फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Poonch News ›   5 kg of heroin seized in a joint operation by the NCB, police, and army.

सीमा पार तस्करी के नेटवर्क पर शिकंजा: पुंछ में NCB का छापा, पांच किलो नशीला पदार्थ बरामद; आरोपी गिरफ्तार

Sat, 18 Jul 2026 03:24 PM IST
Nikita Gupta अमर उजाला नेटवर्क, पुंछ
अमर उजाला नेटवर्क, पुंछ Published by: Nikita Gupta Updated Sat, 18 Jul 2026 03:24 PM IST
सार

पुंछ के नियंत्रण रेखा से सटे कोसलियां गांव में एनसीबी, पुलिस और सेना की संयुक्त कार्रवाई में एक घर से पांच किलोग्राम हेरोइन बरामद की गई।

विज्ञापन
5 kg of heroin seized in a joint operation by the NCB, police, and army.
पुंछ में हेरोइन बरामद - फोटो : संवाद

विस्तार

जम्मू-कश्मीर के पुंछ जिले में नशा तस्करी के खिलाफ सुरक्षा एजेंसियों को बड़ी सफलता मिली है। नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) जम्मू-कश्मीर पुलिस और भारतीय सेना की संयुक्त टीम ने नियंत्रण रेखा (एलओसी) से सटे गांव कोसलियां में छापा में पांच किलोग्राम नशीला पदार्थ (हेरोइन) बरामद किया है। इस मामले में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है।

विज्ञापन

एनसीबी की टीम शनिवार सुबह जम्मू से पुंछ पहुंची थी। इसके बाद डीएसपी हेडक्वार्टर नीरज शर्मा और पुलिस चौकी प्रभारी कुनाल भारद्वाज के नेतृत्व में पुलिस टीम को साथ लेकर एलओसी के पास स्थित गांव कोसलियां में अभियान चलाया गया।

अभियान के दौरान भारतीय सेना की दुर्गा बटालियन के जवानों को भी साथ लिया गया और पूरे इलाके की घेराबंदी कर तलाशी अभियान शुरू किया गया। तलाशी के दौरान ग्रामीण मुनीर हुसैन पुत्र साईं के घर से पांच किलोग्राम हेरोइन बरामद हुई।

कार्रवाई के बाद एनसीबी ने आरोपी मुनीर हुसैन को हिरासत में लेकर अपने साथ ले गई। सुरक्षा एजेंसियां अब इस मामले में आगे की जांच कर रही हैं और यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि नशीले पदार्थ की यह खेप कहां से लाई गई थी और इसके पीछे कौन-कौन लोग शामिल हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed