West Bengal Re-Poll: 15 बूथों पर हुए पुनर्मतदान में 90.61% वोटिंग; डायमंड हार्बर सीट मगराहट पश्चिम से आगे
West Bengal Election 2026 Repolling Updates:पश्चिम बंगाल के डायमंड हार्बर और मगरहाट पश्चिम में आज 15 बूथों पर दोबारा मतदान हुआ। चुनाव आयोग ने वोट में गड़बड़ी की शिकायतों के बाद यह फैसला लिया था। मतदान सुबह सात बजे से शाम 6 बजे तक हुआ। आयोग के अनुसार, अंतिम मतदान के आंकड़े 90.61फीसदी रहा।
विस्तार
सुरक्षा और इंतजाम कितने सख्त हैं?
प्रशासन ने इस बार किसी भी तरह की गड़बड़ी रोकने के लिए सुरक्षा कड़ी कर दी है। हर बूथ पर केंद्रीय बल और पुलिस की तैनाती की गई है। मतदान केंद्रों के बाहर लंबी कतारें दिख रही हैं, लेकिन व्यवस्था शांतिपूर्ण बनी हुई है। अधिकारियों का कहना है कि हर वोट की अहमियत है और निष्पक्ष चुनाव कराना उनकी प्राथमिकता है। मतदाता भी इस बार अधिक सतर्क और जागरूक नजर आ रहे हैं।
क्या है दोबारा मतदान की वजह?
चुनाव आयोग ने 29 अप्रैल को हुए दूसरे चरण के मतदान के दौरान कई शिकायतें मिलने के बाद यह बड़ा फैसला लिया था। आयोग को वोट में गड़बड़ी और छेड़छाड़ की शिकायतें मिली थीं। इसके बाद जांच के आधार पर 15 मतदान केंद्रों पर दोबारा वोटिंग कराने का आदेश दिया गया। इनमें 11 बूथ मगरहाट पश्चिम और 4 बूथ डायमंड हार्बर में शामिल हैं। आयोग का कहना है कि मतदाताओं को सही तरीके से वोट देने का मौका मिलना जरूरी है।
टीएमसी ने चुनाव आयोग पर लगाया ये आरोप
भाजपा ने चुनाव आयोग के फैसले का स्वागत किया और कहा कि और भी बूथों पर पुनर्मतदान होना चाहिए। वहीं तृणमूल कांग्रेस ने भाजपा पर आरोप लगाया कि वह राज्य को बदनाम करने की साजिश कर रही है। भाजपा नेता अमित मालवीय ने पहले आरोप लगाया था कि कई जगहों पर मतदाताओं को रोका गया। वहीं मध्य प्रदेश के मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने कहा कि इस बार सख्ती के कारण लोग बिना डर के वोट डाल पाए हैं और बंगाल में बड़ा बदलाव आने वाला है।
क्या हैं चुनाव आयोग का निर्देश?
चुनाव आयोग ने साफ कहा है कि जहां भी गड़बड़ी की शिकायत मिलेगी, वहां सख्त कार्रवाई होगी। आयोग ने निर्देश दिया है कि मतदान वाले इलाकों में व्यापक घोषणा की जाए और उम्मीदवारों को हर जानकारी दी जाए। आयोग का उद्देश्य साफ है कि हर वोट सही तरीके से गिना जाए और लोकतंत्र मजबूत हो।
सुबह से ही मतदाताओं की लगी लंबी कतारें
#WATCH | West Bengal Elections | Voters queuing up outside the polling booth at booth number 117, Bagda Junior High School in Diamond Harbour in Assembly Constituency in South 24 Parganas district.
— ANI (@ANI) May 2, 2026
Re-polling at 11 booths in Magrahat Paschim and four booths in Diamond Harbour… pic.twitter.com/IRHsBO99Zc
दक्षिण 24 परगना में 15 बूथों पर हो रहा पुनर्मतदान
कड़ी सुरक्षा के बीच हो रहा पुनर्मतदान
पश्चिम बंगाल के दक्षिण 24 परगना जिले में पुनर्मतदान से पहले सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई थी। डायमंड हार्बर के बगदा जूनियर हाई स्कूल स्थित बूथ नंबर 117 पर मॉक पोल की तैयारियां पूरी की जा रही हैं। प्रशासन ने हर बूथ पर सुरक्षा बल तैनात किए हैं ताकि किसी भी तरह की गड़बड़ी न हो और मतदान शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराया जा सके।
डायमंड हार्बर में पुनर्मतदान के बीच बूथ पर लंबी कतारें
डायमंड हार्बर में पुनर्मतदान के बीच मानवता की मिसाल
#WATCH | West Bengal Elections Re-polling | A CRPF personnel helps a voter, walking with the help of a stick, at booth number 117, Bagda Junior High School, in Diamond Harbour Assembly Constituency in South 24 Parganas district. pic.twitter.com/tc1zim7Xi5
— ANI (@ANI) May 2, 2026
पुनर्मतदान पर तृणमूल कांग्रेस का भाजपा पर आरोप
#WATCH | Kolkata: On repolling on 15 booths in South 24 Parganas, TMC leader Shashi Panja says, "The EC thinks that repoll was warranted out there. That is why, just in the press conference, we replied that this was basically the strategy of the BJP that on the day of the poll,… pic.twitter.com/1bbEOySZp6
— ANI (@ANI) May 2, 2026
बंगाल चुनाव में कांग्रेस का आरोप, चुनाव आयोग और भाजपा पर साधा निशाना
इस बीच कांग्रेस ने भी चुनाव आयोग और भाजपा पर गंभीर आरोप लगाए हैं। हुगली में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष शुभंकर सरकार ने कहा कि चुनाव आयोग और भाजपा के बीच मिलीभगत साफ नजर आ रही है, जिससे चुनाव प्रक्रिया पर लोगों का भरोसा कमजोर हुआ है। उन्होंने कहा कि एग्जिट पोल के जरिए भाजपा को बढ़त दिखाकर माहौल बनाया जा रहा है, जो एक तरह का प्रचार है और इसका फायदा भाजपा को मिल रहा है। शुभंकर सरकार ने यह भी कहा कि बंगाल के मतदाता समझदार हैं और सही फैसला लेने में सक्षम हैं। उन्होंने सभी राजनीतिक दलों से अपील की कि अंतिम नतीजों का इंतजार करें और लोकतांत्रिक प्रक्रिया का सम्मान करें।
शुभेंदु अधिकारी बोले- और बूथों पर भी होना चाहिए था मतदान
सुबह 9 बजे तक 16.23% तक हुआ मतदान
कोलकाता में स्ट्रान्ग रूम पर कड़ी सुरक्षा
डायमंड हार्बर में EVM खराब, एक घंटे तक रुकी वोटिंग
पुनर्मतदान पर भाजपा का आरोप
मतगणना में संविदा कर्मियों की तैनाती पर शुभेंदु ने टीएमसी पर लगाए आरोप
मतगणना कर्मियों को लेकर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई शुरू
सुप्रीम कोर्ट में टीएमसी की याचिका का निपटारा, सुप्रीम कोर्ट ने कहा- सर्कुलर में कोई बदलाव नहीं
ईवीएम को लेकर संजय राउत का हमला, बोले- ममता आयोग की ‘भ्रष्ट व्यवस्था’ से लड़ रहीं
पश्चिम बंगाल में पुनर्मतदान के बीच शिवसेना (यूबीटी) सांसद संजय राउत ने चुनाव आयोग और ईवीएम को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि देशभर में ईवीएम से छेड़छाड़ की शिकायतें सामने आती रही हैं। राउत ने दावा किया कि महाराष्ट्र और असम में भी ऐसे मामले हुए थे। उन्होंने कहा कि बंगाल में तृणमूल कांग्रेस के कार्यकर्ता सतर्क हैं, इसलिए कई जगह पुनर्मतदान हो रहा है। राउत ने यह भी कहा कि ममता बनर्जी और उनकी पार्टी चुनाव आयोग की “भ्रष्ट व्यवस्था” के खिलाफ लड़ रही है।
ईवीएम स्ट्रॉन्गरूम पहुंचीं शशि पांजा, कड़ी सुरक्षा के बीच निगरानी तेज
मतगणना में देरी पर टीएमसी ने भाजपा पर लगाए आरोप
सुबह 11 बजे तक लगभग 37% वोटिंग
मगराहाट पश्चिम (142) विधानसभा क्षेत्र में मतदाता सबसे ज्यादा सक्रिय नजर आ रहे हैं। यहां 11 बजे तक 38.2% मतदान हो चुका है। वहीं, डायमंड हार्बर सीट पर भी लोग बढ़-चढ़कर अपने मताधिकार का प्रयोग कर रहे हैं। यहां सुबह 11 बजे तक 35.92% वोटिंग दर्ज की गई है।
फालता में पुनर्मतदान के बीच हंगामा, टीएमसी पर धमकी देने का आरोप
बंगाल पुनर्मतदान में दोपहर तक तेज वोटिंग, अब तक 55% से ज्यादा मतदान
मतगणना से पहले चुनाव आयोग का बड़ा फैसला
अधिकारियों ने बताया कि सामान्यतः मतगणना के दौरान पुलिस पर्यवेक्षकों की तैनाती नहीं की जाती है, लेकिन इस मामले में उन्हें मतगणना केंद्रों में प्रवेश करने की अनुमति नहीं होगी और वे केवल बाहर ही कानून-व्यवस्था संभालेंगे। बंगाल की 294 विधानसभा सीटों के लिए दो चरणों में मतदान 23 अप्रैल और 29 अप्रैल को हुआ था। परिणाम 4 मई को घोषित किए जाएंगे।
दोपहर तीन बजे तक 72.43% पुनर्मतदान
'आपत्तिजनक' स्टेटस लगाने पर कालीघाट पुलिस स्टेशन के प्रभारी निलंबित
सत्ताधारी पार्टी ने चुनाव आयोग से हस्तक्षेप की मांग की थी, जब उसके प्रदेश उपाध्यक्ष जॉयप्रकाश मजूमदार ने फेसबुक पर अधिकारी की वर्दी में हथियार पकड़े हुए एक तस्वीर साझा की थी। तस्वीर के साथ कथित तौर पर कैप्शन था, 'नई जिम्मेदारी के लिए तैयार।' इस पोस्ट को अनुचित बताते हुए मजूमदार ने कहा, 'यह तस्वीर न केवल असहज करने वाली है, बल्कि कानून की दृष्टि से भी आपत्तिजनक है। इसमें साफ तौर पर दिख रहा है कि वह किसी पर आधुनिक हथियार ताने हुए हैं।' मजूमदार ने आगे आरोप लगाया कि इस पोस्ट ने कोलकाता पुलिस के सोशल मीडिया दिशानिर्देशों के साथ-साथ केंद्र सरकार के निर्देशों का भी उल्लंघन किया है।
उन्होंने कहा, 'ड्यूटी पर तैनात किसी भी पुलिस अधिकारी को वर्दी में तस्वीरें सोशल मीडिया पर पोस्ट करने की अनुमति नहीं है। धमकी भरे या भड़काऊ कैप्शन या तस्वीरें पोस्ट करना सख्त वर्जित है।' अपनी शिकायत में मजूमदार ने यह सवाल भी उठाया कि क्या तस्वीर में दिख रहा हथियार अधिकारी को आधिकारिक तौर पर आवंटित किया गया था और क्या उसे इसका इस्तेमाल करने का अधिकार या प्रशिक्षण प्राप्त था। उन्होंने आगे कहा, 'ऐसी पोस्ट को आम जनता के लिए खतरा माना जा सकता है,' और सख्त कार्रवाई और जांच की मांग की।
टीएमसी सूत्रों ने बताया कि इस मुद्दे को उजागर करते हुए मुख्य चुनाव आयुक्त (सीईसी) ज्ञानेश कुमार, राज्य के मुख्य निर्वाचन अधिकारी मनोज कुमार अग्रवाल और कोलकाता पुलिस आयुक्त अजय नंदा को पत्र भेजे गए हैं। चुनाव आयोग ने दूसरे चरण के मतदान से पहले कालीघाट के कार्यवाहक का तबादला कर दिया था और दास ने उत्पल घोष की जगह लेने के बाद लगभग एक महीने पहले ही पदभार संभाला था।
शाम पांच बजे तक 86.90% पुनर्मतदान
मतगणना से पहले ममता और अभिषेक ने एजेंटों के साथ की बैठक
पुनर्मतदान में 90.61 प्रतिशत हुई वोटिंग
सभी 15 मतदान केंद्रों पर कुल औसत मतदान प्रतिशत 90.61 प्रतिशत रहा, जबकि मगराहट (पश्चिम) विधानसभा क्षेत्र के 11 मतदान केंद्रों पर औसत मतदान 89.29 प्रतिशत दर्ज किया गया। तुलनात्मक रूप से डायमंड हार्बर विधानसभा क्षेत्र के चार मतदान केंद्रों पर औसत मतदान 91.77 प्रतिशत रहा, जो कि अधिक है। केंद्रीय बलों की व्यापक सुरक्षा व्यवस्था और राज्य पुलिस कर्मियों की सहायता से पुनर्मतदान कराया गया और मतदान संबंधी किसी भी प्रकार की गड़बड़ी की कोई शिकायत दर्ज नहीं की गई। मगरहट (पश्चिम) में बूथ संख्या 46, 126, 127, 128, 142, 214, 215, 216, 230, 231 और 232 पर तथा डायमंड हार्बर में बूथ संख्या 117, 179, 194 और 243 पर पुनर्मतदान हुआ।
