{"_id":"6a04324950401bf68d09641b","slug":"in-tikri-village-of-domana-a-young-man-seriously-injured-a-65-year-old-elderly-man-by-attacking-2026-05-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"श्राद्ध कार्यक्रम के बीच खूनखराबा: छोटी सी बहस ने लिया खौफनाक रूप, तलवार से बुजुर्ग पर हमला, हालत गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
श्राद्ध कार्यक्रम के बीच खूनखराबा: छोटी सी बहस ने लिया खौफनाक रूप, तलवार से बुजुर्ग पर हमला, हालत गंभीर
साहिल खजूरिया, संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
Published by: Nikita Gupta
Updated Wed, 13 May 2026 01:44 PM IST
विज्ञापन
सार
दोमाना के टिकरी गांव में श्राद्ध कार्यक्रम के दौरान एक युवक ने तलवार से हमला कर 65 वर्षीय बुजुर्ग को गंभीर रूप से घायल कर दिया। घटना के बाद आरोपी फरार हो गया, जबकि घायल को गंभीर हालत में अस्पताल से अमृतसर रेफर किया गया है और पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
विस्तार
घो मन्हासा के टिकरी गांव में बुधवार को श्राद्ध कार्यक्रम के दौरान एक युवक ने तलवार से हमला कर 65 वर्षीय सेनावृत्त को गंभीर रूप से घायल कर दिया। घायल की पहचान फकीर चंद निवासी टिकरी घो मन्हासा के रूप में हुई है। वारदात के बाद इलाके में दहशत का माहौल बन गया।
Trending Videos
जानकारी के अनुसार फकीर चंद की पत्नी का शराद कार्यक्रम था जिसमें रिश्तेदारों और आसपास के लोगों का आना-जाना लगा हुआ था। इसी दौरान उनका पड़ोसी और रिश्ते में भतीजा लगने वाला 26 वर्षीय रोमी चौधरी वहां पहुंचे एक व्यक्ति से बहस करने लगा। फकीर चंद ने बीच-बचाव कर उसे समझाने की कोशिश की, लेकिन जब वह नहीं माना तो उसे घर जाने के लिए कहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
बताया जा रहा है कि इस बात से गुस्साए रोमी चौधरी ने घर जाकर तलवार उठा ली और वापस आकर फकीर चंद पर हमला कर दिया। तलवार के वार से फकीर चंद गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया।
परिजनों ने घायल को तुरंत जीएमसी अस्पताल पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर हालत को देखते हुए अमृतसर रेफर कर दिया गया। उधर, सूचना मिलते ही सांदवा पुलिस चौकी की टीम मौके पर पहुंच गई और मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।