सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   JKBOSE Class 11 Result 2026 Declared

JKBOSE 11th Result 2026 Declared: जम्मू-कश्मीर बोर्ड ने घोषित किया 11वीं का परिणाम, वेबसाइट पर देखें रिजल्ट

अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू Published by: Nikita Gupta Updated Tue, 12 May 2026 05:31 PM IST
विज्ञापन
सार

जम्मू-कश्मीर बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन (जेकेबोस) ने कक्षा 11वीं का परिणाम 2026 घोषित कर दिया है।

JKBOSE Class 11 Result 2026 Declared
जम्मू-कश्मीर बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार

जम्मू-कश्मीर बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन (जेकेबोस) ने मंगलवार को समर जोन का 11वीं का परीक्षा परिणाम घोषित कर दिया। इस बार 85.83 फीसदी छात्र पास हुए। रिजल्ट में बेटियों का दबदबा देखने को मिला। आर्ट्स, कॉमर्स और साइंस तीनों स्ट्रीम में लड़कियां लड़कों से आगे रहीं। वहीं बड़ी बात यह रही कि आधे से ज्यादा सफल छात्र डिस्टिंक्शन हासिल करने में कामयाब रहे।

Trending Videos


बोर्ड की ओर से जारी आंकड़ों के मुताबिक 43,950 छात्रों ने परीक्षा दी थी। इनमें से 37,726 छात्र पास हुए। 20,674 छात्रों ने डिस्टिंक्शन हासिल की, जबकि 14,146 छात्र फर्स्ट डिवीजन में पास हुए। 2,857 छात्रों को सेकेंड डिवीजन और 44 छात्रों को थर्ड डिवीजन मिला। कुल परीक्षार्थियों के मुकाबले फेल होने वाले छात्रों की संख्या काफी कम रही। 422 छात्र फेल घोषित किए गए हैं। वहीं 5,802 छात्रों को एक या अधिक विषयों में री-अपीयर मिला है। यानी इन छात्रों को दोबारा परीक्षा देकर अपना रिजल्ट सुधारने का मौका मिलेगा। 16 छात्र परीक्षा में अनुपस्थित रहे। इसके अलावा 42 छात्रों का रिजल्ट फिलहाल घोषित नहीं किया गया है, जबकि चार मामलों में परीक्षा रद्द की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


आर्ट्स में लड़कियों ने सबसे ज्यादा बढ़त बनाई
इस बार 23,673 लड़कों और 20,277 लड़कियों ने परीक्षा दी। लड़कों का पास प्रतिशत 83 फीसदी, जबकि लड़कियों का 89 फीसदी रहा। आर्ट्स स्ट्रीम में लड़कियों ने सबसे ज्यादा बढ़त बनाई। इसमें लड़कों का पास प्रतिशत 75 रहा, जबकि लड़कियों का रिजल्ट 85 फीसदी पहुंच गया। यानी छात्राएं लड़कों से पूरे 10 फीसदी आगे रहीं। कॉमर्स में लड़कों का रिजल्ट 88 फीसदी और लड़कियों का 94 फीसदी रहा। वहीं साइंस में लड़कों का पास प्रतिशत 91 और लड़कियों का 93 फीसदी दर्ज किया गया। कुल मिलाकर हर स्ट्रीम में लड़कियों ने बेहतर प्रदर्शन किया।

साइंस सबसे आगे, इकोनॉमिक्स और हिस्ट्री पिछड़े
इस बार साइंस स्ट्रीम के विषयों का रिजल्ट सबसे शानदार रहा। बायोलॉजी में 97 फीसदी छात्र पास हुए। फिजिक्स और गणित में 96-96 फीसदी रिजल्ट दर्ज किया गया, जबकि केमिस्ट्री में 94 फीसदी छात्र सफल रहे। कंप्यूटर साइंस का परिणाम भी 94 फीसदी रहा। कॉमर्स विषयों में भी छात्रों का प्रदर्शन अच्छा रहा। बिजनेस स्टडीज में 95 फीसदी और अकाउंटेंसी में 94 फीसदी छात्र पास हुए। वहीं इकोनॉमिक्स और हिस्ट्री जैसे विषयों का रिजल्ट बाकी विषयों के मुकाबले थोड़ा कमजोर रहा। इन दोनों विषयों में 87 फीसदी छात्र ही पास हो सके।

डोगरी और पंजाबी में शत-प्रतिशत रिजल्ट, वोकेशनल विषयों ने भी किया प्रभावित
भाषा से जुड़े विषयों में भी छात्रों ने अच्छा प्रदर्शन किया। हिंदी में 90 फीसदी, उर्दू में 92 फीसदी और संस्कृत में 94 फीसदी छात्र पास हुए। डोगरी और पंजाबी जैसे विषयों में 100 फीसदी रिजल्ट दर्ज किया गया। कौशल आधारित यानी वोकेशनल विषयों का रिजल्ट भी काफी शानदार रहा। प्लंबर, सिक्योरिटी, टेलीकम्युनिकेशन, ऑटोमोटिव और हेल्थ केयर जैसे कई विषयों में 99 से 100 फीसदी तक छात्र पास हुए। आईटी एंड आईटीईएस और रिटेल जैसे विषयों का रिजल्ट भी 99 फीसदी रहा। इससे साफ है कि अब छात्रों का रुझान कौशल आधारित कोर्स की तरफ भी तेजी से बढ़ रहा है।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed