पुंछ-जम्मू हाईवे पर दर्दनाक हादसा: अज्ञात वाहन की टक्कर से 25 वर्षीय युवक की मौत, जांच में जुटी पुलिस
पुंछ-जम्मू राष्ट्रीय राजमार्ग के कलाई क्षेत्र में अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार 25 वर्षीय महमूद अहमद की मौत हो गई। हादसे के बाद वाहन चालक फरार हो गया।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पुंछ-जम्मू राष्ट्रीय राजमार्ग पर कलाई इलाके में मंगलवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की मौत हो गई। किसी अज्ञात वाहन ने बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर के बाद वाहन चालक मौके से फरार हो गया।
हादसे की सूचना मिलते ही कलाई नाके पर तैनात पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे और गंभीर रूप से घायल युवक को पुंछ के राजा सुखदेव सिंह जिला अस्पताल पहुंचाया। अस्पताल में डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
मृतक की पहचान 25 वर्षीय महमूद अहमद पुत्र अब्दुल लतीफ, निवासी खनेतर, पुंछ के रूप में हुई है। बताया गया है कि महमूद बाइक से काम पर जा रहा था और कलाई क्षेत्र में पहुंचने के दौरान हादसे का शिकार हो गया।
पुलिस ने मामले का संज्ञान लेते हुए जांच शुरू कर दी है और फरार वाहन चालक की तलाश की जा रही है। कानूनी प्रक्रिया पूरी करने और पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को अंतिम संस्कार के लिए सौंप दिया गया।