सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Yashwant Sinha, who recently lost the presidential poll said, he will not join any political party

Yashwant Sinha: चुनाव हारने के बाद फिर से राजनीतिक पारी शुरू करेंगे सिन्हा? खुद दिया ये जवाब

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रांजुल श्रीवास्तव Updated Tue, 26 Jul 2022 11:20 AM IST
विज्ञापन
सार

यशवंत सिन्हा पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेई सरकार में वित्त मंत्री थे। उन्होंने 2018 में भाजपा छोड़ दी थी। मार्च, 2021 में यह टीएमसी में शामिल हुए थे। 

Yashwant Sinha, who recently lost the presidential poll said, he will not join any political party
यशवंत सिन्हा(फाइल) - फोटो : पीटीआई
विज्ञापन

विस्तार

विपक्ष की ओर से राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार और पूर्व केंद्रीय मंत्री यशवंत सिन्हा राष्ट्रपति का चुनाव हार चुके हैं। चुनाव लड़ने से पहले उन्होंने तृणमूल कांग्रेस से इस्तीफा दे दिया था। अब जब द्रौपदी मुर्मू देश की राष्ट्रपति बन चुकी हैं, तो यशवंत सिन्हा के राजनीतिक भविष्य पर फिर से चर्चा होने लगी है। इस बीच सिन्हा खुद सामने आए हैं और अपने भविष्य के बारे में बताया है। 

Trending Videos


सिन्हा ने कहा, वह अब किसी राजनीतिक दल में शामिल नहीं होंगे और स्वतंत्र रहेंगे। उन्होंने यह भी कहा कि अभी यह तय नहीं किया है कि वह आगे चलकर सार्वजनिक जीवन में वह क्या भूमिका निभाना चाहते हैं? हालांकि, वह किसी पार्टी में शामिल नहीं होंगे यह तय है। उन्होंने यह भी कहा कि वह टीएमसी के संपर्क में नहीं हैं। न ही मुझसे किसी ने बात की है और न ही मैंने किसी से। सिन्हा ने कहा, मुझे देखना होगा कि मैं सार्वजनिक जीवन में क्या भूमिका निभाऊंगा और कितना सक्रिय रहूंगा। मैं अभी 84 का हूं, इसलिए ये मुद्दे हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


2018 में छोड़ी थी भाजपा 
सिन्हा पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेई सरकार में वित्त मंत्री थे। उन्होंने 2018 में भाजपा छोड़ दी थी। मार्च, 2021 में यह टीएमसी में शामिल हुए थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed