पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
फ्री ई-पेपर
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   West Bengal election result Bhabanipur Result Shock: Suvendu Adhikari Defeats Mamata Banerjee by 15105 Votes

Bhabanipur Assembly Result: भवानीपुर में बड़ा उलटफेर, शुभेंदु अधिकारी ने ममता बनर्जी को 15,105 वोटों से हराया

Mon, 04 May 2026 09:29 PM IST
Shivam Garg न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता Published by: Shivam Garg Updated Mon, 04 May 2026 09:29 PM IST
सार

Bhabanipur Election Result 2026: पश्चिम बंगाल की सियासत में बड़ा उलटफेर देखने को मिला है। भवानीपुर सीट पर ममता बनर्जी को हार का सामना करना पड़ा, जबकि शुभेंदु अधिकारी ने 15 हजार से अधिक वोटों से जीत दर्ज करके राजनीतिक माहौल को पूरी तरह बदल दिया है।

ये भी पढ़ें:- प. बंगाल परिणाम: ममता बनर्जी का बड़ा आरोप, बोलीं- BJP ने लूटीं 100 सीटें, मुझे लात मारी गई; हम वापसी करेंगे

बंगाल के मुस्लिम वोटर किसके साथ: 115 सीटों पर ये तय करते थे तृणमूल की जीत-हार, इसमें भाजपा ने कैसे लगाई सेंध?

विज्ञापन
West Bengal election result Bhabanipur Result Shock: Suvendu Adhikari Defeats Mamata Banerjee by 15105 Votes
ममता बनर्जी हारीं; शुभेंदु 15 हजार वोटों से जीतें। - फोटो : Amar Ujala Graphics

विस्तार

पश्चिम बंगाल की राजनीति से एक चौंकाने वाली खबर सामने आई है। भवानीपुर विधानसभा सीट, जो लंबे समय से सत्ता का मजबूत गढ़ मानी जाती रही है, वहां इस बार बड़ा उलटफेर देखने को मिला है। ममता बनर्जी को भवानीपुर सीट से करारी हार का सामना करना पड़ा है। उनके प्रतिद्वंदी शुभेंदु अधिकारी ने उन्हें 15,105 वोटों के अंतर से पराजित कर सियासी समीकरण बदल दिए हैं। जीत के बाद शुभेंदु अधिकारी ने समर्थकों के बीच मिठाई बांटी और जीत का जश्न मनाया।

विज्ञापन


शुरुआती रुझानों में मुकाबला कांटे का नजर आ रहा था, लेकिन जैसे-जैसे मतगणना आगे बढ़ी, शुभेंदु अधिकारी ने लगातार बढ़त बनाई और अंततः निर्णायक जीत दर्ज की। भवानीपुर सीट को ममता बनर्जी का मजबूत गढ़ माना जाता रहा है। ऐसे में यहां मिली हार न सिर्फ व्यक्तिगत झटका है, बल्कि पार्टी के लिए भी बड़ा संदेश है। वहीं शुभेंदु अधिकारी की यह जीत उन्हें राज्य की राजनीति में और मजबूत स्थिति में खड़ा करती है।
विज्ञापन




यह पहली बार नहीं है जब दोनों नेताओं के बीच सीधा मुकाबला हुआ हो। 2021 विधानसभा चुनाव में भी शुभेंदु अधिकारी ने नंदीग्राम सीट पर ममता बनर्जी को हराया था। मतगणना से पहले ममता बनर्जी ने आरोप लगाया कि उन्हें काउंटिंग सेंटर में धक्का दिया गया और उनके साथ बदसलूकी हुई। उन्होंने दोबारा मतगणना की मांग भी की।
विज्ञापन
विज्ञापन


राज्य में विधानसभा चुनाव और बंपर वोटिंग
पश्चिम बंगाल विधानसभा की 294 सीटों के लिए पहले चरण में 152 सीटों पर 23 अप्रैल को मतदान हुआ था, जबकि दूसरे चरण के तहत 29 अप्रैल को 142 सीटें पर वोट डाले गए थे। विधानसभा चुनाव के नतीजे 4 मई को घोषित किए जाएंगे। दोनों चरणों में राज्य में जमकर वोटिंग हुई थी। चुनाव आयोग के अनुसार, पहले चरण में 93.19 फीसदी वोटिंग दर्ज की गई थी, वहीं दूसरे चरण में भी 92.67 फीसदी वोटिंग हुई थी। इसी के साथ बंगाल में वोटिंग का कुल औसत 92.93 फीसदी से ज्यादा पहुंच गया, जो कि देश में किसी राज्य में मतदान का नया रिकॉर्ड है।



 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed