सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   West Bengal Election: CM Mamata Banerjee's helicopter gets stuck in heavy rain and storm in Kolkata

West Bengal Election: कोलकाता में तेज आंधी-बारिश में फंसा ममता का हेलिकॉप्टर, चुनाव प्रचार से लौट रहीं थीं CM

अमर उजाला ब्यूरो, कोलकाता Published by: Nirmal Kant Updated Thu, 26 Mar 2026 05:16 PM IST
विज्ञापन
सार

West Bengal Election: पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी का हेलिकॉप्टर गुरुवार को कोलकाता में तेज आंधी और बारिश के कारण करीब डेढ़ घंटे तक हवा में चक्कर लगाता रहा। हेलिकॉप्टर ने कई बार लैंडिंग की कोशिश की, लेकिन सफलता नहीं मिल सकी। आखिरकार शाम 5 बजकर 19 मिनट पर हेलिकॉप्टर सुरक्षित लैंडिंग कर सका। विस्तार से पढ़िए रिपोर्ट-

West Bengal Election: CM Mamata Banerjee's helicopter gets stuck in heavy rain and storm in Kolkata
ममता बनर्जी - फोटो : PTI
विज्ञापन

विस्तार

कोलकाता में गुरुवार को तेज आंधी और बारिश के कारण मुख्यमंत्री ममता बनर्जी का हेलिकॉप्टर लंबे समय तक हवा में फंसा रहा और आखिरकार करीब डेढ़ घंटे बाद सुरक्षित लैंडिंग कर सका। खराब मौसम के चलते हेलिकॉप्टर ने कई बार उतरने की कोशिश की, लेकिन हर बार उसे वापस मुड़ना पड़ा।

Trending Videos


चुनाव प्रचार खत्म कर लौट रहीं थीं मुख्यमंत्री
जानकारी के मुताबिक, ममता बनर्जी चुनावी प्रचार खत्म कर अंडाल से कोलकाता लौट रही थीं। उनका निजी विमान दोपहर 3 बजकर 39 मिनट पर रवाना हुआ था और करीब 4 बजे उतरना तय था। लेकिन, कोलकाता एयरपोर्ट के आसपास अचानक तेज आंधी और बारिश शुरू हो गई, जिससे लैंडिंग संभव नहीं हो पाई। 
विज्ञापन
विज्ञापन


खराब दृश्यता-तेज हवाओ के कारण नहीं दी लैंडिंग की अनुमति: एटीसी
एयर ट्रैफिक कंट्रोल (एटीसी) के अनुसार, खराब दृश्यता और तेज हवाओं के कारण विमान को उतरने की अनुमति नहीं दी जा रही थी। इस दौरान हेलिकॉप्टर करीब डेढ़ घंटे तक आसमान में चक्कर लगाता रहा और उसने कई बार लैंडिंग की कोशिश भी की।

शाम 5 बजकर 19 मिनट पर हुई हेलिकॉप्टर की लैंडिंग
सूत्रों के अनुसार, एक समय हेलिकॉप्टर को बेहाला की ओर मोड़ा गया, जहां उसने लैंडिंग का प्रयास किया। लेकिन मौसम खराब होने के कारण वहां भी सफलता नहीं मिली। बाद में हालात थोड़ा सामान्य होने पर विमान को फिर से कोलकाता एयरपोर्ट की ओर लाया गया। आखिरकार, शाम 5 बजकर 19 मिनट के आसपास हेलिकॉप्टर सुरक्षित उतर सका। इस दौरान एयरपोर्ट पर भी कुछ समय के लिए उड़ान सेवाएं प्रभावित रहीं और कई विमानों की आवाजाही बाधित हुई।

ये भी पढ़ें: महाराष्ट्र में एक और वीडियो पर बवाल: मंत्री जिरवाल के इस्तीफे पर अड़ा विपक्ष, सरकार की बढ़ी मुश्किलें

मौसम विभाग ने जारी की थी चेतावनी
बताया जा रहा है कि तेज हवाओं के कारण एयरपोर्ट परिसर में तैयार किया गया मंच भी क्षतिग्रस्त हो गया। मुख्यमंत्री के उतरने के बाद उनके मीडिया से बातचीत करने का कार्यक्रम था। लेकिन उन्होंने बिना कोई टिप्पणी किए केवल हाथ हिलाकर अभिवादन किया और वहां से रवाना हो गईं। मौसम विभाग ने पहले ही शहर और आसपास के इलाकों में आंधी-बारिश की चेतावनी जारी की थी, जिसका असर गुरुवार शाम को साफ तौर पर देखने को मिला।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed