फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   SEMAVERTI DISTRICT NEWS

Kathua News: वाइब्रेंट विलेज प्रोग्राम के दूसरे चरण से बदलने जा रही कठुआ के छह सीमावर्ती गांव की तस्वीर

विज्ञापन
SEMAVERTI DISTRICT NEWS
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कठुआ। भारत पाकिस्तान अंतराष्ट्रीय सीमा से सटे छह गांव की तस्वीर बीएडीपी के बाद अब वाइब्रेंट विलेज से बदलने जा रही है। जम्मू-कश्मीर के कठुआ जिले में अंतरराष्ट्रीय सीमा से सटे छह गांवों को केंद्र सरकार के वाइब्रेंट विलेज प्रोग्राम के दूसरे चरण में शामिल किया गया है। इस पहल का उद्देश्य सीमा क्षेत्रों में विकास ढांचे को मजबूत करना और सभी कल्याणकारी योजनाओं का शत-प्रतिशत लाभ सुनिश्चित करना है।
वीरवार को इन्हीं गांव में इस कार्यक्रम को शुरू करवाने के लिए उपराज्यपाल मनोज सिन्हा पहुंचे रहे हैं जिसके लिए तैयारियां शुरू हो गई हैं। मंगलवार को डीसी कठुआ और एसएसपी ने उपराज्यपाल के समारोह स्थल का निरीक्षण किया। वहीं विभिन्न विभागों और नोडल अधिकारियों को भी कार्यक्रम के आयोजन को लेकर तैयारियाें की जिम्मेदारी सौंप दी गई है।
विज्ञापन

इनसेट --
बाॅबिया सहित कई गांव किए हैं शामिल
-- चिन्हित गांवों में बॉबिया, कडियाला, गजनाल, करोल कृष्णा, रठुआ और गुज्जर चक शामिल हैं। ये गांव अपनी भौगोलिक स्थिति और सुरक्षा चुनौतियों के कारण लंबे समय से विकास संबंधी कठिनाइयों का सामना करते रहे हैं। कार्यक्रम के अंतर्गत इन क्षेत्रों में सड़क संपर्क, बिजली, स्वास्थ्य सुविधाएं और पेयजल आपूर्ति को बेहतर बनाने पर विशेष ध्यान दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

अधिकारियों के अनुसार, योजना का मुख्य फोकस सरकार की योजनाओं को अंतिम छोर तक पहुंचाना है, ताकि प्रत्येक पात्र परिवार तक सरकारी योजनाओं का लाभ बिना किसी अपवाद के पहुंच सके। आवास, सामाजिक सुरक्षा और आजीविका समर्थन से जुड़ी योजनाओं को प्राथमिकता दी जाएगी। साथ ही पारदर्शिता और प्रभावशीलता सुनिश्चित करने के लिए समुदाय की भागीदारी को भी प्रोत्साहित किया गया है। इस योजना के तहत सीमा गांवों का समग्र विकास, सड़क संपर्क, पर्यटन और आर्थिक गतिविधियों को बढ़ावा देना, पलायन रोकने के लिए बेहतर जीवन-स्थितियां और बुनियादी सेवाओं की उपलब्धता और समान अवसर उपलब्ध करवाना है।

कठुआ के इन गांवों को शामिल कर सीमा विकास को राष्ट्रीय सुरक्षा से जोड़ा गया है। विकसित गांव न केवल स्थानीय लोगों को बेहतर जीवन देंगे बल्कि रक्षा ढांचे और निगरानी प्रणाली को भी मजबूत करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed