साल 2019 कई लोगों के लिए नया सवेरा भी लेकर आया। इस साल किसी को मान-सम्मान प्राप्त हुआ तो किसी ने चौंका दिया। राजनीति, कला और विज्ञान के क्षेत्र में कई लोगों ने साल 2019 में खूब सम्मान हासिल किया। जानिए उनके नाम-
Year Ender 2019: मशहूर शख्सियत, किसी को मिला सम्मान तो किसी ने चौंकाया
अभिजीत बनर्जी
भारतीय मूल के अमेरिकी अर्थशास्त्री अभिजीत बनर्जी, उनकी पत्नी एस्थर डफ्लो और माइकल क्रेमर को 'वैश्विक गरीबी खत्म करने के प्रयोग' के उनके शोध के लिए नोबेल पुरस्कार दिया गया है। भारतीय मूल के अमेरिकी नागरिक अभिजीत बनर्जी फिलहाल मैसाचुसेट्स इंस्टिट्यूट ऑफ टेक्नॉलजी में अर्थशास्त्र के प्रोफेसर हैं। वह और उनकी पत्नी डफ्लो अब्दुल लतीफ जमील पॉवर्टी ऐक्शन लैब के सह-संस्थापक भी हैं। अभिजीत बनर्जी ने 1981 में कोलकाता यूनिवर्सिटी से बीएससी किया था, जबकि 1983 में जवाहर लाल नेहरू यूनिवर्सिटी (जेएनयू) दिल्ली से एमए किया था। इसके बाद उन्होंने हार्वर्ड यूनिवर्सिटी से 1988 में पीएचडी की।
प्रणव मुखर्जी
पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी को इस साल भारत रत्न से नवाजा गया। उनके साथ नानजी देशमुख और भूपेन हजारिका को मरणोपरांत यह सम्मान दिया गया। पहला भारत रत्न सम्मान डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन को दिया गया था।
अमिताभ बच्चन
बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन को इस साल दादा साहब फाल्के पुरस्कार से नवाजा गया। 77 साल के अमिताभ बॉलीवुड में 50 साल से ज्यादा काम कर चुके हैं। उन्हें चार राष्ट्रीय अवार्ड के साथ 15 फिल्मफेयर पुरस्कार भी मिले हैं। बता दें कि यह 66वां दादा साहब फाल्के पुरस्कार था।
उद्धव ठाकरे बने मुख्यमंत्री
महाराष्ट्र में विधानसभा चुनाव के बाद उद्धव ठाकरे सियासत का बड़ा चेहरा बनकर उभरे। भाजपा के साथ गठबंधन तोड़ने के बड़े फैसले के बाद उन्होंने वैचारिक रूप से विरोधी कांग्रेस और एनसीपी के साथ मिलकर महाराष्ट्र में सरकार बनाई और खुद मुख्यमंत्री बने। उद्धव ठाकरे परिवार के पहले शख्स हैं जो मुख्यमंत्री बने हैं।