सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   YS Jagan Mohan Reddy, mayawati and other leaders on Youth Congress activists' protest at AI Impact Summit

IYC Shirtless Protest: AI समिट में प्रदर्शन पर सियासत, पूर्व CM मायावती और जगन की नसीहत- देश की छवि न बिगाड़ें

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली। Published by: निर्मल कांत Updated Sat, 21 Feb 2026 04:44 PM IST
विज्ञापन
सार

IYC Shirtless Protest: वाईएस जगन मोहन रेड्डी, मायावती और एन चंद्रबाबू नायडू सहित कई नेताओं ने एआई इम्पैक्ट समिट में युवा कांग्रेस के विरोध प्रदर्शन को देश की छवि को नुकसान पहुंचाने वाला बताया। इन नेताओं ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय स्तर के कार्यक्रम में इस तरह का आचरण नहीं होना चाहिए तथा राजनीतिक मतभेदों के बावजूद दुनिया के सामने एकजुटता दिखानी चाहिए। पढ़ें रिपोर्ट-

YS Jagan Mohan Reddy, mayawati and other leaders on Youth Congress activists' protest at AI Impact Summit
जगन मोहन रेड्डी - फोटो : एएनआई (फाइल)
विज्ञापन

विस्तार

वाईएसआर कांग्रेस पार्टी के अध्यक्ष वाईएस जगन मोहन रेड्डी, बहुजन समाज पार्टी (बीएसपी) की प्रमुख मायावती और आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन चंद्रबाबू नायडू समेत कई नेताओं ने एआई इम्पैक्ट समिट में भारतीय युवा कांग्रेस (आईवाईसी) के कार्यकर्ताओं के विरोध प्रदर्शन की आलोचना की। युवा कांग्रेस के एक समूह ने शुक्रवार को नई दिल्ली के भारत मंडपम में आयोजित एआई समिटकी प्रदर्शनी में विरोध किया। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ नारे लगाए, जिसके बाद सुरक्षा कर्मियों ने उन्हें बाहर किया।
Trending Videos


युवा कांग्रेस ने हम सभी शर्मिंदा महसूस कराया: जगन मोहन रेड्डी
जगन मोहन रेड्डी ने शनिवार को कहा कि किसी को भी हमारे देश को बदनाम नहीं करना चाहिए। पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने हम सभी को 'शर्मिंदा' महसूस कराया। रेड्डी ने 'एक्स' पर एक पोस्ट में कहा, 'कल एआई समिट में युवा कांग्रेस ने हम सभी को शर्मिंदा महसूस कराया। हमारी राजनीति किस दिशा में जा रही है। कोई भी कभी हमारे देश को बदनाम न करे।' विपक्ष के नेता के अनुसार, 'हमारे राजनीतिक मतभेद चाहे जो भी हों, हमें हमेशा दुनिया के सामने एकजुट चेहरा प्रस्तुत करना चाहिए।'
विज्ञापन
विज्ञापन


उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री मायावती ने क्या कहा?
  • बसपा प्रमुख मायावती ने एआई इम्पैक्ट समिट के दौरान हुए विरोध प्रदर्शन की आलोचना की।
  • उन्होंने एक्स पर पोस्ट कर कहा कि नई दिल्ली में आयोजित इस समिट में देश-विदेश के कई प्रमुख लोग आमंत्रित थे और कार्यक्रम अंतरराष्ट्रीय स्तर पर चर्चा में था।
  • मायावती ने कहा कि जिन लोगों ने अर्द्धनग्न होकर अपना रोष प्रकट किया, जिनमें अधिकतर कांग्रेसी युवा बताए जा रहे हैं, उनका व्यवहार अति-अशोभनीय और निंदनीय है।
  • उन्होंने कहा कि अगर यह सम्मेलन अंतरराष्ट्रीय स्तर का नहीं होता तो बात अलग थी, लेकिन ऐसे कार्यक्रम के दौरान इस तरह का आचरण चिंता का विषय है।
  • मायावती ने कहा कि देश की गरिमा और छवि को नुकसान नहीं पहुंचाना चाहिए।

ये भी पढ़ें: ब्राजील के राष्ट्रपति बोले- भारत में छठी बार आकर खुशी हो रही, गहरा करना होगा सहयोग

कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन देश के लिए शर्मनाक: एन चंद्रबाबू नायडू
आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन चंद्रबाबू नायडू और उनके बेटे मंत्री लोकेश ने भी एआई इम्पैक्ट समिट के प्रदर्शनी हॉल में कांग्रेस की ओर से किए गए विरोध की निंदा की। विनुकोंडा में एक सभा को संबोधित करते हुए नायडू ने युवा कांग्रेस के विरोध को राष्ट्र के लिए 'शर्मनाक' बताया। उन्होंने कहा, 'इतने अच्छे कार्यक्रम को आधे कपड़े पहने कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ताओं ने बाधित कर दिया। मुझे समझ नहीं आता क्या कहूं। यह दुखद और पीड़ादायक था। जहां दुनिया के 60 से 70 देशों ने भाग लिया, ऐसे कार्यक्रम का स्वागत करने के बजाय कांग्रेस पार्टी ने गैर जिम्मेदार व्यवहार किया। मैं इस कृत्य की कड़ी निंदा करता हूं। यह अच्छा नहीं है। यह देश के लिए शर्मनाक है। 

कांग्रेस को देश से माफी मांगनी चाहिए: भूपेंद्र पटेल
उन्होंने आगे कहा कि अपने नवाचार को पेश करने के लिए आयोजित कार्यक्रम में बाधा पड़ने से कई देशों को बुरा लगा। वे हमारे प्रयासों की सराहना कर रहे थे। हम आईटी और एआई में नंबर एक हैं। ज्ञान अर्थव्यवस्था के मामले में दुनिया में नेतृत्व की भूमिका वाला भारत ही एकमात्र देश है। एक्स पर एक पोस्ट में लोकेश ने कहा कि एआई समिट हुए व्यवधान से वह हैरान और दुखी है।  

गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने भी एआई इम्पैक्ट समिट में 'अर्द्धनग्न होकर विरोध' करने के लिए कांग्रेस की आलोचना की और कहा कि केवल भाजपा का विरोध करने के लिए पार्टी ने भारत का विरोध करने का रास्ता अपना लिया है। पटेल ने एक वीडियो संदेश में कहा कि कांग्रेस भारत के युवाओं के मन में शक पैदा करने की कोशिश कर रही थी और केवल सस्ते प्रचार के लिए एआई समिट का विरोध कर रही थी। उन्होंने कहा कि कांग्रेस को देश से माफी मांगनी चाहिए।


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed