सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   jammu Kashmir news

Kathua News: बेरिल गांव की रिंकी सिंह ने चमकाया बिलावर का नाम

विज्ञापन
jammu Kashmir news
फिंतर गांव पहुंचने पर रिंकी सिंह का स्वागत करने लोग। स्रोत जागरूक पाठक।
विज्ञापन
अमेरिका के न्यूयॉर्क में आयोजित संयुक्त राष्ट्र आर्थिक एवं सामाजिक परिषद यूथ फोरम में लिया हिस्सा
Trending Videos

संवाद न्यूज एजेंसी।
बिलावर। बेरिल गांव की रिंकी सिंह ने बिलावर का नाम देशभर में चमकाया है। उन्होंने अमेरिका के न्यूयॉर्क में आयोजित संयुक्त राष्ट्र आर्थिक एवं सामाजिक परिषद यूथ फोरम में हिस्सा लिया है। मंगलवार को रिंकी सिंह के बिलावर पहुंचने पर फिंतर गांव मे लोगों ने उनका स्वागत किया।
रिंकी सिंह की इस उपलब्धि पर इलाके में खुशी की लहर है। रिंकी सिंह उत्तर भारत की पहली ऐसी लड़की हैं जिन्होंने अमेरिका में आयोजित संयुक्त राष्ट्र आर्थिक एवं सामाजिक परिषद फॉर्म में भारत का प्रतिनिधित्व किया। वह पूरे देश से चुने गए पांच छात्रों में शामिल थी। उन्हें भारत सरकार की ओर से आयोजित अत्यंत प्रति स्पर्धा चयन प्रक्रिया के माध्यम के आधार पर चुना गया। उन्होंने विभिन्न देशों के नीति निर्माता राज नायकों और युवा प्रतिनिधियों के साथ संवाद किया और अनुभव साझा किए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रिंकी सिंह ने अपने अनुभव साझा करते हुए भारत सरकार का आभार व्यक्त किया। उन्होंने वैश्विक निर्णय लेने की प्रक्रिया में युवाओं की भागीदारी के महत्व पर जोर दिया। रिंकी सिंह ने बताया कि पहली कक्षा से लेकर 12वीं कक्षा तक उन्होंने बिलावर में ही पढ़ाई की। बता दें कि रिंकी सिंह सिंचाई विभाग के रिटायर्ड सुपरवाइजर महेंद्र सिंह की बेटी हैं और वह बिलावर विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधायक रहे स्वर्गीय ध्यान सिंह की पोती हैं। एक छोटे से गांव से संबंध रखने वाली रिंकी सिंह ने यह साबित कर दिया है कि मेहनत कभी व्यर्थ नहीं जाती। रिंकी सिंह ने इलेक्ट्रॉनिक्स एंड कम्युनिकेशन इंजीनियरिंग में स्नातक किया है। मौजूदा समय में अमेरिका की यूनिवर्सिटी आफ सेन डिएगो से अप्लाइड एआई में मास्टर्स की डिग्री कर रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed