{"_id":"6a1ecda1ffe4745491091290","slug":"will-shivakumar-appoint-karnataka-assembly-speaker-as-a-minister-find-out-reason-behind-the-dinner-politics-2026-06-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Karnataka: क्या कर्नाटक विधानसभा अध्यक्ष को शिवकुमार बनाएंगे मंत्री? जानें डिनर पॉलिटिक्स के पीछे की वजह","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Karnataka: क्या कर्नाटक विधानसभा अध्यक्ष को शिवकुमार बनाएंगे मंत्री? जानें डिनर पॉलिटिक्स के पीछे की वजह
पीटीआई, बंगलूरू
Published by: अमन तिवारी
Updated Tue, 02 Jun 2026 06:03 PM IST
विज्ञापन
सार
कर्नाटक विधानसभा अध्यक्ष यूटी खादर ने अधिकारियों और कर्मचारियों के लिए आयोजित डिनर के बाद उनके नई राज्य कैबिनेट में शामिल होने की अटकलें तेज हो गई हैं। हालांकि खादर ने कहा है कि उन्हें किसी नई जिम्मेदारी को लेकर अब तक कोई आधिकारिक जानकारी नहीं मिली है।
यूटी खादर, कर्नाटक विधानसभा के अध्यक्ष
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
विस्तार
कर्नाटक विधानसभा के अध्यक्ष यूटी खादर ने मंगलवार को विधानसभा सचिवालय के अधिकारियों और कर्मचारियों के लिए एक रात्रिभोज (डिनर) का आयोजन किया। इस कार्यक्रम के बाद राज्य की राजनीति में यह चर्चा तेज हो गई है कि उन्हें मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने जा रहे डीके शिवकुमार की नई कैबिनेट में शामिल किया जा सकता है।
डीके शिवकुमार कर्नाटक कांग्रेस के अध्यक्ष भी हैं। वे तीन जून को शाम 4:05 बजे लोक भवन परिसर में मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। उनके साथ मंत्रिमंडल के अन्य सदस्य भी शपथ लेने वाले हैं। विधानसभा सचिवालय ने एक सर्कुलर जारी कर जानकारी दी कि अध्यक्ष ने मंगलवार, 2 जून को शाम 6 बजे विधान सौधा के बैंक्वेट हॉल में सभी अधिकारियों और कर्मचारियों के लिए इस भोज का आयोजन किया है।
क्या बोले विधानसभा अध्यक्ष?
हालांकि, मंगलुरु में पत्रकारों से बातचीत के दौरान यूटी खादर ने इन अटकलों पर अपनी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि उन्हें मंत्री बनाए जाने के बारे में अब तक कोई आधिकारिक सूचना नहीं मिली है। उन्होंने बताया कि उन्होंने केवल मीडिया में ऐसी खबरें देखी हैं। कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में तो उन्हें उपमुख्यमंत्री पद की दौड़ में भी शामिल बताया जा रहा है।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें: Kerala: जी सुधाकरण का विवादित बयान, बुद्धिजीवियों को बताया राजनीतिक दलों का तलवा चाटने वाला, छिड़ी नई बहस
खादर ने स्पष्ट किया कि वह वर्तमान में अध्यक्ष के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं और उनकी किसी विशेष पद को पाने की कोई व्यक्तिगत इच्छा नहीं है। उन्होंने कहा कि किसी भी जिम्मेदारी का फैसला पूरी तरह से पार्टी पर निर्भर करता है। उन्होंने यह भी याद दिलाया कि साल 2023 में अध्यक्ष बनने से पहले भी उनके मंत्री बनने को लेकर ऐसी ही चर्चाएं हुई थीं। उन्होंने अपने अध्यक्ष पद के कार्यकाल को पूरी ईमानदारी और निष्ठा के साथ निभाया है।
यूटी खादर ने जोर देकर कहा कि उनके लिए पद या विभाग महत्वपूर्ण नहीं है, बल्कि काम करना ज्यादा जरूरी है। उन्होंने अपनी वर्तमान भूमिका पर संतोष व्यक्त करते हुए कहा कि हर विधायक के मन में कम से कम एक बार विधानसभा अध्यक्ष बनने की चाहत होती है। उन्होंने यह भी साफ किया कि वह राजनीतिक मुद्दों पर अपनी राय तभी देंगे जब वह अध्यक्ष का पद छोड़ देंगे।

Trending Videos