{"_id":"6a039768c804c671ba097be6","slug":"jammu-kashmir-news-kathua-news-c-201-1-knt1010-131988-2026-05-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kathua News: सेना की सौगात से छात्राओं को राहत, धूप और बारिश के बचने के लिए बनाया शेड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kathua News: सेना की सौगात से छात्राओं को राहत, धूप और बारिश के बचने के लिए बनाया शेड
संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
Updated Wed, 13 May 2026 02:41 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
बनी। क्षेत्र के गवर्नमेंट गर्ल्स मिडिल स्कूल द्राबल में भारतीय सेना की ओर से विद्यार्थियों की सुविधा के लिए लगभग 625 वर्ग फुट का एक बड़ा शेड तैयार किया गया है। इस पहल से स्कूल की लगभग 110 छात्राओं को सीधा लाभ मिलेगा। स्कूल प्रशासन और स्थानीय लोगों ने सेना की इस सराहनीय पहल की प्रशंसा की।
स्कूल इंचार्ज पंकजा बब्बर ने कहा कि लंबे समय से स्कूल में धूप और बारिश के दौरान बैठने तथा कार्यक्रम आयोजित करने में दिक्कतों का सामना करना पड़ता था। विशेषकर मॉर्निंग असेंबली, सांस्कृतिक कार्यक्रम, स्कूल गतिविधियां तथा 15 अगस्त और 26 जनवरी जैसे राष्ट्रीय पर्वों के आयोजन के दौरान विद्यार्थियों और शिक्षकों को भारी परेशानी होती थी। अब सेना की तरफ से बनाए गए नए शेड के निर्माण से छात्राएं स्कूल गतिविधियों में आसानी से भाग ले सकेंगी। इसके अलावा स्कूल के विभिन्न शैक्षणिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम भी बेहतर तरीके से आयोजित किए जा सकेंगे। स्थानीय सतीश कुमार ने इस सुविधा के लिए सेना का आभार जताते हुए कहा कि यह पहल बच्चों के लिए बेहद लाभदायक साबित होगी और स्कूल के वातावरण को और बेहतर बनाएगी।
Trending Videos