फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Poonch News ›   Woman who went to graze sheep and goats in Poonch goes missing

जम्मू-कश्मीर: पुंछ में भेड़-बकरियां चराने गई महिला लापता, एलओसी पार कर पीओके पहुंचने की आशंका

Sat, 31 Oct 2026 02:27 PM IST
Nikita Gupta अमर उजाला नेटवर्क, पुंछ
अमर उजाला नेटवर्क, पुंछ Published by: Nikita Gupta Updated Sat, 31 Oct 2026 02:27 PM IST
सार

पुंछ जिले के कीरनी गांव की रहने वाली रूबीना कौसर शुक्रवार को आठ बकरियां चराने निकली थीं लेकिन घर वापस नहीं लौटीं।

विज्ञापन
Woman who went to graze sheep and goats in Poonch goes missing
सुरक्षाबल।

विस्तार

जम्मू-कश्मीर के पुंछ जिले में नियंत्रण रेखा के पास रहने वाली एक महिला के लापता होने का मामला सामने आया है। आशंका जताई जा रही है कि महिला अपनी आठ बकरियों के साथ नियंत्रण रेखा पार कर पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर पहुंच गई है।

विज्ञापन
Trending Videos

महिला की पहचान रूबीना कौसर, पत्नी मोहम्मद शफी, निवासी गांव कीरनी के रूप में हुई है। रूबीना शुक्रवार को अपनी बकरियों को चराने के लिए घर से निकली थी लेकिन शाम तक वापस नहीं लौटी। उसके मवेशियों के साथ एलओसी पार करने की आशंका जताई जा रही है।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस, सेना और प्रशासन के अधिकारी गांव पहुंचे और मामले की जांच शुरू कर दी। फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि महिला गलती से नियंत्रण रेखा पार कर गई या उसने जानबूझकर ऐसा किया।

नियंत्रण रेखा के दोनों ओर कई परिवारों के रिश्तेदार रहते हैं, इसलिए महिला के सीमा पार जाने के पीछे की परिस्थितियों का पता लगाना जरूरी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed