{"_id":"6a0394a4ddef1e21e80396ee","slug":"jammu-kashmir-news-kathua-news-c-201-1-knt1006-132000-2026-05-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kathua News: डेरा ब्यास प्रमुख हजूर जसदीप सिंह गिल ने दिया संगत को आशीर्वाद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kathua News: डेरा ब्यास प्रमुख हजूर जसदीप सिंह गिल ने दिया संगत को आशीर्वाद
संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
Updated Wed, 13 May 2026 02:29 AM IST
विज्ञापन
राधास्वामी सत्संग भवन कठुआ में ब्यास प्रमुख बाबा जसदीप सिंह गिल के दर्शन को पहुंची संगत
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
जम्मू, सांबा और पंजाब से पहुंची संगत ने किए दर्शन, डेढ़ घंटे तक चला कार्यक्रम
संवाद न्यूज एजेंसी
कठुआ। डेरा ब्यास प्रमुख हजूर जसदीप सिंह गिल ने मंगलवार को राधा स्वामी सत्संग भवन कालीबाड़ी पहुंचकर संगत को आशीर्वाद दिया। समागम में स्थानीय संगत के अलावा जम्मू, सांबा और पड़ोसी राज्य पंजाब से बड़ी संख्या में लोग पहुंचे और दर्शन का सौभाग्य प्राप्त किया।
कार्यक्रम के दौरान सत्संग घर से लेकर राष्ट्रीय राजमार्ग तक संगत के मार्गदर्शन एवं व्यवस्था बनाए रखने के लिए जगह-जगह सेवादार तैनात रहे। सुबह करीब 8:30 बजे शुरू हुए कार्यक्रम में डेरा ब्यास प्रमुख हजूर जसदीप सिंह गिल संगत के बीच पहुंचे और श्रद्धालुओं को दर्शन दिए। उन्होंने श्रद्धालुओं के पूछे गए विभिन्न प्रश्नों के उत्तर देकर उनकी जिज्ञासा को शांत किया। करीब डेढ़ घंटे तक चले इस आध्यात्मिक कार्यक्रम में श्रद्धालुओं ने बड़ी श्रद्धा और उत्साह के साथ भाग लिया।
समागम के समापन पर हजूर जसदीप सिंह गिल ने श्रद्धालुओं को आशीर्वाद प्रदान किया और इसके बाद रियासी जिले के पौनी में आयोजित होने वाले अगले समागम के लिए रवाना हो गए। कार्यक्रम के दौरान लंगर का आयोजन किया गया। इसमें बड़ी संख्या में भक्तों ने प्रसाद ग्रहण किया। श्रद्धालुओं ने बताया कि जम्मू-कश्मीर प्रवास के दौरान डेरा ब्यास प्रमुख हजूर जसदीप सिंह गिल कठुआ के अलावा रियासी के पौनी, नौशहरा-राजोरी और डोडा में भी संगत को आशीर्वाद प्रदान करेंगे।
Trending Videos