{"_id":"6a0396d5254f4ce4090b4f23","slug":"jammu-kashmir-news-kathua-news-c-201-1-knt1010-131994-2026-05-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kathua News: तेज आंधी-तूफान से मकान की छत उड़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kathua News: तेज आंधी-तूफान से मकान की छत उड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
Updated Wed, 13 May 2026 02:38 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
बनी। तेज हवाओं के चलते कोटी चंडयार वार्ड नंबर 05 निवासी ग्यासू दीन पुत्र मोहम्मद कासिम के रिहायशी मकान की छत उड़ गई। छत पर लगी टीन शीट्स तेज तूफान के कारण उखड़कर दूर जा गिरीं। इससे परिवार को परेशानियों का सामना करना पड़ा। वहीं दूसरी ओर क्षेत्र के कई ग्रामीण इलाकों में अचानक हुई तेज बारिश का असर खेती-बाड़ी पर देखने को मिला। बलदेव सिंह निवास फतेहपुर के अनुसार सब्जियों की तैयार हो रही पौध और पनीरी को नुकसान पहुंचा है। तेज बारिश और हवाओं के कारण खेतों में पानी भर गया जिससे कई जगह सब्जियों की फसल प्रभावित हुई है।
तहसीलदार प्रद्युम्न अत्री ने बताया कि फिलहाल क्षेत्र में किसी भी प्रकार के बड़े जानी या भारी माली नुकसान की कोई सूचना नहीं है। उन्होंने कहा कि सभी पटवारियों को निर्देश जारी कर दिए गए हैं कि यदि कहीं भी नुकसान की घटना सामने आती है तो उसकी तुरंत रिपोर्ट प्रशासन को भेजी जाए। यदि कोई प्रभावित परिवार प्रशासन के पास पहुंचता है तो नियमानुसार उसकी पूरी सहायता की जाएगी और राहत प्रदान करने के लिए आवश्यक कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
Trending Videos