सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Annamalai Resignation Suspense Persists Meets Nitin Nabin bl santosh After talks to Amit Shah

Annamalai Resignation: अन्नामलाई के इस्तीफे पर सस्पेंस बरकरार, अमित शाह के बाद नितिन नवीन से भी की मुलाकात

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: हिमांशु सिंह चंदेल Updated Tue, 02 Jun 2026 07:21 PM IST
विज्ञापन
सार

तमिलनाडु भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष के. अन्नामलाई ने दिल्ली में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात की। भाजपा छोड़ने और नई पार्टी बनाने की अटकलों के बीच हुई इस बैठक ने सियासी चर्चाएं तेज कर दी हैं। हालांकि पार्टी सूत्रों ने कहा है कि अन्नामलाई ने अभी औपचारिक इस्तीफा नहीं दिया है। 

Annamalai Resignation Suspense Persists Meets Nitin Nabin bl santosh After talks to Amit Shah
के. अन्नामलाई - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन

विस्तार

तमिलनाडु भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष के. अन्नामलाई ने मंगलवार को नई दिल्ली में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात की। यह बैठक ऐसे समय हुई है जब अन्नामलाई के भाजपा छोड़ने और नई राजनीतिक पार्टी बनाने की अटकलें लगातार तेज हो रही हैं। सूत्रों के अनुसार अमित शाह और अन्नामलाई के बीच करीब 30 मिनट तक बातचीत हुई। हालांकि बैठक में क्या चर्चा हुई, इसकी आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है। मुलाकात के बाद अन्नामलाई बिना मीडिया से बात किए वहां से निकल गए।


राजनीतिक गलियारों में यह चर्चा भी तेज है कि अन्नामलाई ने भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन और पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव बीएल संतोष से भी मुलाकात की। कुछ रिपोर्टों में दावा किया गया कि उन्होंने पार्टी से इस्तीफा सौंप दिया है, लेकिन भाजपा की तरफ से इसकी पुष्टि नहीं की गई। पार्टी सूत्रों ने साफ कहा कि अन्नामलाई ने अभी तक औपचारिक इस्तीफा नहीं दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- शुभेंदु सरकार के खिलाफ ममता का धरना: बोलीं- भाजपा ने 177 सीटों पर की धांधली, कार्यकर्ताओं को रोक रही पुलिस
विज्ञापन
Trending Videos


क्या भाजपा नेतृत्व से नाराज चल रहे हैं अन्नामलाई?
सूत्रों के मुताबिक अन्नामलाई उस समय से पार्टी में नाराज बताए जा रहे हैं जब उन्हें तमिलनाडु भाजपा अध्यक्ष पद से हटाकर नैनार नागेंद्रन को जिम्मेदारी दी गई। इसके अलावा विधानसभा चुनाव से पहले भाजपा और एआईएडीएमके के बीच दोबारा गठबंधन होने से भी वह खुश नहीं बताए जा रहे थे। माना जा रहा है कि इन फैसलों के बाद से वह पार्टी नेतृत्व से दूरी बनाए हुए थे।

क्या नई पार्टी बनाने की तैयारी कर रहे हैं अन्नामलाई?
तमिलनाडु की राजनीति में यह चर्चा लगातार चल रही है कि अन्नामलाई नई राजनीतिक पार्टी बना सकते हैं। इसी को लेकर वह सोमवार को दिल्ली पहुंचे थे। चेन्नई एयरपोर्ट पर पत्रकारों ने जब उनसे इस बारे में सवाल पूछा तो उन्होंने कहा, “दो दिन इंतजार कीजिए। हम बैठकर बात करेंगे और सब साफ हो जाएगा।” उनके इस बयान के बाद अटकलें और तेज हो गईं।

क्या चुनाव नहीं लड़ने से बढ़ी थी चर्चा?
2026 तमिलनाडु विधानसभा चुनाव में अन्नामलाई ने खुद चुनाव नहीं लड़ा था। कोयंबटूर क्षेत्र के भाजपा कार्यकर्ता चाहते थे कि वह मैदान में उतरें, लेकिन बाद में उन्होंने खुद चुनाव नहीं लड़ने का फैसला किया। इसके बाद से ही उनके राजनीतिक भविष्य को लेकर सवाल उठने लगे थे। राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि यही कारण है कि अब नई पार्टी बनाने की चर्चा को गंभीरता से देखा जा रहा है।

क्या भाजपा के लिए बड़ा झटका हो सकते हैं अन्नामलाई?
अन्नामलाई को तमिलनाडु में भाजपा का आक्रामक और लोकप्रिय चेहरा माना जाता रहा है। उनके नेतृत्व में पार्टी ने राज्य में अपनी मौजूदगी मजबूत करने की कोशिश की थी। अगर वह पार्टी छोड़ते हैं तो यह भाजपा के लिए बड़ा राजनीतिक झटका माना जा सकता है। खासकर ऐसे समय में जब तमिलनाडु में भाजपा अपनी पकड़ मजबूत करने की कोशिश कर रही है।

अब तमिलनाडु और राष्ट्रीय राजनीति की नजर अन्नामलाई के अगले कदम पर टिकी हुई है। सूत्रों के मुताबिक वह अगले दो दिनों में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर अपना रुख साफ कर सकते हैं। ऐसे में यह देखना अहम होगा कि वह भाजपा में बने रहते हैं या तमिलनाडु की राजनीति में नई राह चुनते हैं।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed