{"_id":"6a5a90d3df2f5383b3009eed","slug":"police-rescued-eight-cattle-and-seized-three-vehicles-poonch-news-c-165-1-sjam1004-106334-2026-07-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Poonch News: पुलिस ने आठ मवेशियों को बचाया, तीन वाहन किए जब्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Poonch News: पुलिस ने आठ मवेशियों को बचाया, तीन वाहन किए जब्त
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुंछ पुलिस ने मवेशियों की तस्करी की तीन कोशिशें कीं नाकाम
संवाद न्यूज एजेंसी
पुंछ। जिला पुलिस ने मवेशियों की तस्करी की तीन कोशिशें नाकाम कर दीं। आठ मवेशियों को बचाकर तीन वाहन जब्त किए हैं। जिले में मवेशियों के गैर-कानूनी परिवहन और तस्करी के खिलाफ पुलिस ने मुहिम जारी रखी है। शुक्रवार को पुलिस ने अलग-अलग जगहों पर नाके पर पशु तस्करी के तीन मामले पकड़े।
पुलिस के अनुसार पहले दो मामलों में सुरनकोट पुलिस ने दो टाटा मोबाइल वाहनों को रोका। जिसमें एक वाहन में चार और एक में दो मवेशी अवैध रूप से कश्मीर ले जाए जा रहे थे। जांच करने पर उनको ले जाने की कोई मंज़ूरी नहीं ली गई थी। इसके बाद सुरनकोट पुलिस स्टेशन में एफआईआर दर्ज की गईं और दोनों मामलों की जांच शुरू कर दी गई है।
तीसरे मामले में जलास पुलिस पोस्ट की एक पुलिस टीम ने नाका जांच के दौरान एक लोड कैरियर वाहन रोका। चालक बिना किसी कानूनी मंज़ूरी के दो मवेशियों को ले जाते हुए पाया गया। गाड़ी को ज़ब्त कर लिया गया, मवेशियों को बचा लिया गया और कानून के मुताबिक कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है।