फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Will Abhijit Dipke be arrested Police arrive at residence ahead of Tiranga Yatra he planned head Central Park

दिल्ली: सीजेपी के तिरंगा मार्च से पहले पुलिस की बड़ी कार्रवाई, अभिजीत दिपके को प्रदर्शन नहीं करने का नोटिस

Fri, 16 Oct 2026 02:21 PM IST
प्रशांत तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला Published by: प्रशांत तिवारी Updated Fri, 16 Oct 2026 02:21 PM IST
सार

सीजेपी द्वारा दिल्ली के कनॉट प्लेस के सेंट्रल पार्क में आयोजित तिरंगा मार्च से पहले अभिजीत दिपके जहां ठहरे हुए हैं वहां दिल्ली पुलिस की एक टीम पहुंची है। 

विज्ञापन
Will Abhijit Dipke be arrested Police arrive at residence ahead of Tiranga Yatra he planned head Central Park
अभिजीत दिपके को नोटिस देती पुलिस - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

कॉकरोच जनता पार्टी के संस्थापक अभिजीत दिपके के दिल्ली स्थित आवास पर शुक्रवार को दिल्ली पुलिस के 20 से अधिक जवान पहुंचे। अधिकारियों के अनुसार, पुलिस ने उन्हें कनॉट प्लेस में प्रस्तावित प्रदर्शन नहीं करने का नोटिस दिया। दिपके ने शुक्रवार शाम 5 बजे कनॉट प्लेस के सेंट्रल पार्क में ‘लहरा दो तिरंगा’ मार्च आयोजित करने का आह्वान किया है।

विज्ञापन


नई दिल्ली इलाके में 6,000 से अधिक पुलिसकर्मी तैनात
प्रस्तावित मार्च के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए नई दिल्ली इलाके में दिल्ली पुलिस के 6,000 से अधिक जवान और केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों (CAPF) की 220 कंपनियां तैनात की गई हैं। प्रत्येक कंपनी में लगभग 100 जवान होते हैं। पुलिस ने भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (BNSS) की धारा 163 के तहत लागू निषेधाज्ञा का हवाला देते हुए मार्च की अनुमति नहीं दी है। इन प्रतिबंधों के तहत कनॉट प्लेस और आसपास के इलाकों में सामूहिक रूप से जुटने पर रोक है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन


वैकल्पिक स्थान पर तिरंगा फहराने का प्रस्ताव
पुलिस ने प्रदर्शनकारियों के एक सीमित समूह को वैकल्पिक स्थान पर राष्ट्रीय ध्वज फहराने की व्यवस्था करने का प्रस्ताव दिया है। वहीं, नई दिल्ली नगरपालिका परिषद (NDMC) ने प्रशासनिक कारणों का हवाला देते हुए शुक्रवार और शनिवार को सेंट्रल पार्क बंद रखने की जानकारी दी है। ऐसे में प्रस्तावित मार्च से पहले इलाके में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है और प्रशासन किसी भी तरह की कानून-व्यवस्था संबंधी स्थिति से निपटने की तैयारी में है।



सीईसी और सरकार पर अभिजीत दिपके क्या आरोप लगा रहे हैं?
दिपके ने आरोप लगाया है कि सरकार ज्ञानेश कुमार का बचाव कर रही है। उन्होंने कहा कि ज्ञानेश कुमार ने मतदाता सूचियों के एक दोषपूर्ण एसआईआर और 13 करोड़ मतदाताओं के नाम हटाने की अध्यक्षता की थी। यह कुल मतदाताओं का लगभग 14 फीसदी है। दीपके ने कहा, '2024 में जीत का अंतर सिर्फ दो फीसदी था। 13 करोड़ से अधिक मतदाता हटा दिए गए - लगभग 14 फीसदी।' उन्होंने सवाल किया, "जहां दो फीसदी चुनाव का फैसला कर रहा है, वहां आप 13 करोड़ वोट हटा रहे हैं। अगर यह सेटिंग नहीं है तो क्या है?'  दिपके ने X पर आरोप लगाया कि उनका पीछा किया जा रहा है। उन्होंने कहा, 'जिस जगह मैं रुका हूं, उसे चारों तरफ से अंडरकवर पुलिसकर्मियों ने घेर लिया है। ये लोग मुझ पर लगातार नजर रख रहे हैं। सफेद स्कॉर्पियो भी हर जगह मेरा पीछा कर रही है।'



यह भी पढ़ें: ‘चुनाव के रास्ते ही बदलेगी सरकार’: राजनाथ सिंह के आरोपों पर कांग्रेस का पलटवार, पवन खेड़ा ने 1977 की दिलाई याद

सीजेपी के प्रदर्शन के खिलाफ याचिका
दिल्ली के कनॉट प्लेस में सीजेपी के प्रदर्शन के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर की गई है। याचिकाकर्ताओं की ओर से पेश वकील जय अनंत देहाद्राई ने बताया कि नई दिल्ली किराना समिति और अन्य व्यापारिक संगठनों ने यह याचिका दायर की है। उनका कहना है कि मध्य दिल्ली में हो रहे प्रदर्शनों से बड़े स्तर पर व्यवधान पैदा हो सकता है। इससे त्योहारों के मौसम में खरीदारी करने आने वाले लोगों को परेशानी होगी और व्यापारियों को आर्थिक नुकसान उठाना पड़ सकता है। वकील के मुताबिक, सुप्रीम कोर्ट ने मामले को जरूरी मानते हुए अगली सुनवाई 26 अक्तूबर के लिए सूचीबद्ध की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed