बनर्जी के खिलाफ जांच जारी है। इसके साथ ही उन्होंने आरोप लगाया कि उनका नाम कई मामलों में सामने आया है। 

West Bengal Dilip Ghosh accuses TMC MP Abhishek Banerjee, says his name crops up in several cases.
दिलीप घोष - फोटो : पीटीआई
विज्ञापन

विस्तार

प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के महासचिव अभिषेक बनर्जी के खिलाफ जांच जारी है। इसी बीच, पश्चिम बंगाल के नेता दिलीप घोष ने मंगलवार को आरोप लगाया कि बनर्जी का नाम कई मामलों में सामने आया है।

दिलीप घोष ने क्या बताया?

कोलकाता में पत्रकारों को संबोधित करते हुए घोष ने कहा कि जांच शुरू हो गई है। उन्होंने उम्मीद जताई कि यह आगे भी जारी रहेगी। उन्होंने कहा कि जांच शुरू हो गई है। इसके साथ ही देखते हैं यह कितनी आगे बढ़ती है। कई मामलों में उसका नाम सामने आया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

सोमवार को ईडी के सामने पेश हुए
अभिषेक बनर्जी सोमवार को पूछताछ के लिए ईडी के सामने पेश हुए। जहां उन्होंने बताया कि उनसे करीब 11 घंटे तक पूछताछ की गई। इसके बाद बनर्जी ने यह बयान दिया कि वे डरेंगे नहीं और अगर एजेंसी उन्हें फिर से बुलाती है तो वे दोबारा पेश होंगे।

विज्ञापन

योग दिवस कार्यक्रम पर क्या बोला?
घोष ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आगामी योग दिवस कार्यक्रम को लेकर चल रहे विवाद पर भी टिप्पणी की, जो 21 जून को कोलकाता में होने वाला है। रेड रोड पर कार्यक्रम आयोजित करने के फैसले का बचाव करते हुए घोष ने कहा कि इस स्थान का उपयोग अतीत में धार्मिक सभाओं के लिए किया जाता रहा है। उन्होंने इसके चयन पर उठाई गई आपत्तियों की आलोचना की। उन्होंने कहा, 'इससे पहले, पिछले कई वर्षों से, रेड रोड पर नमाज अदा की जाती थी, जबकि वहां कई मस्जिदें हैं। आज प्रधानमंत्री के आने पर इस आयोजन को लेकर सवाल उठाए जा रहे हैं।'

उन्होंने आगे कहा कि कार्यक्रम स्थल का चयन और सुरक्षा व्यवस्था जनहित में की जा रही है। घोष ने आगे कहा 'अगर यह कार्यक्रम किसी और मैदान में होता, तो सुरक्षा प्रोटोकॉल के कारण इसके आसपास का क्षेत्र जनता के लिए बंद कर दिया जाता। जो कुछ भी हो रहा है वह जनहित में है।' भाजपा नेता ने आलोचकों से प्रशासनिक और कानूनी प्रक्रियाओं का सम्मान करने का आग्रह करते हुए कहा, 'इन लोगों को कानून के दायरे में रहना सीखना चाहिए।'

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed