सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   West Bengal Political Chessboard Neck-and-Neck on 57 Seats Will BJP Triumph or TMC Khela know equations

पश्चिम बंगाल का सियासी चौसर: 57 सीटों पर कांटे की टक्कर, क्या भाजपा मारेगी बाजी या टीएमसी करेगी ‘खेला’?

N Arjun एन अर्जुन
Updated Sat, 18 Apr 2026 04:01 PM IST
विज्ञापन
सार

  • माइक्रो मैनेजमेंट ही मास्टर की, जो बूथ जीतेगा, वही बंगाल जीतेगा।
  • छोटे अंतर, बड़ा असर: 2–5 वोट स्विंग बदल सकता है पूरा खेल।
  • क्लोज सीटों का गणित, जहां हर वोट बन सकता है 'किंगमेकर'।
  • रणनीति बनाम समीकरण: जमीन पर पकड़ ही तय करेगी सत्ता।

West Bengal Political Chessboard Neck-and-Neck on 57 Seats Will BJP Triumph or TMC Khela know equations
पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 में सियासी लड़ाई इस बार सिर्फ बड़े चेहरों, रैलियों और नारों तक सीमित नहीं है। असली मुकाबला उन सीटों पर सिमटता दिख रहा है, जहां पिछली बार जीत-हार का अंतर बेहद कम रहा था। यही वजह है कि राजनीतिक विश्लेषक मान रहे हैं—इस बार जीत और हार के पीछे कई कारण होंगे, लेकिन एक बड़ा कारण उन सीटों का गणित भी होगा, जहां कुछ हजार या कुछ सौ वोटों ने नतीजे तय किए थे।

Trending Videos


दरअसल, 2021 के विधानसभा चुनाव के आंकड़े इस बार की रणनीति की रीढ़ बन चुके हैं। राज्य की 294 सीटों में बहुमत के लिए 148 सीटें जरूरी हैं, लेकिन करीब 57 सीटें ऐसी हैं जहां जीत-हार का अंतर 8000 वोट से कम रहा था। इनमें से कई सीटों पर मुकाबला इतना करीबी था कि नतीजे कुछ सौ वोटों में तय हुए। यही सीटें इस बार सत्ता की असली चाबी बन सकती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


2021 का गणित
बड़ी जीत, लेकिन भीतर छिपी कड़ी टक्कर 2021 के चुनाव में टीएमसी ने 213 सीटें जीतकर स्पष्ट बहुमत हासिल किया था, जबकि भाजपा 77 सीटों पर सिमट गई थी। अन्य दलों को 4 सीटें मिली थीं। ऊपरी तौर पर यह एकतरफा जनादेश दिखता है, लेकिन गहराई से देखने पर तस्वीर अलग है। कई सीटों पर मुकाबला बेहद कांटे का रहा, जिसने यह संकेत दिया कि वोटर का
रुझान पूरी तरह एकतरफा नहीं था।


57 सीटों का माइक्रो गणित: जहां हर वोट निर्णायक इन 57 सीटों पर मुकाबले की तीव्रता का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि दिनहाटा सीट पर जीत का अंतर महज 57 वोट था। करीब 10 सीटों पर अंतर 1000 वोट से भी कम रहा

इन क्लोज सीटों पर
  • टीएमसी ने करीब 30 सीटें जीतीं
  • भाजपा ने लगभग 25 सीटें अपने नाम कीं
  • अन्य दलों को 2 सीटें मिलीं
यानी इन सीटों पर दोनों प्रमुख दलों के बीच लगभग बराबरी की टक्कर रही—और यही संतुलन 2026 में सत्ता का फैसला कर सकता है।

भाजपा की नजर: ‘टारगेट क्लोज़ सीटें’
भाजपा इस बार इन 57 सीटों को अपने लिए सबसे अहम मानकर रणनीति बना रही है। पार्टी का फोकस उन क्षेत्रों पर है, जहां पिछली बार वह कम अंतर से हार गई थी। उत्तर बंगाल और जंगलमहल जैसे इलाकों में संगठन को मजबूत करना, बूथ स्तर पर पकड़ बनाना और स्थानीय मुद्दों को आक्रामक तरीके से उठाना भाजपा की रणनीति का हिस्सा है। पार्टी को उम्मीद है कि अगर इन क्लोज़ सीटों पर बढ़त
मिली, तो बहुमत के आंकड़े तक पहुंचना संभव हो सकता है।

टीएमसी की रणनीति: टिकट कटेगा तो ‘खेला’ बदलेगा
दूसरी ओर ममता बनर्जी के नेतृत्व में टीएमसी ने इस बार बड़ा दांव चलते हुए 74 मौजूदा विधायकों के टिकट काट दिए हैं। यह फैसला खास तौर पर उन सीटों को ध्यान में रखकर लिया गया है, जहां पिछली बार जीत का अंतर कम रहा था या एंटी-इनकंबेंसी की आशंका थी। टीएमसी की रणनीति साफ है—संगठन में बदलाव के जरिए क्लोज़ सीटों पर पकड़ मजबूत करना। इसके तहत नए चेहरों को मौका देना,
स्थानीय समीकरणों को साधना और सरकारी योजनाओं के लाभार्थियों को जोड़ना।

जैसे कदम उठाए गए हैं। पार्टी को भरोसा है कि इस “रिफ्रेश” रणनीति से वह न सिर्फ एंटी-इनकंबेंसी को कम करेगी, बल्कि 57 क्लोज़ सीटों पर अपनी बढ़त भी बरकरार रख पाएगी।

क्षेत्रवार समीकरण: कहां किसका पलड़ा भारी
  • उत्तर बंगालः (कूचबिहार, जलपाईगुड़ी, अलीपुरद्वार): भाजपा मजबूत, लेकिन कई सीटें करीबी
  • दक्षिण बंगाल (हावड़ा, हुगली, नदिया, उत्तर 24 परगना): टीएमसी का दबदबा, पर कड़ी टक्कर
  • जंगलमहल (पुरुलिया, बांकुड़ा, झाड़ग्राम): छोटे मार्जिन, हाई वोल्टेज मुकाबले
इन क्षेत्रों में स्थानीय मुद्दे, जातीय समीकरण और उम्मीदवार की छवि बेहद अहम भूमिका निभा सकते हैं।

दूसरी तस्वीर: लैंडस्लाइड बनाम क्लोज फाइट
जहां एक ओर 57 सीटें बेहद करीबी मुकाबले की कहानी कहती हैं, वहीं दूसरी ओर आरामबाग जैसी सीट पर करीब 1.79 लाख वोटों से जीत यह बताती है कि कुछ क्षेत्रों में मुकाबला पूरी तरह एकतरफा भी रहा। यह विरोधाभास दिखाता है कि बंगाल का चुनावी परिदृश्य एकसमान नहीं है- कहीं मजबूत पकड़, तो कहीं बेहद नाजुक संतुलन।

...तो बदल जाएगी तस्वीर
विशेषज्ञ मानते हैं कि 2026 का चुनाव बड़े अंतर वाली सीटों पर नहीं, बल्कि उन्हीं सीटों पर तय होगा जहां 2–5 प्रतिशत वोट स्विंग ही परिणाम बदल सकता है। अब देखना यह है कि क्या भाजपा इन क्लोज़ सीटों पर सेंध लगाकर सत्ता के करीब पहुंचती है, या फिर टीएमसी अपने संगठन और उम्मीदवारों में बदलाव के जरिए एक बार फिर “खेला” कर जाती है। बंगाल की सत्ता की असली पटकथा इस बार बड़े मंचों पर नहीं, बल्कि उन बूथों पर लिखी जाएगी, जहां हर वोट का वजन पहले से कहीं ज्यादा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed