{"_id":"6a03990aa22021d1310f13ab","slug":"education-news-samba-news-c-289-1-sba1003-112435-2026-05-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: जीडीसी सांबा में 27 तक \nदाखिला ले सकेंगे विद्यार्थी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: जीडीसी सांबा में 27 तक दाखिला ले सकेंगे विद्यार्थी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
- शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए प्रवेश प्रक्रिया जारी
संवाद न्यूज एजेंसी
सांबा। राजकीय डिग्री कॉलेज (जीडीसी) सांबा में शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए प्रवेश प्रक्रिया जारी है। कॉलेज परिसर में छात्र-छात्राओं की भीड़ देखने को मिल रही है। अभ्यर्थी दाखिले की औपचारिकताएं पूरी करने में जुटे हैं।
कॉलेज प्रशासन के अनुसार विभिन्न स्नातक पाठ्यक्रमों में पंजीकरण 27 मई 2026 तक खुले रहेंगे। बीएससी में बॉटनी, केमिस्ट्री, कंप्यूटर एप्लीकेशन, भूगोल, गणित, भौतिकी, सांख्यिकी और जूलॉजी विषय उपलब्ध हैं। बीए में डोगरी, अंग्रेजी, हिंदी, पंजाबी, संस्कृत और उर्दू के साथ-साथ सामाजिक एवं व्यावहारिक विज्ञान के अंतर्गत शिक्षा, अर्थशास्त्र, इतिहास, राजनीति विज्ञान और समाजशास्त्र विषयों की पढ़ाई कराई जाएगी। बीकॉम में अकाउंटिंग और फाइनेंस का विकल्प भी दिया गया है।
कॉलेज में नई शिक्षा नीति के तहत मल्टीपल एग्जिट सिस्टम भी लागू किया गया है। इससे पहले वर्ष के बाद सर्टिफिकेट, दूसरे वर्ष के बाद डिप्लोमा, तीसरे वर्ष के बाद डिग्री तथा चौथे वर्ष के बाद ऑनर्स डिग्री दी जाएगी। इच्छुक अभ्यर्थी कॉलेज की आधिकारिक वेबसाइट या व्हाट्सएप चैनल के माध्यम से भी आवेदन प्रक्रिया से जुड़ी जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।
Trending Videos