फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Rajasthan Contract recruitment of teachers for 9712 posts in English medium government schools begins

Rajasthan: इंग्लिश मीडियम सरकारी स्कूलों में टीचर्स की कॉन्ट्रैक्ट भर्ती शुरू, एक मार्च तक कर सकेंगे आवेदन

Wed, 01 Feb 2023 08:20 AM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: अरविंद कुमार Updated Wed, 01 Feb 2023 08:20 AM IST
सार

राजस्थान में इंग्लिश मीडियम सरकारी स्कूलों में कॉन्ट्रैक्ट बेसिस (संविदा आधार) पर टीचर्स की भर्ती का प्रोसेस शुरू हो गया है। कुल 9712 टीचर्स की भर्ती के आवेदन लेना शुरू हो गए हैं। एकेडमिक और प्रोफेशनल डिग्री पर मेरिट के आधार पर यह भर्ती होगी।
 

विज्ञापन
Rajasthan Contract recruitment of teachers for 9712 posts in English medium government schools begins
स्कूलों में टीचर्स की कॉन्ट्रैक्ट भर्ती - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

राजस्थान में इंग्लिश मीडियम सरकारी स्कूलों में शिक्षक भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन का प्रोसेस शुरू हो गया है। प्रदेश में 1623 इंग्लिश मीडियम स्कूलों में 9712 पदों पर टीचर्स की संविदा भर्ती की जाएगी। ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया 31 जनवरी से एक मार्च तक चलेगी।

विज्ञापन


महात्मा गांधी इंग्लिश मीडियम स्कूल और अन्य स्कूलों में राजस्थान कॉन्ट्रेक्चुअल हायरिंग सिविल पोस्ट रूल्स 2022 के तहत लेवल-1 और लेवल-2 के 9712 पदों पर भर्ती की जा रही है। इनमें लेवल-1 के 7140 और लेवल-2 में इंग्लिश और मैथेमैटिक्स सब्जेक्ट के 2572 पद हैं। इन रिक्त पदों पर एप्लाई करने के लिए कैंडिडेट्स से ऑनलाइन आवेदन मांगे गए हैं। ऑफलाइन आवेदन स्वीकार नहीं किए जा रहे हैं। एक से ज़्यादा पदों के लिए योग्य और पात्र होने पर कैंडिडेट को प्रत्येक पद के लिए अलग से आवेदन करना होगा। कैंडिडेट्स की मेरिट एकेडमिक और प्रोफेशनल डिग्री के मार्क्स के बेसिस पर तय होगी। मेरिट तय करने के लिए एकेडमिक डिग्री के 75 प्रतिशत और प्रोफेशनल डिग्री के 25 प्रतिशत मार्क्स को जोड़कर डिस्ट्रिक्ट लेवल पर मेरिट लिस्ट निकाली जाएगी।
विज्ञापन


ग्रामीण क्षेत्रों की सरकारी स्कूलों में होगी टीचर्स की पोस्टिंग...
कॉन्ट्रैक्ट या संविदा भर्ती के तहत सेलेक्ट होने वाले कैंडिडेट्स को टीचर्स के तौर पर ग्रामीण इलाकों में इंग्लिश मीडियम स्कूलों में पोस्टिंग दी जाएगी। इसके लिए स्कूल का अलॉटमेंट काउंसलिंग के माध्यम से किया जाएगा। आवेदन करने वाले कैंडिडेट के पास जरूरी शैक्षणिक योग्यता और लेवल 1 या लेवल-2 के एग्जाम (रीट) या अन्य समकक्ष टेस्ट क्वालीफाई किया हुआ होना चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed