{"_id":"6adaf2fc6bc65b94ef017fef","slug":"ied-suspects-ammunition-recovered-during-search-operation-in-mankote-2026-10-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"सुरक्षाबलों का तलाशी अभियान: पुंछ में फिर मिला संदिग्ध विस्फोटक सामान, बम निरोधक टीम ने संभाला मोर्चा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सुरक्षाबलों का तलाशी अभियान: पुंछ में फिर मिला संदिग्ध विस्फोटक सामान, बम निरोधक टीम ने संभाला मोर्चा
Fri, 23 Oct 2026 11:09 AM IST
Nikita Gupta
अमर उजाला नेटवर्क, पुंछ
अमर उजाला नेटवर्क, पुंछ
Published by: Nikita Gupta
Updated Fri, 23 Oct 2026 11:09 AM IST
सार
पुंछ जिले के मनकोट सेक्टर के कसबलारी और आसपास के इलाकों में तलाशी अभियान के दौरान सुरक्षाबलों ने आईईडी होने के संदेह वाले सात कंटेनर और अन्य सामान बरामद किया है।
विज्ञापन
संदिग्ध मैगजीन बरामद
- फोटो : संवाद
विस्तार
जम्मू-कश्मीर के पुंछ जिले के मनकोट सेक्टर में सुरक्षाबलों ने तलाशी अभियान के दौरान संदिग्ध आईईडी और अन्य सामान बरामद किया है। यह बरामदगी शुक्रवार को कसबलारी और आसपास के इलाकों में एक ठिकाने से हुई।
विज्ञापन
सुरक्षाबलों को तलाशी अभियान के दौरान भूरे रंग की टेप से लिपटे छह कंटेनर और नीले रंग की टेप से लिपटा एक कंटेनर मिला। इन सभी के संदिग्ध आईईडी होने की आशंका जताई गई है। इसके अलावा एक संदिग्ध मैगजीन, पाउच, लोहे का डिब्बा, काला बैग, एल्युमीनियम का कंटेनर, पावर अडैप्टर, पावर सोर्स और एक टिफिन भी बरामद किया गया है।
विज्ञापन
संदिग्ध विस्फोटक सामग्री मिलने के बाद मौके पर बम निरोधक दस्ते को बुलाया गया। टीम बरामद सामान की जांच कर रही है, ताकि यह पता लगाया जा सके कि कंटेनरों में विस्फोटक सामग्री है या नहीं। सुरक्षाबलों की ओर से मामले की जांच जारी है और आगे की जानकारी का इंतजार किया जा रहा है।
विज्ञापन