{"_id":"6a67b5384f9c7cdeee0d4937","slug":"jammu-kashmir-news-kathua-news-c-202-1-udh1005-138642-2026-07-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kathua News: डीसी रामबन ने परनोट धंसाव स्थल का किया निरीक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kathua News: डीसी रामबन ने परनोट धंसाव स्थल का किया निरीक्षण
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रामबन। उपायुक्त मोहम्मद इलियास खान ने रविवार को रामबन–गूल सड़क पर परनोट स्थित भूस्खलन एवं भू-धंसाव प्रभावित क्षेत्र का दौरा कर भारी बारिश से हुए नुकसान का जायजा लिया। उन्होंने चल रहे बहाली कार्यों की समीक्षा की। निरीक्षण के दौरान उनके साथ एसएसपी रामबन अरुण गुप्ता, सहायक आयुक्त (राजस्व) शौकत हयात मट्टू, तहसीलदार दीप कुमार तथा अन्य संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।
उपायुक्त ने सड़क के लगभग 300 मीटर लंबे उस हिस्से का निरीक्षण किया, जहां बड़े पैमाने पर भू-धंसाव हुआ है और यातायात प्रभावित हुआ है। इस दौरान उन्होंने सीमा सड़क संगठन (बीआरओ) द्वारा किए जा रहे बहाली कार्यों की प्रगति का भी जायजा लिया।
अधिकारियों ने उपायुक्त को बताया कि मलबा हटाने और क्षतिग्रस्त सड़क को पुनः बहाल करने के लिए पर्याप्त संख्या में श्रमिकों तथा भारी मशीनरी की तैनाती की गई है और युद्धस्तर पर कार्य जारी है।
विज्ञापन
उपायुक्त ने संबंधित कार्यदायी एजेंसी को अतिरिक्त मशीनरी और मानवबल तैनात कर बहाली कार्यों में और तेजी लाने के निर्देश दिए।