फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Poonch News ›   Terrorist hideout destroyed in Mendhar; seven containers linked to IEDs recovered

Poonch News: मेंढर में आतंकी ठिकाना ध्वस्त, आईईडी से जुड़े सात कंटेनर बरामद

विज्ञापन
Terrorist hideout destroyed in Mendhar; seven containers linked to IEDs recovered
-जंगल के बीच प्राकृतिक गुफा में छिपाई थी विस्फोटक सामग्री
विज्ञापन

-बम निरोधक दस्ते ने सुरक्षित तरीके से किया निष्क्रिय
संवाद न्यूज एजेंसी
पुंछ। सर्दियों और बर्फबारी से पहले नियंत्रण रेखा (एलओसी) पर घुसपैठ की आशंका के बीच सुरक्षाबलों ने पुंछ जिले के मेंढर क्षेत्र में आतंकियों की बड़ी साजिश नाकाम की है। मंकोट तहसील के कस्सबलाड़ी और आसपास के जंगलों में तलाशी अभियान के दौरान एक प्राकृतिक गुफा में छिपाया गया आतंकी ठिकाना मिला। यहां से आईईडी से जुड़े छह कंटेनर, नीले टेप से लिपटा एक अन्य कंटेनर और गोला-बारूद समेत कई संदिग्ध सामान बरामद हुए।
अधिकारियों के अनुसार, शुक्रवार को मिले इनपुट के आधार पर सेना की 156 टीए बटालियन, 37 राष्ट्रीय राइफल्स और जम्मू-कश्मीर पुलिस ने संयुक्त तलाशी अभियान चलाया। इस दौरान जंगल में एक छोटी प्राकृतिक गुफा दिखाई दी। गहन तलाशी लेने पर उसके भीतर आतंकी ठिकाने का पता चला, जहां विस्फोटक सामग्री और अन्य सामान छिपाकर रखा गया था।
विज्ञापन

एल्युमिनियम कंटेनर और पावर एडॉप्टर भी मिले : गुफा से भूरे टेप में लिपटे छह कंटेनर और नीले टेप में लिपटा एक कंटेनर बरामद किया गया। इसके अलावा एक मैगजीन, पाउच, लोहे का डिब्बा, काला बैग, एल्युमिनियम कंटेनर, पावर एडॉप्टर, पावर सोर्स और टिफिन भी मिला। संदिग्ध सामग्री की जांच के लिए मौके पर बम निरोधक दस्ते को बुलाया गया। दस्ते ने आवश्यक प्रक्रिया के बाद विस्फोटकों को नियंत्रित तरीके से विस्फोट कर निष्क्रिय कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

---
बड़ी साजिश की आशंका, जांच तेज

बरामदगी के बाद क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है और आसपास के जंगलों में तलाशी अभियान जारी है। सुरक्षा एजेंसियां पता लगा रही हैं कि विस्फोटक सामग्री गुफा में किसने छिपाई थी। साथ ही, बरामद सामान के किसी आतंकी नेटवर्क या अन्य संदिग्ध गतिविधियों से जुड़े होने की आशंका की भी जांच की जा रही है।
----
अक्तूबर में अब तक की बरामदगी

19 अक्तूबर : राजोरी के कोटरंका में जंगल के बीच स्थित गुफा से नौ यूबीजीएल ग्रेनेड, एक एके-47 मैगजीन और एके-47 के 18 कारतूस बरामद किए गए थे।
13 अक्तूबर : सुरनकोट के सथरबन जंगल से एक एके-47 राइफल, छह हथगोले और 30 कारतूस मिले थे।

5 अक्तूबर : राजोरी में आतंकियों ने एक ग्रामीण को बंदूक के बल पर गाइड के तौर पर इस्तेमाल किया और कुछ घंटे बाद छोड़ दिया था।

15 जुलाई : पुंछ के सावजियां सेक्टर में सुरक्षाबलों ने एक आतंकी ठिकाने से पीका राइफल की 225 गोलियां बरामद की थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed