{"_id":"69bc179e5afbeea3d90d6b6a","slug":"west-bengal-polls-pm-modi-to-hold-14-rallies-amit-shah-8-cm-yogi-also-in-campaign-2026-03-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"पश्चिम बंगाल चुनाव: पीएम मोदी के 14 तो अमित शाह के 8 कार्यक्रम, लिस्ट में सीएम योगी का भी नाम","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
पश्चिम बंगाल चुनाव: पीएम मोदी के 14 तो अमित शाह के 8 कार्यक्रम, लिस्ट में सीएम योगी का भी नाम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली।
Published by: Rahul Kumar
Updated Thu, 19 Mar 2026 09:04 PM IST
विज्ञापन
पीएम मोदी के साथ अमित शाह (फाइल फोटो))
- फोटो : पीटीआई
विज्ञापन
पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के मद्देनजर भाजपा ने अपना मेगा कैंपेन प्लान तैयार कर लिया है। पार्टी सूत्रों के मुताबिक, इस बार चुनाव में भाजपा अपने शीर्ष नेताओं के जरिए बड़े पैमाने पर जनसंपर्क और शक्ति प्रदर्शन करने की रणनीति पर काम कर रही है।
Trending Videos
सूत्रों के अनुसार, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी राज्य में कुल 14 कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे। इन कार्यक्रमों में जनसभाएं और भव्य रोड शो शामिल होंगे, जिनके जरिए मतदाताओं तक संदेश पहुंचाने की कोशिश करेगी। वहीं, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह 8 कार्यक्रमों में भाग लेंगे, जिनमें रोड शो और जनसभाएं शामिल हैं। माना जा रहा है कि शाह का फोकस संगठन को मजबूत करने और बूथ स्तर तक कार्यकर्ताओं को सक्रिय करने पर रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
इसके अलावा, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीन नबीन प्रदेश भर में 7 जनसभाओं को संबोधित करेंगे, जबकि केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा 6 जनसभाओं के जरिए पार्टी के पक्ष में माहौल बनाने का काम करेंगे। वहीं, यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी बंगाल में 8 कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे। उनके कार्यक्रमों में रोड शो और जनसभाएं शामिल होंगी। इसी तरह, फिल्म अभिनेता से नेता बने मिथुन चक्रवर्ती भी इस चुनावी अभियान में सक्रिय भूमिका निभाएंगे। वह राज्य में 10 चुनावी कार्यक्रमों में भाग लेंगे, जिनमें रोड शो और जनसभाएं शामिल हैं।
भाजपा का यह प्लान साफ तौर पर दर्शाता है कि पार्टी इस बार पश्चिम बंगाल में पूरी ताकत झोंकने के मूड में है। लगातार रैलियों, रोड शो और जनसभाओं के जरिए भाजपा राज्य में अपनी पकड़ मजबूत करने और सत्ता हासिल करने के लक्ष्य के साथ आगे बढ़ रही है।
बता दें कि पश्चिम बंगाल में दो चरणों में विधानसभा चुनाव होंगे। 23 अप्रैल को पहले चरण के चुनाव में 152 विधानसभा सीटों पर मतदान होगा, जबकि 29 अप्रैल को दूसरे चरण के चुनाव में 142 विधानसभा सीटों पर मतदान होगा। इसके साथ ही, चार मई को चुनाव के परिणाम घोषित किए जाएंगे।
इनपुट: आईएएनएस