सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Instructions Issued to Expedite the Registration of Service Providers

अमरनाथ यात्रा 2026: सेवा प्रदाताओं के पंजीकरण में तेजी लाने के दिए निर्देश, मंडलायुक्त ने की समीक्षा

अमर उजाला नेटवर्क, श्रीनगर Published by: Nikita Gupta Updated Fri, 22 May 2026 02:19 PM IST
विज्ञापन
सार

कश्मीर में मंडलायुक्त अंशुल गर्ग ने अमरनाथ यात्रा 2026 की तैयारियों की समीक्षा करते हुए 28,000 सेवा प्रदाताओं के पंजीकरण में तेजी लाने और आरएफआईडी कार्ड समय पर जारी करने के निर्देश दिए। उन्होंने यात्रा मार्गों पर बिजली, पानी, नेटवर्क, स्वास्थ्य और अन्य सुविधाओं को सुचारू रखने के साथ-साथ पंजीकरण काउंटर बढ़ाने और बुनियादी ढांचे को मजबूत करने पर जोर दिया।

Instructions Issued to Expedite the Registration of Service Providers
कश्मीर के मंडलायुक्त अंशुल गर्ग - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार

कश्मीर के मंडलायुक्त अंशुल गर्ग ने वीरवार को वार्षिक श्री अमरनाथ यात्रा-2026 की तैयारियों की समीक्षा की। एक उच्च-स्तरीय बैठक की अध्यक्षता करते हुए 28,000 सेवा प्रदाताओं के लक्ष्य को पूरा करने के लिए पंजीकरण में तेजी लाने पर जोर दिया।



इस बैठक में अनंतनाग, श्रीनगर, गांदरबल और बांदीपोरा के जिला उपायुक्त, एसएमसी कमिश्नर के अलावा ग्रामीण स्वच्छता, यूएलबी, स्वास्थ्य, बीकन, केपीडीसीएल, पीएचई, आरएंडबी, पशुपालन और श्रम विभागों के विभागाध्यक्षों ने भाग लिया। बीएसएनएल, जियो, एयरटेल और जी-मैक्स सहित दूरसंचार सेवा प्रदाताओं के प्रतिनिधि भी उपस्थित थे। सेवा प्रदाताओं के पंजीकरण की प्रक्रिया की भी उन्हाेंने समीक्षा की।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया कि वे 30 मई तक सभी पंजीकृत सेवा प्रदाताओं के लिए आरएफआईडी कार्ड समय पर जारी करना सुनिश्चित करें। टट्टू स्टैंड के विकास की भी समीक्षा की और उन्हें बताया गया कि बाड़ लगाने और शेड बनाने सहित आवश्यक बुनियादी ढांचा कार्य पहले ही पूरे हो चुके हैं। उन्होंने अधिकारियों को आगे निर्देश दिया कि वे टट्टुओं का स्वास्थ्य परीक्षण करें और यात्रा मार्गों पर चारे की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित करें।
विज्ञापन
Trending Videos


बेस कैंपों और पवित्र गुफा तक जाने वाले यात्रा मार्गों पर दूरसंचार कनेक्टिविटी और बैंडविड्थ की उपलब्धता का जायजा लेते हुए मंडलायुक्त ने दूरसंचार कंपनियों को निर्देश दिया कि वे तीर्थयात्रा की अवधि के दौरान निर्बाध और कुशल नेटवर्क सेवाएं सुनिश्चित करें। केपीडीसीएल के मुख्य अभियंता को निर्बाध बिजली आपूर्ति प्रदान करने के लिए कहा गया। बैठक में यात्रा मार्गों पर चल रहे मरम्मत कार्यों की भी समीक्षा की गई। जिला उपायुक्तों को निर्देश दिया गया कि वे यात्रा मार्गों पर किए जा रहे मरम्मत और रखरखाव कार्यों का व्यक्तिगत रूप से निरीक्षण करें।

तीर्थयात्रियों की सुगम आवाजाही और सुविधा के लिए मंडलायुक्त ने यात्री पंजीकरण काउंटरों पर कर्मचारियों की संख्या बढ़ाने का आह्वान किया। उन्होंने श्रीनगर के लिए सीधी रेल कनेक्टिविटी को देखते हुए तीनों जिलों में पंजीकरण काउंटरों के युक्तिकरण का भी निर्देश दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed